Fri Sep 11, 2026 | 09:03 PM IST

Doctor Verified

आम या मैंगो शेक, सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें

आम काटकर खाना या मैंगो शेक पीना, इन दोनों में से शरीर के लिए बेहतर क्या है? इसे जानने के लिए आप यह लेख पढ़ें। डॉक्टर ने दोनों के फायदे और नुकसान विस्तार से बताए हैं।

गर्मियों में आम कई तरीकों से खाया जाता है। कटे हुए आम के अलावा मैंगो शेक भी लोगों को बहुत पसंद आता है। अक्सर लोग ठंडे मैंगो शेक को रात में पीकर सोते हैं। गर्मियों में आम कैसे खाना चाहिए? क्या आम को काटकर खाना बेहतर है या फिर ठंडा मैंगो शेक सेहत के लिए अच्छा है? यह जानने के लिए हमने Dr. Pankaj Bansal, Senior Consultant - Internal Medicine, Sharda Care Healthcity से बात की। उन्होंने बताया कि दोनों के अपने फायदे हैं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

गर्मियों में आम काटकर खाना फायदेमंद?

Dr. Pankaj Bansal कहते हैं, “आम में विटामिन A, विटामिन C, फाइबर, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इससे शरीर को एनर्जी, इम्यूनिटी मजबूत और स्किन को फायदा मिलता है। आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद कर सकते हैं। इन फायदों को लेने के लिए आम को सीधे काटकर खाना ज्यादा हेल्दी ऑप्शन है। आम में मौजूद फाइबर डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है और पेट को लंबे समय तक भरा महसूस कराता है। इसके अलावा, जब आम को चबाकर खाते हैं, तो उसमें मौजूद नेचुरल शुगर को शरीर एब्जॉर्ब करता है। इससे ब्लड शुगर तेजी से नहीं बढ़ती, लेकिन आम को संतुलित मात्रा में ही खाना चाहिए।

मैंगो शेक पीना कितना फायदेमंद?

Dr. Pankaj Bansal के मुताबिक, “हालांकि, मैंगो शेक का स्वाद बहुत अच्छा लगता है और साथ ही शरीर को तुरंत ठंडक देता है। मैंगो शेक का स्वाद बढ़ाने के लिए कई बार इसमें ज्यादा चीनी, आइसक्रीम, क्रीम या फुल-फैट दूध मिलाया जाता है, जिससे इसकी कैलोरी काफी बढ़ जाती है। ज्यादा मीठा शेक रेगुलर पीने से वजन बढ़ने, ब्लड शुगर बढ़ने और डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं का रिस्क बढ़ सकता है। कुछ लोगों के लिए दूध और आम का कॉम्बिनेशन ब्लोटिंग या पेट में भारीपन कर सकता है। मैंगो शेक खासतौर पर डायबिटीज के मरीजों और वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को एक्सपर्ट से पूछकर ही लेना चाहिए।

mango or shake

यह भी पढ़ें- आम पन्ना या जलजीरा: गर्मी और लू से बचने के लिए क्या है सबसे असरदार?

क्या मैंगो शेक बिल्कुल नहीं पीना चाहिए?

Dr. Pankaj Bansal ने कहा, “ऐसा नहीं है कि मैंगो शेक पीना ही नहीं चाहिए। मैंगो शेक बनाते समय उसमें एक्स्ट्रा शुगर न डालें। लो-फैट दूध का इस्तेमाल करें और आइसक्रीम या क्रीम न डालें। इससे मैंगो शेक भारी हो सकता है, जो गर्मियों में शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है।“

आम खाना या मैंगो शेक - सेहत के लिए कौन सा बेहतर?

Dr. Pankaj Bansal कहते हैं, “हेल्दी डाइट, वजन कंट्रोल और बेहतर डाइजेशन के लिए आम को सीधे खाना बेहतर है। वहीं अगर शरीर को तुरंत एनर्जी चाहिए, तो सीमित मात्रा में हेल्दी मैंगो शेक लिया जा सकता है। आम या मैंगो शेक डायबिटीज, मोटापा या फैटी लिवर से जूझ रहे लोगों को डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए।”

निष्कर्ष

आम गर्मियों का मौसमी फल है और इसमें ढेर सारे न्यूट्रिशन होते हैं। इसलिए आम को गर्मियों में खाना चाहिए, लेकन इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए। बेहतर डाइटेशन और मजबूत इम्यूनिटी के लिए आम को सीधे काटकर खाना सबसे बेहतर है।

FAQ

  • क्या आयुर्वेद के अनुसार दूध और आम का मेल सही है?

    आयुर्वेद में खट्टे फलों को दूध के साथ मिलाना मना है। हालांकि, पूरी तरह से पका हुआ और मीठा आम दूध के साथ लिया जा सकता है, लेकिन कच्चे या खट्टे आम को दूध में मिलाने से पेट खराब और त्वचा की समस्याएं हो सकती हैं।
  • मैंगो शेक पीने का सबसे सही समय क्या है?

    इसे सुबह के नाश्ते या वर्कआउट के बाद लेना सबसे अच्छा है। रात के खाने के बाद मैंगो शेक पीने से बचना चाहिए क्योंकि यह भारी होता है और पाचन में दिक्कत कर सकता है।

Read Next

टाइम पर खाना हेल्दी रहने के लिए क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें नाश्ता, लंच और डिनर का सही समय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 14, 2026 14:45 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • May 14, 2026 14:45 IST

    Published By : Aneesh Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content