Is It Safe To Eat Vanshlochan During Pregnancy In Hindi: वंशलोचन को हम तबशीर या तबाचिर के नाम से भी जानते हैं। एक सफेद, ट्रांसलुसेंट रंग का सख्त पदार्थ होता है। आयुर्वेद में इसे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। भारतीय उपमहाद्वीप की युनानी पद्धतियों में भी इसका खूब उपयोग किया जाता है। यह हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाव में कारगर तरीके से काम करता है। यही नहीं, वंशलोचन हमारी ओवर ऑल हेल्थ के लिए भी काफी फायेमंद माना जाता है। यहां सवाल उठता है कि क्या वंशलोचन प्रेग्नंसी में भी खाया जा सकता है? कहीं इसका गर्भवती महिला और गर्भ में पल रहे शिशु पर कोई नकारात्मक असर तो नहीं पड़ता है? इस बारे में जानने के लिए हमने रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. (Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) से बात की।
क्या प्रेग्नेंसी में वंशलोचन खाया जा सकता है- Is It Safe To Eat Vanshlochan During Pregnancy In Hindi
आयुर्वेद के अनुसार वंशलोचन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, इसलिए इसका इस्तेमाल कोई भी कर सकता है। जहां, तक सवाल इस बात का है कि क्या प्रेग्नेंसी में वंशलोचन का सेवन किया जाना सुरक्षित होता है? इस बारे में डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं, "प्रेग्नेंसी में भी वंशलोचन का बिना संकोच सेवन किया जा सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान यह कई तरह की समस्याओं से राहत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकता है। जैसे वंशलोचन में कई ऐसे तत्व होते हैं, जो प्रेग्नेंसी में आई कमजोरी को दूर भगाने में मदद करते हैं।" इसके अलावा, अगर प्रेग्नेंसी में पीलिया या स्किन से जुड़ी परेशानी हो जाए, तो इसमें भी वंशलोचन का सेवन किया जा सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को बार-बार पेशाब करने की अर्ज होती है। इस स्थिति में कुछ महिलाओं को पेशाब में जलन या संक्रमण हो सकता है। वहीं, वंशलोचन की ठंडी तासीर पेशाब करने के दौरान हो रही दिक्कतों से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। कुल मिलाकर, कहा जा सकता है कि प्रेग्नेंसी में इसका सेवन करने में कोई बुराई नहीं है।
प्रेग्नेंसी में वंशलोचन सेवन करने के फायदे- Benefits Of Eating Vanshlochan During Pregnancy In Hindi
प्रेग्नेंसी में वंशलोचन का सेवन करने कई तरह के फायदे मिलते हैं, जैसे-
- प्रेग्नेंसी के दौरान इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है। जिससे बदलते मौसम में बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है। अपनी इम्यूनिटी को बेहतर करने के लिए आप वंशलोचन का सेवन कर सकती हैं।
- यह सर्दी-जुकाम, खांसी, नाक बहना जैसी कई बीमारियों में मददगार होता है। प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह की समस्या आम देखी जाती है।
- वंशलोचन का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याओं में भी कमी आती है। वैसे भी प्रेग्नेंसी के दौरान महिला को कब्ज या पाचन संबंधी समस्या बनी रहती है।
- वंशलोचन का सेवन करने से गर्भ में पल रहे शिशु की ग्रोथ बेहतर तरीके से होती है।
प्रेग्नेंसी में वंशलोचन सेवन करने के नुकसान- Side Effects Of Eating Vanshlochan During Pregnancy In Hindi
आमतौर पर वंशलोचन के इस्तेमाल का कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन, हर महिला को यह सुनिश्चित करना है कि वे इसका सही और सामान्य मात्रा में ही सेवनत करती हैं। लेकिन, इसका फायदा तभी मिलता है, जब आप शुद्ध वंशलोचन का सेवन करते हैं। विशेषज्ञों की मानें, ज्यादातर वंशलोचन असली और शुद्ध नहीं पाए जाते हैं। इसकी पहचान करना काफी मुश्किल होता है। इसलिए, इसकी पुष्टि के लिए हमेशा आयुर्वेचार्य से संपर्क करें। अतिरिक्त मात्रा में इसका सेवन करने से बचें। एक दिन में 1 से 3 ग्राम और दो-तीन बार भी इसका सेवन करना चाहिए।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version