Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Expert

आम खाने से हो रहे फोड़े-फुंसी? एक्सपर्ट से जानें इसका कारण और बचाव के लिए खाने का सही तरीका

गर्मियों में आम सबका मनपसंद फल है और इस वजह से लोग इसे ज्यादा भी खा लेते हैं। ज्यादा आम खाने से फोड़े फुंसियां होने लगती है। आम से फोड़े-फुंसियां होने का कारण और इसे खाने का तरीका जानने के लिए लेख जरूर पढ़ें।

गर्मियों का मौसम आते ही घरों में आम की बहार आ जाती है। हर कोई आम खाना पसंद करता है, लेकिन कुछ लोग शिकायत भी करते हैं कि ज्यादा आम खाने के बाद चेहरे पर पिंपल्स, फोड़े-फुंसियां या स्किन रैशेज होने लगते हैं। ऐसे में अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या सच में आम खाने से फोड़े-फुंसियां होती है और अगर हां तो इसे कैसे खाना चाहिए? इस बारे में हमने Dt. Shalini Bliss, Head of Dietetics, PSRI Hospital, Delhi से बात की। उन्होंने बताया कि आम से फोड़े-फुंसियां हो भी सकती है और नहीं भी। यह व्यक्ति की स्किन अलग होती है, इसलिए कुछ लोगों में यह कोई समस्या पैदा नहीं करता, जबकि कुछ में ज्यादा मात्रा में खाने पर स्किन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

आम खाने से फोड़े-फुंसियों क्यों हो जाती है?

Dt. Shalini Bliss कहती हैं, “अगर आयुर्वेद के लिहाज से देखा जाए, तो आम की तासीर गर्म मानी जाती है। इसलिए ज्यादा खाने पर शरीर में गर्मी बढ़ सकती है और यह गर्मी कुछ लोगों में स्किन समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर एलोपैथी के हिसाब से आम में नेचुरल शुगर की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ज्यादा शुगर शरीर में इंसुलिन लेवल को प्रभावित कर सकती है, जिससे ऑयल ग्लैंड्स ज्यादा एक्टिव हो जाती हैं। जब स्किन पर अतिरिक्त तेल बनने लगता है, तो पोर्स बंद हो सकते हैं और पिंपल्स या फोड़े-फुंसियां निकलने लगती हैं। इसके साथ यह भी ध्यान रखा चाहिए कि यह समस्या हर व्यक्ति को नहीं होती। यह व्यक्ति की स्किन टाइप और खानपान पर निर्भर करता है।”

mango cause pimples

यह भी पढ़ें- डायबिटीज में आम खाने का करता है मन? अपनाएं ये पोर्शन कंट्रोल टिप्स, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर

आम किन लोगों को नहीं खाना चाहिए?

Dt. Shalini Bliss के मुताबिक, “जो लोग आम को छिलके समेत खाते हैं, उन्हें छिलका नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें यूरुशिओल तत्व होता है, जो एलर्जी या स्किन इरिटेशन पैदा कर सकता है। इसके अलावा, गर्मियों में आम खाने से कुछ सावधान रहना चाहिए।

  1. जिन लोगों की स्किन ऑयली है।
  2. जिन लोगों को बार-बार एक्ने या पिंपल्स की समस्या रहती है।
  3. आम से एलर्जी वाले लोगों को नहीं खाना चाहिए।
  4. अगर डाइट में बहुत ज्यादा तला-भुना खाना शामिल है, तो आम कम खाना चाहिए।

गर्मियों में आम कैसे खाएं?

Dt. Shalini Bliss के अनुसार, “आम को खाने से पहले उसे 20 से 30 मिनट तक पानी में भिगोकर रखना चाहिए। इससे गर्म तासीर कुछ हद तक कम हो सकती है। दिन में एक या दो से ज्यादा आम नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा, गर्मियों में कुछ बातों का खास ध्यान रखें, ताकि आम खाया जा सके।"

  • गर्मियों में पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं।
  • गर्मियों में पसीने के कारण स्किन के पोर्स बंद हो सकते हैं। इसलिए दिन में दो बार चेहरा साफ करना चाहिए।
  • अगर बार-बार बड़े फोड़े, खुजली या गंभीर एक्ने हो रहे हैं, तो स्किन एक्सपर्ट से सलाह लें।

निष्कर्ष

Dt. Shalini Bliss कहती हैं कि गर्मियों में आम सभी को खाना चाहिए, क्योंकि इसमें विटामिन A, विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बस, इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आम को संतुलित मात्रा में खाएं और गर्मियों में अपनी स्किन की साफ-सफाई का ध्यान रखें।

FAQ

  • क्या आम खाने से वजन बढ़ता है?

    आम में कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। अगर आप इसे भोजन के विकल्प के तौर पर खाते हैं तो ठीक है, लेकिन भारी खाने के ऊपर से आम खाने पर वजन बढ़ सकता है।
  • क्या आम को रात में खाना सही है?

    नहीं, रात में आम खाने से डाइजेशन प्रोसेस धीमी हो सकता है और शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। इसे सुबह या दोपहर के समय खाना सबसे अच्छा है।

Read Next

हार्मोन बैलेंस, इम्यूनिटी बढ़ाने और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद हैं ये 3 सीड्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 11, 2026 18:26 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • May 11, 2026 18:26 IST

    Published By : Aneesh Rawat

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content