Benefits of Camphor and Clove Potli: आयुर्वेद में शरीर से जुड़ी हर समस्या के लिए इलाज मौजूद है। स्किन इंफेक्शन हो या हार्मोनल समस्या हर समस्या को जड़ से खत्म करने का इलाज आयुर्वेद में मौजूद है। सर्दियों में खांसी-जुकाम होने पर कई आयुर्वेदिक नुस्खे कारगार साबित होते हैं। इनमें खड़े मसालों से बना काढ़ा और जड़ी-बूटियों का रस और पोटली मसाज शामिल है। कपड़े में कुछ प्राकृतिक चीजों को रखकर पोटली तैयार की जाती है। इसे सूंघने से बंद नाक की समस्या ठीक हो जाती है। सर्दियों में जिन लोगों को खांसी-जुकाम या बंद नाक की समस्या ज्यादा होती है, उनके लिए यह इलाज रामबाण की तरह है। बंद नाक की समस्या से राहत पाने के लिए आप कपूर और लौंग की पोटली बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके फायदे और तैयार करने की विधि बताते हुए न्यूट्रिशनिस्ट किरन कुकरेजा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।
बंद नाक से राहत पाने के लिए बनाएं कपूर और लौंग की पोटली- How To Make Camphor and Clove Potli
सामग्री
- कपूर- 10 से 12
- लौंग- 4 से 5
- मेंथोल- 6 से 7 बूंद
- अजवाइन- 1 से 2 चम्मच (भूनी हुई)
- नीलगिरी का तेल- 5 से 6 बूंद
बनाने की विधि
पोटली बनाने के लिए एक सूती कपड़े में 10 से 12 छोटे कपूर डालें। इसमें 2 चम्मच भूनी हुई अजवाइन और 4 से 5 लौंग डालें। अब इसमें मेंथोल के 6 से 7 टुकड़े डालें और 5 से 6 बूंदे नीलगिरी तेल की मिलाएं। इसे पोटली में बांधकर दिनभर सूंघते रहें। इससे आपको दो दिन में ही आराम मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- थायराइड कंट्रोल के लिए इस्तेमाल करें ये आयुर्वेदिक पोटली, मिलेगा आराम
कपूर और लौंग की पोटली के फायदे- Benefits of Camphor and Clove Potli
- कपूर की गंध फेफड़ो तक पहुंचने वाली नली को साफ करती है। इससे गले या नली में जमा बलगम निकलता है। कपूर की गंध बहुत तेज होती है और इसे सूंघने से जुकाम में आराम मिलता है।
- अजमाइन की तासीर गर्म होती है। इसके इस्तेमाल से खांसी और जुकाम में जल्द राहत मिलती है। अजवाइन के इस्तेमाल से सर्दी सें आराम मिलता है और जुकाम ठीक होता है।
- जुकाम से राहत पाने के लिए एक्सपर्ट्स लौंग का पानी पीने की सलाह देते हैं। लौंग की तासीर गर्म होती है। यह बंद नाक की ब्लॉकेज खोलने में मदद करती है। लौंग के इस्तेमाल से नाक और गला साफ होता है और जुकाम से जल्दी राहत मिलती है।
- मेंथोल और नीलगिरी का तेल बंद नाक को ठीक करने में मदद करती है। इसकी गंध से नाक की ब्लॉकेज खुलती है और गले को भी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- क्या अजवाइन की पोटली में कपूर मिलाकर बच्चों पर कर सकते हैं इस्तेमाल? जानें डॉक्टर की राय
लेख में हमने बंद नाक के लिए पोटली बनाने की विधि जानी। इसके इस्तेमाल से आपकी समस्या दो से तीन दिन में ठीक होने लगेगी। अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, तो किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram