सर्जरी के बाद घाव भरने में कुछ हफ्तों का समय लग सकता है। हालांकि कुछ लोगों में ज्यादा समय भी लग सकता है। जब सर्जरी के बाद घाव जल्दी नहीं भरता है, तो व्यक्ति को बेचैनी होने लगती है कि घाव के न भरने से कहीं कोई समस्या न हो जाए। गंभीर सर्जरी के बाद डॉक्टर मरीज को कुछ समय के लिए भर्ती रखते हैं और मेडिकल स्टॉफ की देखरेख में मरीज के घाव की ड्रेसिंग की जाती है, लेकिन जब हीलिंग प्रक्रिया लंबी हो, तो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज मिलने के बाद भी घाव को ड्रेसिंग की जरूरत या घाव भरने में अधिक समय लग सकता है। इस लेख में जानेंगे कि आखिर क्यों सर्जरी के बाद कुछ लोगों के घाव भरने में अधिक समय लगता है? बेहतर जानकारी के लिए हमने Dr. Kamalesh A, Senior Consultant Physician At Yashoda Hospitals, Secunderabad से बात की।
सर्जरी के बाद घाव ठीक न होने के लक्षण क्या हैं?
सर्जरी के बाद घाव जल्दी ठीक न हो पाने के कई लक्षण हो सकते हैं जैसे-
- घाव से पस निकलना।
- ज्यादा सूजन होना।
- घाव में दर्द होना।
- बुखार आना।
- रेडनेस या गर्म महसूस होना।
- घाव से बदबू आना।
यह भी पढ़ें- नाक से खून आने पर क्या करें और क्या नहीं? मानें डॉक्टर की सलाह
सर्जरी के बाद घाव जल्दी न भरने के कारण

सर्जरी के बाद अगर घाव ठीक नहीं हो रहे हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जैसे-
1. इंफेक्शन
कई लोग ऐसे होते हैं जिनके घाव सर्जरी के बाद जल्दी नहीं भरते। ज्यादातर मामलों में ऐसा इंफेक्शन की वजह से होता है। साफ-सफाई की कमी या हाइजीन बरकरार न रखने के कारण अक्सर इंफेक्शन हो जाता है। इंफेक्शन के कारण घाव में रेडनेस, सूजन, डिस्चार्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें- सिजेरियन डिलीवरी के टांके कितने दिनों में भरते हैं? डॉक्टर से जानें
2. दवाएं
कई दवाएं भी हैं जिनके कारण घाव भरने में समय लग सकता है जैसे कुछ स्टेरॉइड और कीमोथेरेपी।
3. ड्रेसिंग की सही देखभाल न होना
अगर सर्जरी के बाद ड्रेसिंग ठीक ढंग से नहीं हुई है, तो चोट या सर्जरी वाले हिस्से पर दबाव पड़ सकता है और घाव को भरने में समय लग सकता है।
4. ज्यादा मूवमेंट होना
ज्यादा मूवमेंट के कारण भी ऐसा होता है घाव भरने में समय लग सकता है। सर्जरी के बाद या चोट लगने के बाद जब तक घाव न भरे, तब तक उस हिस्से का मूवमेंट सीमित रखें।
यह भी पढ़ें- कांच चुभने पर घाव ठीक करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
5. कम अनुभवी डॉक्टर
साल 2025 में BMC Musculoskeletal Disorders नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, 250 लोगों पर स्टडी की गई जिनकी सर्जरी हुई थी, उनमें से 66 लोग ऐसे थे जिन्हें सर्जरी के बाद टांके खराब होने की समस्या आई। स्टडी में इसका मुख्य कारण डॉक्टर के अनुभव की कमी थी। इसलिए हमेशा प्रशिक्षित डॉक्टर से ही सर्जरी कराएं।
6. अन्य फैक्टर्स
कई लोगों के शरीर में टिशू रिपेयर करने की क्षमता कमजोर हो जाती है। साल 2010 में Journal Of Dental Research नामक जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, कई फैक्टर्स घाव भरने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं जैसे- ब्लड सर्कुलेशन नहीं न होना, डायबिटीज, धूम्रपान, मोटापा या कुपोषण। अगर त्वचा में बैक्टीरिया है, इम्यूनिटी कमजोर है, उम्र ज्यादा है, तो भी घाव भरने में ज्यादा समय लग सकता है।
यह भी पढ़ें- घाव भरने के लिए हल्दी का उपयोग कैसे करें? डॉक्टर से जानें
सर्जरी के बाद घाव जल्दी नहीं भरा तो क्या होगा?
