Why Not To Apply Coconut Oil On Wound: घरेलू नुस्खों में नारियल तेल का इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है। बालों के लिए तेल बनाना हो या त्वचा के लिए मॉइस्चराइजर, नारियल तेल का नाम सबसे पहले आता है। घावों के पुराने से पुराने निशान हटाने के लिए भी नारियल तेल फायदेमंद होता है। कई लोग बॉडी मसाज के लिए भी नारियल तेल इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि, इससे बॉडी हाइड्रेट रहती है और स्किन में शाइन आती है। नारियल तेल में एंटीऑक्सीडेंट होने के साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। ये त्वचा और बालों के साथ ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होते हैं। लेकिन कई मामलों में इसे इस्तेमाल करना नुकसानदायक भी होता है। घाव में पस होने पर नारियल तेल लगाने की मनाही होती है। जबकि घाव के निशान खत्म करने के लिए इसे इस्तेमाल किया जाता है। आइये इस लेख में हरियाणा स्थित सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें इस बारे में।
घाव में पस होने पर नारियल तेल क्यों नहीं लगाना चाहिए? Why Should We Avoid to apply coconut oil on wound
आयुर्वेदिक एक्सपर्ट के मुताबिक घाव होने पर नारियल तेल कभी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि मवाद होने पर नारियल तेल लगाने से समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में इंफेक्शन बढ़ने की संभावना बन जाती है। नारियल तेल के कारण घाव में पस बढ़ सकता है। इसलिए गहरा जख्म होने पर नारियल तेल अवॉइड करने की सलाह दी जाती है।
इसे भी पढ़ें- घाव भरने में असरदार है हल्दी और अदरक से बना लेप, आयुर्वेदाचार्य से जानें बनाने का तरीका
घाव पर नारियल तेल कब लगाना चाहिए?
- अगर आपकी त्वचा जल या छिल गई है, तो ऐसे में नारियल तेल इस्तेमाल करना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इससे घाव भरता है और स्किन में नए सेल्स बनते हैं।
- अगर घाव ठीक होने के बावजूद आपकी त्वचा में खुजली या जलन है, तो ऐसे में नारियल तेल लगाना फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इंफेक्शन कम करने में मदद करते हैं।
- घाव ठीक होने के बाद उसके निशान को कम करने के लिए भी नारियल तेल फायदेमंद होता है। अगर इसमें कपूर डालकर इस्तेमाल किया जाए, तो पुराने से पुराने निशान भी कम होने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें- चोट लगने या सर्जरी के बाद भूलकर भी न पिएं शराब, घाव भरने में लगेगा ज्यादा समय, डॉक्टर से जानें कारण
घाव ठीक करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
- घाव पर हल्दी का लेप लगाया जा सकता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो घाव भरने में मदद करते हैं।
- अगर घाव ठीक होने के बाद त्वचा पर खुजली है, तो नीम की पत्तियों को पीसकर लेप लगाया जा सकता है। इससे जलन और खुजली से राहत मिलती है।
- छोटे-मोटे घाव भरने के लिए एलोवेरा जेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे घाव जल्दी भरता है और खुजली व जलन से राहत मिलती है।
लेख में हमने एक्सपर्ट से जाना गहरे जख्म पर नारियल तेल क्यों इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे क्या परेशानी हो सकती है। इस लेख में हमने आपको सामान्य जानकारी दी है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से बात करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।