घी और शहद का इस्तेमाल सदियों से आयुर्वेद में घरेलू उपायों के रूप में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि शहद और घी दोनों में ऐसे गुण होते हैं, जो स्किन को पोषण देने, घाव भरने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने और स्किन को मुलायम बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। खासकर गहरे, संक्रमित या जलने वाले घावों में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। आइए मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानते हैं कि घी और शहद के क्या फायदे हैं, इन्हें कैसे इस्तेमाल करना चाहिए और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
क्या घी और शहद घाव भरने में मदद करते हैं?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि घी और शहद दोनों में ऐसे नेचुरल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन की देखभाल में फायदेमंद हो सकते हैं। शहद में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। शहद का इस्तेमाल कुछ तरह के घावों को भरने में मदद कर सकते हैं। यह घाव को नम बनाए रखने और बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। वहीं, घी में हेल्दी फैट और विटामिन से भरपूर होते हैं, जो स्किन को मॉइश्चराइज करने में मदद करते हैं।
साल 2024 में Journal of Ayurveda and Integrative Medicine में प्रकाशित स्टडी में बताया गया है कि घी और शहद का मिश्रण घावों को भरने और निशान को कम करने में बहुत प्रभावी होता है। शहद और घी बिना निशान छोड़े स्किन को रिपेयर करता है और इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं, जो घाव में इंफेक्शन होने से रोकता है। हालांकि, टेटनस के खतरे के कारण नवजात शिशुओं की नाल पर घी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या आप भी रातभर के लिए चेहरे पर घी लगाकर छोड़ देते हैं? फायदे की जगह हो सकता है भारी नुकसान
घी और शहद से त्वचा को मिलने वाले फायदे
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, घी और शहद का मिश्रण स्किन पर इस्तेमाल करने से कई फायदे मिल सकते हैं, जैसे-
1. स्किन को नमी मिलती है
घी स्किन की नेचुरल नमी बनाए रखने में मदद कर सकता है। इसलिए, जब घाव पूरी तरह भर जाए और नई स्किन बन जाए तब घी का सीमित इस्तेमाल करने से ड्राई स्किन को मुलायम बनाना फायदेमंद हो सकता है।
2. एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं
शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद कर सकते हैं। इससे स्किन को रिपेयर करने की प्रक्रिया को बढ़ावा मिल सकता है।
3. निशान हल्के करने में मदद मिलती है
घाव भरने के बाद स्किन की सही देखभाल और मॉइस्चराइज करने से निशान समय के साथ हल्के पड़ सकते हैं। हालांकि, सिर्फ घी और शहद से सभी निशान पूरी तरह खत्म हो जाएंगे, इसका वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
4. स्किन मुलायम होती है
घी और शहद दोनों ही स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकते हैं, जिससे स्किन ज्यादा मुलायम और हेल्दी दिखाई देती है।

घाव पर घी और शहद का इस्तेमाल कैसे करें?
- सबसे पहले घाव को हल्के गुनगुने पानी या किसी माइल्ड एंटीसेप्टिक सॉल्यूशन से साफ करें
- इसके बाद अपने घाव को साफ कॉटन या सूती कपड़े से सुखा लें।
- एक बाउल में शुद्ध घी और शहद बराबर मात्रा में डालकर मिला लें।
- दोनों चीजों को तब तक मिलाएं जब तक चिकना या गाढ़ा घोल तैयार न हो जाए।
- तैयार मिश्रण को उंगली या कॉटन पैड की मदद से सीधे घाव पर लगाएं
इसे भी पढ़ें: फटी एड़ियों की गहरी दरारों को भरने के लिए मलाई और घी क्यों सबसे बेस्ट हैं? डॉक्टर से जानें
किन घावों पर घी और शहद नहीं लगाना चाहिए?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि हर तरह के घाव पर घरेलू उपचार करना सुरक्षित नहीं माना जाता है। इसलिए, इन स्थितियों में घी या नॉर्मल शहद का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए-
- खुले या ताजा घाव
- गहरे कट या चोट लगने पर
- इंफेक्शन वाले घाव, जिनमें पस या बदबू हो
- बहुत ज्यादा जलने वाले घाव
- जानवर के काटने के कारण होने वाले घाव
- सर्जरी के बाद का ताजा घाव
घाव जल्दी भरने के लिए क्या करें?
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता के मुताबिक, घाव जल्दी भरने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-
- घाव को हमेशा साफ और सूखाकर रखें
- डॉक्टर द्वारा बताई गई ड्रेसिंग समय-समय पर बदलें
- अपनी डाइट में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन C और जिंक से भरपूर फूड्स शामिल करें
- हाइड्रेटेड रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ताकि घाव के आसपास भी नमी बनी रहे
- स्मोकिंग और तंबाकू के सेवन से बचें, क्योंकि ये घाव भरने की की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं
- अगर घाव में दर्द, सूजन, पस या बुखार हो, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
निष्कर्ष
आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता का कहना है कि घी और शहद स्किन की देखभाल में कुछ हद तक फायदेमंद हो सकते हैं और घाव भरने के बाद स्किन को मॉइस्चराइज रखने में मदद करते हैं। हालांकि, खुले, गहरे और इंफेक्टेड घावों पर नॉर्मल घी या शहद लगाने से बचना चाहिए। अगर घाव बहुत ज्यादा गहरे है और ठीक नहीं हो रहा है तो घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें और तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
घाव को जल्दी सुखाने के लिए क्या करना चाहिए?
घाव को जल्दी और सुरक्षित तरीके से भरने के लिए उसे साफ पानी से धोएं, एंटीबायोटिक मलहम लगाएं और साफ पट्टी से ढककर रखें। इसके अलावा, पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें और डॉक्टर से सलाह लें।घाव भरने के दौरान क्या नहीं खाना चाहिए?
घाव भरने के दौरान चीनी और मीठे फूड्स, ज्यादा तला हुआ और प्रोसेस्ड फूड के साथ शराब और कैफीन के सेवन से भी परहेज करने की कोशिश करें। ये चीजें सूजन को बढ़ाती हैं और रिकवरी प्रक्रिया को धीमा करती हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 31, 2026 21:46 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Jul 31, 2026 21:46 IST
Published By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta