Doctor Verified

पेट में जलन हो तो क्या पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत आम हो गई हैं। यहां जानिए, पेट में जलन हो तो क्या पीना चाहिए? 
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट में जलन हो तो क्या पीना चाहिए? आयुर्वेदाचार्य से जानें

पेट में जलन की समस्या एक आम समस्या है, जो अक्सर खानपान, अन्हेल्दी लाइफस्टाइल और शरीर में होने वाले बदलावों के कारण उत्पन्न होती है। मसालेदार और तली-भुनी चीजों का ज्यादा सेवन, समय से भोजन न करना, तनाव और हाइड्रेशन की कमी के कारण पेट में जलन, एसिडिटी और अपच की समस्या होने लगती है। जब यह समस्या बार-बार होने लगती है, तो लोग राहत पाने के लिए तुरंत एंटासिड या अन्य दवाइयों का सहारा लेते हैं। इन दवाइयों का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से शरीर पर गलत प्रभाव भी हो सकते हैं। आयुर्वेद में पेट की जलन को शांत करने के लिए कई प्रभावी और प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं। ये उपाय न सिर्फ जलन को कम करते हैं बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, पेट में जलन हो तो क्या पीना चाहिए?

पेट में जलन हो तो क्या पीना चाहिए? - How To Cure Burning Sensation In Stomach

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि जब भी पेट में जलन हो तो ये भी जानना जरूरी है कि क्या जलन के साथ पेट में भारीपन भी लग रहा है या सिर्फ जलन ही हो रही है। दोनों समस्याएं अलग-अलग हैं और इनके लिए अलग-अलग उपाय भी हैं।

1. अजवाइन, धनिया और पुदीना का ड्रिंक

अगर पेट में जलन के साथ भारीपन भी महसूस हो रहा है, तो इसे दूर करने के लिए अजवाइन, धनिया और पुदीना का ड्रिंक बहुत प्रभावी साबित हो सकता है। यह मिश्रण पाचन क्रिया को तेज करता है और पेट की जलन को शांत करता है। 1 ग्राम अजवाइन, 2 ग्राम धनिया और थोड़ा सा पुदीना लेकर इन तीनों को अच्छे से मिलाएं। इन सामग्री को एक कप गुनगुने पानी में मिलाएं और पिएं। यह ड्रिंक पेट में जलन और भारीपन को दूर करती है और पाचन में सुधार लाती है।

इसे भी पढ़ें: एसिडिटी की समस्या रहती है तो खाना खाने से पहले और बाद में करें ये काम, नहीं होगी सीने में जलन

2. 1. धनिया और इलायची का ड्रिंक

पेट की जलन से राहत पाने के लिए धनिया का पानी बेहद प्रभावी हो सकता है। आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि अगर पेट में सिर्फ जलन हो रही हो तो धनिया का पानी पीना फायदेमंद होता है। धनिया में ठंडक होती है, जो पेट की गर्मी को शांत करती है और जलन को कम करती है। इसके साथ अगर छोटी इलायची मिलाई जाए तो यह और भी प्रभावी हो सकता है। 1 ग्राम धनिया और 1 छोटी इलायची लेकर इन्हें अच्छे से पीस लें। इस मिश्रण को एक कप पानी में मिलाएं और फिर पिएं। यह ड्रिंक पेट की जलन को शांत करती है और पाचन क्रिया को भी सुधारती है।

Ayurvedic-drinks-to-soothe-burning-sensation-stomach

इसे भी पढ़ें: पेट की जलन शांत कर देते हैं किचन में रखे ये 4 मसाले, गर्मियों में जरूर करें सेवन

3. धनिया और आंवला का ड्रिंक

अगर पेट में जलन भोजन के तुरंत बाद हो रही हो, तो इसके लिए धनिया और आंवला का पाउडर मिलाकर पानी में पीने से राहत मिल सकती है। आंवला का पाउडर पेट की गर्मी को शांत करता है और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखता है। 1 ग्राम धनिया पाउडर और 1 ग्राम आंवला पाउडर को मिलाकर एक गिलास पानी में डालें। इसे अच्छे से मिला कर पी लें। यह मिश्रण पेट की जलन को दूर करता है और पाचन क्रिया को संतुलित करता है।

निष्कर्ष

पेट की जलन से राहत पाने के लिए आयुर्वेदिक ड्रिंक्स बेहद कारगर हो सकती हैं। इन प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप पेट की जलन से छुटकारा पा सकते हैं और अपनी पाचन क्रिया को भी बेहतर बना सकते हैं। हालांकि, अगर जलन की समस्या ज्यादा बढ़ जाए या इसके साथ अन्य लक्षण दिखाई दें, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आयुर्वेदिक उपायों के साथ हेल्दी डाइट और सही लाइफस्टाइल का पालन करना भी बहुत जरूरी है।

All Images Credit- Freepik

Read Next

सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है खसखस की जड़, आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे, नुकसान और अन्य बातें

Disclaimer