Fri Sep 11, 2026 | 09:16 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

घाव भरने के लिए हल्दी का उपयोग कैसे करें? डॉक्टर से जानें

चोट लगने पर घाव को जल्दी भरने में मदद मिल सकती है, क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आप घाव पर हल्दी का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं? 

चलने, खेलने या कहीं-आने जाने के दौरान हल्की-फुल्की चोट लगना किसी भी व्यक्ति के लिए आम है। हर व्यक्ति को कभी न कभी चोट लगती है। चोट लगने के बाद उसके घाव बनने से रोकने के लिए लोग अक्सर मेडिकल स्टोर से दवा लाकर उस पर लगाते हैं। वहीं, कई लोग आज भी कई तरह के नेचुरल और घरेलू उपायों को आजमाते हैं। ऐसे में हल्दी का इस्तेमाल चोट पर करने से घाव को जल्दी भरने में मदद मिलती है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो घाव को जल्दी भरने में मदद करता है। ऐसे में आइए हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि घाव भरने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कैसे करें?

घाव भरने के लिए हल्दी का उपयोग कैसे करें?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, घाव भरने के लिए हल्दी का इस्तेमाल काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आप इसका उपयोग कई तरह से कर सकते हैं, जैसे-

1. एलोवेरा और नारियल तेल के साथ

नारियल और एलोवेरा जेल में मिलाकर
गहरे जख्म में हल्दी में एलोवेरा जेल और नारियल तेल मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप आधा चम्मच हल्दी पाउडर में एक चम्मच एलोवेरा जेल और कुछ बूंदें नारियल तेल डालकर मिला सकते हैं। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर साफ घाव पर हल्के हाथों से लगाने से जख्म को जल्दी भरने में मदद मिलती है।इस मिश्रण में एलोवेरा स्किन को ठंडक देने और जलन को कम करने में मदद करता है, जबकि नारियल का तेल स्किन को पोषण देने में मदद करता है। यह मिश्रण घाव को जल्दी भरने और सुखाने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या विटामिन सी घाव भरने में फायदेमंद है? डॉक्टर से जानें

2. पानी में मिलाकर

हल्दी को साफ पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप एक चुटकी हल्दी पाउडर को थोड़े पानी में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से छोटे कट, खरोंच या हल्के जख्मों को जल्दी ठीक करने में मदद मिल सकती है। हल्दी का लेप घाव को इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकता है और सूजन को कम करता है।

3. हल्दी और शहद का लेप

हल्दी के साथ शहद मिलाकर घाव पर लगाने से उसे जल्दी भरने में मदद मिलती है। शहद में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। आधा चम्मच शुद्ध हल्दी पाउडर में एक चम्मच शुद्ध शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण को साफ घाव पर हल्के हाथों या रूई से लगाएं। शहद और हल्दी के मिश्रण का इस्तेमाल करने से घाव पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकने, सूजन या रेडनेस कम करने, स्किन को मुलायम बनाने और घाव को जल्दी सुखाने में मदद मिलती है।

01 (56)

4. हल्दी और सरसों के तेल

सरसों के तेल में हल्दी मिलाकर घाव पर लगाना भी फायदेमंद माना जाता है। एक चम्मच सरसों के तेल में चुटकी भर हल्दी डालकर मिला लें और घाव पर लगा लें। इस मिश्रण को लगाने से घाव में दर्द कम होता है, इंफेक्शन से बचाव होता है, स्किन रिपेयर होती है और पुराने घावों पर भी ये असरदार होता है।

इसे भी पढ़ें: घाव भरने में असरदार है हल्दी और अदरक से बना लेप, आयुर्वेदाचार्य से जानें बनाने का तरीका

5. हल्दी और नीम पत्तियों का पेस्ट

नीम अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। ऐसे में नीम और हल्दी का मिश्रण घाव पर लगाने से उसे भरने और मवाद बनने से रोकने में मदद मिल सकती है। ताजी नीम की पत्तियों को अच्छी तरह धोकर पीस लें। इसमें आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर घाव पर लगा लें। हल्दी और नीम की पत्तियों का पेस्ट घाव पर लगाने से को नेचुरल तरीके से साफ करने, फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद करता है और खुजली या जलन की समस्या को कम करता है।

निष्कर्ष

हल्दी एक नेचुरल और प्रभावी औषधि है, जो घाव भरने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में आप एलोवेरा, नारियल का तेल, शहद और सरसों का तेल मिलाकर लगा सकते हैं। इससे छोटे-मोटे और ज्यादा घाव को भरने में मदद मिलती है।
Image Credit: Freepik

Read Next

स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है जावित्री, आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें इसके फायदे, नुकसान और इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 24, 2025 16:51 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 24, 2025 16:51 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content