गर्मियों का मौसम आते ही बाजारों में रसीले और स्वादिष्ट आमों की बहार आ जाती है। बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक, हर किसी को आम खाना बेहद पसंद होता है। हालांकि, आम के इस स्वाद के साथ लोग इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से भी डरते हैं। आम इतना ज्यादा स्वादिष्ट होता है, कि व्यक्ति इसे बहुत ज्यादा मात्रा में खाने लगता है, जिसके कारण पाचन से लेकर स्किन पर एक्ने निकलने तक कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों के बीच एक धारणा यह भी है कि गर्मियों में ज्यादा आम खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है। आइए Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bengaluru से जानते हैं कि इस बात में कितनी सच्चाई है?
क्या आम खाने से सच में शरीर की गर्मी बढ़ती है?
Ms. Edwina Raj का कहना है कि बहुत से लोग मानते हैं कि ज्यादा आम खाने से शरीर की गर्मी बढ़ती है, लेकिन ऐसा कोई ठोस वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि आम सीधे तौर पर शरीर का तापमान बढ़ा सकता है। हालांकि, आम में प्राकृतिक रूप से शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है और एक बार में बहुत ज्यादा आम खाने से कुछ लोगों को ब्लोटिंग, पेट खराब होना, एसिडिटी या दस्त जैसे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे उन्हें ऐसा लग सकता है कि उनका शरीर गर्म हो रहा है। कुछ लोगों को बहुत ज्यादा आम खाने के बाद एक्ने या मुंह में जलन की समस्या भी हो सकती है, लेकिन ये असर शरीर की गर्मी बढ़ने के कारण नहीं होते हैं और हर व्यक्ति की सेहत, खानपान और सेंसिटिविटी के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मी में प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर ठंडा रखने के लिए जौ का सत्तू बेहतर है या रागी ड्रिंक? एक्सपर्ट से
आम खाने के फायदे
Ms. Edwina Raj के अनुसार, आम विटामिन सी, विटामिन ए, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जिसे सीमित मात्रा में खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। ज्यादातर हेल्दी व्यक्ति इसे संतुलित डाइट के रूप में अपने खाने में शामिल करते हैं। जबकि डायबिटीज के मरीज एक सीमित पोर्शन का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि आम में नेचुरल शुगर ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकती है।
-1782989869166.jpg)
आम खाते समय किन बातों का ध्यान रखें?
Ms. Edwina Raj बताती हैं कि बिना किसी परेशानी के आम का मजा लेने के लिए इन बातों का ध्यान रखें-
ज्यादा मात्रा में आम न खाएं
गर्मी के मौसम में ज्यादा पानी पिएं
आम को हमेशा पानी में कुछ देर भिगोकर रखें
फल और सब्जियों के साथ संतुलित आहार के रूप में इसका सेवन करें
अगर आम खाने के बाद पाचन से जुड़ी समस्या या एलर्जी हो तो डॉक्टर को दिखाएं
निष्कर्ष
Ms. Edwina Raj का कहना है कि गर्मियों में आम का सेवन हर किसी को पसंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसे खाने से बचना चाहिए। आम खाने से सीधे तौर पर शरीर का तापमान नहीं बढ़ता है, बल्कि इसमें मौजूद ज्यादा कैलोरी और शुगर के कारण कुछ लोगों को बेचैनी या पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
शरीर में ज्यादा गर्मी होने का क्या कारण है?
शरीर में नॉर्मल से ज्यादा गर्मी बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें खराब लाइफस्टाइल, डिहाइड्रेशन, हार्मोनल असंतुलन या कोई छुपी हुई मेडिकल कंडीशन शामिल हो सकती है।कौन सी बीमारी में आम खाना नहीं चाहिए?
डायबिटीज और किडनी की बीमारी वाले मरीजों को आम नहीं खाना चाहिए। आम में नेचुरल शुगर और पोटैशियम बहुत ज्यादा होता है, जो इन बीमारियों में गंभीर नुकसान हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 02, 2026 16:30 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jul 02, 2026 16:30 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Edwina Raj