How to Use Coconut Oil and Camphor for Joint Pain : आजकल लोग बिगड़े हुए लाइफस्टाइल और खराब डाइट के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं। इन्हीं में से एक आम समस्या जोड़ों में दर्द की भी है। दरअसल, जोड़ों के दर्द की समस्या को व्यक्ति की उम्र से जोड़कर नहीं देखा जा सकता है। पहले के समय में एक उम्र के बाद लोगों को इस तरह की समस्या होती थी, लेकिन आजकल डाइट में पोषक-तत्वों और फिजिकल मूवमेंट की कमी के चलते किसी भी उम्र के लोग जोड़ों के दर्द की समस्या से जूझ सकते हैं। इससे बचाव के लिए लोग कई तरह के ट्रीटमेंट और महंगी मसाज जैसी चीजों में पैसे बहाते हैं। हालांकि, पैसे खर्चा बाद भी उन्हें जोड़ों के दर्द से राहत नहीं मिल पाती है। अगर आप भी लंबे समय से चली आ रही जोड़ों के दर्द की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो नारियल तेल और कपूर के असरदार आयुर्वेदिक कॉम्बिनेशन की मदद ले सकते हैं। इस आयुर्वेदिक उपाय के बारे में जानकारी हमें Dr. Hitendra Singh Gautam B.A.M.S. (D.U.) ने दी है।
जोड़ों के दर्द से राहत के लिए नारियल तेल और कपूर फायदेमंद क्यों?- Why are Coconut Oil and Camphor Beneficial for Relieving Joint Pain
बता दें कि नारियल तेल और कपूर का आयुर्वेदिक कॉम्बिनेशन जोड़ों के दर्द से राहत दिलाने में बहुत मददगार साबित हो सकता है, क्योंकि यह कॉम्बिनेशन मसल्स को आराम देने का काम करता है और सूजन से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। आइए अब नारियल तेल और कपूर से होने वाले फायदों के बारे में जान लेते हैं।
नारियल तेल और कपूर के फायदे
- एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज: नारियल तेल और कपूर में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करती हैं।
- रिलैक्सिंग गुण: नारियल तेल और कपूर में रिलैक्सिंग गुण पाए जाते हैं, जो जोड़ों के दर्द और स्ट्रेस को कम कर सकते हैं।
- मसल्स को आराम: नारियल तेल और कपूर के इस्तेमाल से मसल्स को आराम मिल सकता है। इससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
- सूजन में कमी: नारियल तेल और कपूर की मदद से सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- घाव में पस हो जाने पर नारियल तेल क्यों नहीं लगाना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से
कैसे करें नारियल तेल और कपूर का इस्तेमाल?- How to Use Coconut Oil and Camphor
अगर आप लंबे समय से हो रहे जोड़ों के दर्द से राहत पाना चाहते हैं, तो नारियल तेल और कपूर का कॉम्बिनेशन फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले दो चम्मच नारियल तेल लेना है। अब इस तेल को गुनगुना कर लें और इसमें 2 छोटे कपूर डाल दें। आपको कपूर को तेल में पिघलने तक का इंतजार करना है। इसके बाद तेल को अच्छे से मिक्स कर लें। अब दर्द वाली जगह पर इस तेल को लगाकर 10 मिनट तक अच्छे से मसाज करें। आप रोजाना इस तेल से प्रभावित क्षेत्र की मसाज कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- अच्छी ओरल हेल्थ के लिए नारियल तेल और लौंग से बनाएं नेचुरल माउथ वॉश, मिलेंगे कई लाभ
कुल मिलाकर, नारियल तेल और कपूर का कॉम्बिनेशन आपके शरीर में हो रहे किसी भी जोड़ के दर्द में मददगार साबित हो सकता है। इससे आपको किसी तरह के साइड इफेक्ट का सामना भी नहीं करना होगा। आप इस आयुर्वेदिक नुस्खे का रोजाना इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कपूर के कारण किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो तुरंत किसी अनुभवी डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।