Right Way To Give Mangoes To Babies in Hindi: गर्मी का मौसम शुरू होते ही बाजारों में आम बिकने लगते हैं। बच्चों से लेकर बड़े और बुजुर्गों को आम खाना बेहद पसंद होता है। आम खाने में न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। सॉलिड फूड शुरू करने के बाद पेरेंट्स अपने बच्चों की डाइट में भी आम शामिल करने लगते हैं। लेकिन, कई बार आम खाने के कारण बच्चे को दस्त आने लगती है, जिस कारण पेरेंट्स न सिर्फ परेशान होते हैं, बल्कि बच्चे की सेहत पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए न्यूट्रिशनिस्ट उजमा बानो (Msc. Nutrition, DNHE) से जानते हैं कि शिशु को आम खिलाने का सही तरीका क्या है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या न हो।
बच्चों को आम कैसे खिलाएं? - How to Give Mango to Babies in Hindi?
आम में नेचुरल रूप से फाइटिक एसिड (Phytic Acid) होता है। यह एसिड शरीर में ज्यादा गर्मी पैदा कर सकता है, जिससे छोटे बच्चों में दस्त (diarrhea) की समस्या हो सकती है। इसीलिए बच्चों को आम खिलाने से पहले आम को पानी में जरूर भिगोना चाहिए। आम को कम से कम 1-2 घंटे पानी में भिगोने से उसमें मौजूद फाइटिक एसिड की मात्रा काफी कम हो जाती है। इससे आम खाने के बाद शरीर में ज्यादा गर्मी नहीं बनती और बच्चा आम का स्वाद बिना किसी स्वास्थ्य समस्या के ले सकता है। बच्चे को आम देने से पहले अच्छी तरह पका, मीठा और रेशेदार आम चुनें। उसे कम से कम 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर आम को धोकर छील लें और उसका गूदा निकालें। शुरुआती दिनों में आम को अच्छी तरह मैश करें या प्यूरी बनाकर दें। फिर धीरे-धीरे जब आपका बच्चा अच्छे से चबाने लगे, तब छोटे-छोटे टुकड़े भी दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कच्चे आम पर नमक-मिर्च लगाकर खाते हैं आप? सेहत को हो सकते हैं नुकसान
बच्चों को आम कब देना शुरू करें? - When To Introduce Mango To Baby in Hindi?
बच्चों को आम देने की सही उम्र 8 से 9 महीने के बाद होती है। इस समय शिशु सॉलिड फूड खाना शुरू कर देते हैं और फलों की प्यूरी या छोटे-छोटे टुकड़े चबाने लगता है, इस समय आप अपने बच्चे को आम खिलाना शुरू कर सकते हैं। शुरुआत में हमेशा पके हुए मीठे आम चुनने की कोशिश करें और उसे अच्छी तरह मैश करके खिलाएं, ताकि बच्चा आसानी से खा सके और हजम कर सके।
बच्चों को आम खिलाते समय किन बातों का ध्यान रखें? - Things To Keep in Mind While Feeding Mango To Kids in Hindi
- पहली बार बच्चे को आम खिलाते समय थोड़ी मात्रा में दें, ताकि किसी भी तरह की एलर्जी या पेट से जुड़ी समस्या का पता चल सके।
- अगर आम खाने के बाद बच्चे की स्किन पर चकत्ते, उल्टी, दस्त या पेट दर्द जैसी समस्या महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
- बच्चे को ज्यादा मात्रा में आम खिलाने से बचें, क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट खराब कर सकती है।
- सिर्फ ताजे और नेचुरल आम का उपयोग करें। डिब्बाबंद आम प्यूरी या रस बच्चों को देने से बचें, क्योंकि इनमें आर्टिफिशियल शुगर और प्रिजर्वेटिव्स की मात्रा ज्यादा होती है।
इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाएं कच्चा आम खा सकती हैं? जानें एक्सपर्ट से
बच्चों को कितनी मात्रा में आम खिलाना चाहिए? - How Much Mango Can A Baby Eat in Hindi?
- 8-10 महीने के बच्चों के लिए एक दिन में 2 से 3 चम्मच मैश्ड आम खिलाएं
- 10-12 महीने के बच्चों को आप एक दिन में आधी छोटी कटोरी आम खिलाएं।
- 1 साल से बड़े बच्चों को आप एक छोटा आम या एक छोटी कटोरी आम के टुकड़े खिला सकते हैं।
निष्कर्ष
बच्चों को आम खिलाना एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प है, बस जरूरी है कि आप अपने बच्चे को सही तरीके से आम खिलाएं। आम को पानी में भिगोकर उसकी गर्म तासीर को कम करें, छोटी मात्रा से शुरुआत करें, और बच्चे को आम खाने के बाद रिएक्शन पर नजर रखें।
Image Credit: Freepik