
मौसम में बदलाव होने या ठंडा पानी पीने जैसे कारणों से सर्दी जुकाम और खांसी होना आम बात है। लेकिन कभी कभी ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है की लोगी को सांस लेने में भी मुस्किल होने लगती है। कई बार जुकाम ज्यादा बढ़ने के कारण बंद नाक की समस्या हो जाती है। नाक बंद होने की समस्या को आम भाषा में साइनस भी कहा जाता है। साइनस की समस्या बड़ो से लेकर नवजात बच्चे, किसी में भी हो सकती है। समय रहते अगर इस समस्या को ठीक करने की कोशिश न की जाए तो ये और बदतर हो सकता है, जिससे न सिर्फ आपको सिर में दर्द, बल्कि बदन दर्द, सांस फूलना और कोई भी काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी बंद नाक को समस्या से परेशान रहते हैं और इससे आराम पाना चाहते हैं तो कपूर का उपयोग कर सकते हैं। आइए केरल के आयुर्वेद और योग केंद्र पूर्णायु आरोग्य निकेतनम की आयुर्वेदिक डॉ. अपर्णा पद्मनाभन से जानते हैं बंद नाक की समस्या में कपूर का उपयोग कैसे करें और साइनस में कपूर कैसे फायदेमंद है?
बंद नाक और साइनस के लिए कपूर पॉकेट के फायदे
- कपूर में नेचुरल डिकंजेस्टेंट गुण होते हैं, जो नाक के रास्ते को खोलकर और सांस लेने में आसानी करके नाक के रास्ते में आने वाली रुकावट को कम करने में मदद करते हैं।
- कपूर के मेंथोलेटेड भाप होता है, जो साइनस के दबाव और असुविधा को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे सांस लेना आसान हो जाता है।
इसे भी पढ़ें: सरसों का तेल और कपूर मिलाकर लगाने से इन 7 समस्याओं में तुरंत मिलता है आराम, डॉक्टर से जानें तरीका
- कपूर का इस्तेमाल सांस के रास्ते पर सुखदायक प्रभाव डाल सकता है, जिससे नाक के मार्ग में जलन और सूजन को कम किया जा सकता है।
- कपूर पॉकेट नाक के रास्ते को साफ करके, नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
कपूर पॉकेट का उपयोग कैसे करें?
- कपूर के पाउच खरीदें या एक छोटे से सांस लेने योग्य कपड़े के पाउच में कपूर क्रिस्टल रखकर अपना खुद का कपूर पॉकेट बनाएं।
- कपूर पॉकेट को आप अपने तकिए या बिस्तर के पास रख सकते हैं। सोते समय भाप अंदर जाएगी, जिससे नाक के रास्ते पर होने वाली समस्या को कम करने में मदद मिलेगी।
इसे भी पढ़ें: पिगमेंटेशन की समस्या दूर करता है कपूर, जानें इसके इस्तेमाल का आसान तरीका
- तुरंत राहत पाने के लिए, आप कपूर की थैली को अपनी नाक के पास रख सकते हैं और गहरी सांस ले सकते हैं, यह प्रक्रिया करते हुए कि आप जलन से बचने के लिए कपूर की थैली को नाक के बहुत पास न रखें।
- कपूर की खुशबू की तीव्रता और प्रभावशीलता के आधार पर हर कुछ दिनों में या जरूरत के अनुसार कपूर की थैली बदलें।
View this post on Instagram
कपूर थैली का उपयोग साइनस या बंद नाक की समस्या से राहत दिलाने में फायदेमंद है, लेकिन ध्यान रहे इसे आप स्किन के सीधे संपर्क में लाने से बचें और किसी बच्चे के पास इस थैली को रखने से बचें।
Image Credit: Freepik
Read Next
शरीर में विटामिन डी और बी12 की एक साथ कमी होने पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, न करें नजरअंदाज
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version