Expert

क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाएं कच्चा आम खा सकती हैं? जानें एक्सपर्ट से

Kya Pregnancy Me Kachcha Aam Khana Chahiye: प्रेग्नेंसी में कच्चा आम खाना सेफ है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और मॉर्निंग सिकनेस भी दूर होती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाएं कच्चा आम खा सकती हैं? जानें एक्सपर्ट से


Is It Safe To Eat Raw Mango During Pregnancy In Hindi: इन दिनों बाजार में खूब आम बिक रहे हैं। हर कोई इसे बहुत चाव से खा रहा है। आम में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो स्वास्थ्य को विशेष लाभ पहुंचाते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो हर किसी को आम जरूर खाने चाहिए। वैसे भी यह सीजनल फल होते हैं। इन्हें खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं और पाचन तंत्र भी सुचारू ढंग से काम करता है। कुछ लोग पका आम ही नहीं, बल्कि पका आम खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन, यहां यह सवाल उठता है कि क्या प्रेग्नेंसी में भी कच्चा आम खाया जा सकता है? कहीं इसका कोई साइड इफेक्ट तो नहीं है? यानी क्या प्रेग्नेंसी में कच्चा आम खाने से गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा असर तो नहीं पड़ता है? आइए, जानते हैं डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से।

क्या प्रेग्नेंसी में कच्चा आम खा सकते हैं?- Is It Safe To Eat Raw Mango During Pregnancy In Hindi

Is It Safe To Eat Raw Mango During Pregnancy In Hindi

हालांकि, यह सच है कि प्रेग्नेंसी में आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं। इस तरह की बातें बहुत मायने रखती हैं। जहां तक सवाल इस बात का है कि प्रेग्नेंसी के दौरान कच्चा आम खाना चाहिए या नहीं? इस संबंध में एक्सपर्ट की सलाह है कि प्रेग्नेंसी में कच्चा आम खा सकते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। कई बार तो यह भी देखने में आता है कि महिलाओं को गर्भ ठहरने के बाद शुरुआती दिनों में खट्टी चीजें खाने की चाह बढ़ जाती है। अपनी इसी क्रेविंग को दूर करने के लिए महिलाएं कच्चा आम एंज्वॉय करती हैं। हालांकि, गर्भवती महिलाओं को कच्चा आम का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। एक दिन में दो या तीन स्लाइस कच्चा आम काफी होता है। ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में कच्चे आम का सेवन करने से पेट में दर्द हो सकता है या पेट संबंधी अन्य समस्या हो सकती हैं। इसके अलावा, जिन महिलाओं को जेस्टेशनल डायबिटीज है, उन्हें कच्चे आम का सेवन करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में मैंगो शेक पी सकते हैं? जानें एक्सपर्ट से

प्रेग्नेंसी में कच्चा आम खाने के फायदे- Benefits Of Eating Raw Mango During Pregnancy In Hindi

Benefits Of Eating Raw Mango During Pregnancy In Hindi

इम्यूनिटी बूस्ट होती है

जैसा कि यह बात हम सभी जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है। ऐसे में अगर महिलाओं ने अपना खानपान का ध्यान न रखा, तो वे बीमार हो सकती हैं। इसका बुरा प्रभाव बच्चे पर भी पड़ता है। वहीं, अगर गर्भवती महिलांए सीमित मात्रा में कच्चे आम का सेवन करती हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें विटामिन-सी होता है, जो हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी के दौरान डायबिटीज (जेस्टेशनल डायबिटीज) में आम खा सकते हैं? बता रहे हैं एक्सपर्ट

मॉर्निंग सिकनेस दूर होती है

गर्भावस्था में मॉर्निंग सिकनेस जैसी समस्या बहुत कॉमन होती है। कई महिलाओं को गर्भावस्था के दौरना इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि, यह कोई गंभीर परेशानी नहीं है। लेकिन, इसकी वजह से असहजता और तकलीफ बढ़ जाती है। ऐसे में गर्भवती महिलाएं कच्चे आम का सेवन कर सकती हैं। इससे मॉर्निंग सिकनेस की समस्या को दूर किया जा सकता है।

आयरन की कमी दूर होती है

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में आयरन की कमी नहीं होनी चाहिए। आयरन बहुत जरूरी तत्व होता है। आयरन की कमी होने पर गर्भवती महिला को एनीमिया हो सकता है। इसका मतलब है कि शरीर में खून की कमी होता है। खून की कमी के कारण गर्भ में पल रहे शिशु का विकास बाधित होता है और डिलीवरी में भी दिक्कतें आ सकती हैं। वहीं, कच्चे का आम सेवन करने से आयरन की कमी को दूर किया जा सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में गर्भस्‍थ श‍िशु का वजन कैसे बढ़ाएं? एक्‍सपर्ट से जानें 5 आसान डाइट ट‍िप्‍स

Disclaimer