Fri Sep 11, 2026 | 09:00 PM IST

Expert

किन लोगों का आम का सेवन नहीं करना चाहिए? जानें डॉक्टर से

गर्मी के मौसम में बड़ों से लेकर बच्चे सबको आम खामा बेहद पसंद होता है। लेकिन, कुछ लोगों को आम खाने से स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। तो आइए जानते हैं आम को कब नहीं खाना चाहिए?

Who Should Not Eat Mango in Hindi: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में आम बिकने शुरू हो जाते हैं। आम दिखने में जितने स्वादिष्ट लगते हैं, खाने में उससे कहीं ज्यादा स्वाद से भरपूर होते हैं। आम कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो आपके सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आम भले ही खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक हो, लेकिन इसके बाद भी कुछ लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए। आमतौर पर ज्यादा मात्रा में आम का सेवन आपकी सेहत के लिए तो हानिकारक हो सकता है। लेकिन, कुछ स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में भी आम का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। आइए न्यूट्रिशनिस्ट उजमा बानो (Msc. Nutrition, DNHE) से जानते हैं कि किन लोगों को आम का सेवन नहीं करना चाहिए? (Who should avoid eating mangoes?)

आम खाने से किसे बचना चाहिए? - Who Should Not Eat Mango in Hindi

1. पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं होने पर

आम में नेचुरल शुगर ज्यादा मात्रा में होती है। इसलिए, यह शरीर में फरमेंटेशन को बढ़ावा दे सकती है जिससे गैस, ब्लोटिंग, डायरिया या अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, जो लोग आईबीएस (Irritable Bowel Syndrome) या एसिडिटी की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें आम का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा पके आम कभी-कभी गर्म प्रकृति के कारण आपके आंतों में जलन पैदा कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: शिशुओं को आम खिलाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें

2. डायबिटीज के मरीज

आम में ग्लाइसेमिक इंडेक्स नॉर्मल से ज्यादा मात्रा तक होता है, यानी यह आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है। इसलिए, जो लोग टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित हैं, उन्हें आम का सेवन सीमित मात्रा में या न करने की सलाह दी जाती है। इतना ही नहीं, अगर आप कभी आम खा भी रहे हैं तो कोशिश करें कि आम का रस न पिएं, बल्कि आम खाएं, ताकि फाइबर इनटेक बढ़ें और ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़े एं भी, तो फाइबर युक्त रूप में खाएं, ताकि ब्लड शुगर धीरे-धीरे बढ़े।

3. एलर्जी होने पर

कुछ लोगों को आम खाने से मुंह के आसपास जलन, खुजली या होंठों में सूजन या गले में खराश की समस्या हो सकती है। यह समस्याएं आमतौर पर आम की छाल या गुठली के पास मौजूद केमिकल से हो सकता है, जो एक तरह की एलर्जेनिक रिएक्शन को बढ़ावा देता है। कुछ लोगों में आम खाने के बाद हायव्स (Hives), त्वचा पर चकत्ते या सांस लेने में समस्या का कारण होता है। इसलिए, अगर आपको एलर्जी है तो आम खाने से पहले (When should you not eat mango?) डॉक्टर से कंसल्ट करें या फिर इससे पूरी तरह परहेज करें।

who should avoid mango

4. किडनी के मरीज

आम में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। आमतौर पर ये आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन क्रॉनिक किडनी डिजीज (CKD) या किडनी फेलियर के मरीजों को पोटैशियम का सेवन सीमित मात्रा में करना जरूरी होता है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में आम खाने से ब्लड में पोटैशियम का लेवल बढ़ सकता है, जिससे दिल की धड़कनें बहुत ज्यादा तेज हो सकती हैं। इसलिए, किडनी की समस्या से पीड़ित मरीज आम का सेवन करने से पहले अपने डायटिशियन या नेफ्रोलॉजिस्ट से कंसल्ट करें। 

इसे भी पढ़ें: आम में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं? जानें 100 ग्राम आम की न्यूट्रिशन वैल्यू

5. पिंपल्स या गर्मी से होने वाली स्किन समस्याएं

आम की तासीर गर्म मानी जाती है। ऐसे में ज्यादा मात्रा में इसका सेवन आपके चेहरे पर एक्ने, फोड़े-फुंसी या स्किन से जुड़ी एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकते हैं। इसलिए, हार्मोनल एक्ने या ऑयली स्किन वाले लोगों को आम का सेवन करने से परहेज करना चाहिए या बहुत ही सीमित मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए, क्योंकि इससे एक्ने और स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं बढ़ सकती है।

निष्कर्ष

आम एक स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है, लेकिन इसके बाद भी ये हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद नहीं होता है। डायबिटीज, किडनी से जुड़ी समस्या, स्किन समस्याओं या पाचन से जुड़ी समस्याओं में आम खाने से बचना चाहिए।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • आम का साइड इफेक्ट क्या है?

    ज्यादा मात्रा में आम का सेवन आपके सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। इसमें शुगर की मात्रा और कैलोरी ज्यादा होती है, जो आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है, और वजजन बढ़ने का कारण बन सकती है। इसके अलावा, ज्यादा मात्रा में आम खाना स्किन एलर्जी और पाचन से जुड़ी समस्याओं का भी कारण बनता है।
  • एक दिन में कितने आम खा सकते हैं?

    ज्यादा मात्रा में आम का सेवन आपके सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। इसलिए, आपको एक दिन में एक या दो मीडियम साइज का आम खाना सुरक्षित माना जाता है।
  • आम की तासीर क्या होती है?

    आम की तासीर गर्म होती है, जिस कारण ये आपके शरीर में गर्मी पैदा कर सकता है। खासकर अगर आम बहुत ज्यादा पका और मीठा हो।

Read Next

गर्मियों में बच्चों को दें दूध और शहद, दूर होंगी कब्ज-अनिद्रा जैसी कई समस्याएं, जानें सेवन का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 01, 2025 17:59 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 01, 2025 17:59 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content