- अगर आपकी या परिवार में किसी की सर्जरी हुई है, तो घाव पर गौर करें। घाव का समय पर ठीक होना जरूरी है। ऐसा न होने पर घाव में इंफेक्शन हो सकता है जिसके लिए व्यक्ति को अलग इलाज कराने की जरूरत पड़ सकती है, दवाएं खानी पड़ सकती हैं, यहां तक कि कई बार दोबारा हॉस्पिटल में भर्ती भी होना पड़ सकता है।
- कुछ मामलों में घाव दोबारा खुल सकता है या शरीर के दो अंगों के बीच रास्ता बन सकता है जिसे ठीक करने के लिए दोबारा सर्जरी या लंबे इलाज की जरूरत हो सकती है।
- सर्जरी के बाद घाव जल्दी नहीं भरेगा, तो चलने-उठने में या रोज के काम करने में परेशानी हो सकती है, इससे व्यक्ति का जीवन भी प्रभावित हो सकता है।
यह भी पढ़ें- भर चुका घाव फिर से दर्द क्यों होने लगता है? जानें इसके पीछे की मेडिकल वजह
सर्जरी के बाद घाव ठीक न होने पर क्या करें?
- अगर सर्जरी के बाद घाव ठीक नहीं हो रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
- साथ ही हीलिंग के दौरान घाव का खास ख्याल रखें।
- ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करें।
- प्रोटीन रिच डाइट लें और धूम्रपान से बचें।
- घाव या आसपास के हिस्से को साफ रखें।
- हीलिंग के दौरान धूम्रपान या अल्कोहल से बचें।
- चोट या सर्जरी के हिस्से पर जोर देने से बचें।
यह भी पढ़ें- क्या चोट पर पेशाब लगाने से घाव भरता है? जानें डॉक्टर से इसका सच
सर्जरी के बाद घाव न भरने पर डॉक्टर क्या करते हैं?
- अगर सर्जरी के बाद घाव नहीं भर रहा है, तो डॉक्टर पहले घाव का फिजिकल एग्जामिनेशन करते हैं।
- इसके बाद घाव की सफाई की जाती है ताकि बैक्टीरिया या गंदगी को हटाया जा सके।
- ज्यादातर मामलों में इंफेक्शन के कारण घाव नहीं भरता है, तो उन मरीजों को एंटीबायोटिक्स दी जाती हैं।
- इसके बाद एडवांस ड्रेसिंग की भी मदद ली जाती है यानी ऐसी ड्रेसिंग का इस्तेमाल जो घाव को बहुत ड्राई भी नहीं होने देती और बहुत गीला भी नहीं होने देती, बल्कि हल्की नमी बनाए रखती है।
यह भी पढ़ें- घाव में पस हो जाने पर नारियल तेल क्यों नहीं लगाना चाहिए? जानें आयुर्वेदाचार्य से
डॉक्टर से संपर्क कब करें?
अगर घाव में पस बने, बुखार आए, दर्द बढ़ जाए या घाव में लगे टांके खुल जाएं, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
निष्कर्ष:
सर्जरी के बाद कुछ लोगों के घाव जल्दी नहीं भरते हैं। इसके पीछे सबसे कॉमन कारण है इंफेक्शन होना। स्टेरॉइड और कीमोथेरेपी, ड्रेसिंग की देखभाल न होना, ज्यादा मूवमेंट होना या अन्य फैक्टर्स जैसे डायबिटीज होना या धूम्रपान करना, मोटापा या कुपोषण का शिकार होने के कारण भी घाव भरने में समय लग सकता है। घाव न भरने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। एंटीबायोटिक्स, घाव की सफाई और एडवांस ड्रेसिंग की मदद से घाव को ठीक किया जा सकता है।
Source: Freepik
FAQ
सर्जिकल घाव जल्दी ठीक करने के लिए क्या खाएं?
इंटरनल हीलिंग के लिए हेल्दी डाइट का सेवन जरूरी होता है। डाइट में प्रोटीन, जिंक, हेल्दी फैट्स, फाइबर, विटामिन सी रिच फूड्स को शामिल करें।सर्जिकल घाव की हीलिंग के दौरान क्या न खाएं?
इंटरनल हीलिंग प्रक्रिया को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इस दौरान प्रोसेस्ड फूड्स, जंक फूड्स या ज्यादा चीनी वाली चीजों का सेवन न करें। इन चीजों को खाने से सूजन बढ़ सकती है और हीलिंग प्रक्रिया धीमी हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jul 15, 2026 18:51 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Dr Kamalesh A