Doctor Verified

कहीं एसिडिटी और जलन के कारण तो नहीं होता है पेट दर्द? जानें क्या है दोनों के बीच कनेक्शन

Can Acid And Burning Cause Stomach Pain In Hindi: पेट में एसिडटी और जलन के कारण पेट में दर्द हो सकता है। विशेषज्ञ भी इस बात की पुष्टि करते हैं। आखिर ऐसा क्यों होता है, जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
कहीं एसिडिटी और जलन के कारण तो नहीं होता है पेट दर्द? जानें क्या है दोनों के बीच कनेक्शन

Can Acid And Burning Cause Stomach Pain In Hindi: पेट में जलन होना कोई गंभीर समस्या नहीं है। ऐसा किसी भी कारण से हो सकता है, जैसे स्पाइसी फूड अधिक मात्रा में खाना या रात को अच्छी नींद न लेना। इसके अलावा स्ट्रेस जैसी समस्याएं भी पेट में एसिडिटी और जलन का कारण बन सकती है। आपको बता दें कि पेट में जलन होने का मुख्य कारण पेट के अंदर एसिड की मात्रा का बढ़ना है। इसे हम हार्ट बर्न या एसिड रिफ्लक्स के नाम से जानते हैं। यह स्थिति तब होती है जब एसिड पेट से होते हुए एसोफेगस में पहुंच जाता है। बहरहाल, आपने अक्सर देखा होगा कि पेट में दर्द और जलन या एसिडिटी की दिक्कत अक्सर साथ-साथ होते हैं। तो ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या एसिडिटी और जलन के कारण पेट में दर्द होता है? इस संबंध में हमने सर्वोदय अस्पताल के डायरेक्टर गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी डॉ. कपिल शर्मा से बात की। जानें, इस बारे में विस्तार से।

क्या एसिडिटी और जलन के कारण तो पेट दर्द हो सकता है?- Can Acid And Burning Cause Stomach Pain In Hindi

पेट में जलन होना या एसिडिटी के कारण कई लोगों को पेट में दर्द का भी अहसास हो सकता है। इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है कि अक्सर ये दोनों समस्याएं एक साथ हो सकती हैं। खासकर, पेट में जलन होने पर पेट में दर्द भी हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें, तो पेट दर्द अपने आप में एक समस्या है, जिस वजह से पेट में जलन या एसिड बनने की दिक्कत हो सकती है। पेट दर्द हो, जलन हो या एसिडिटी। सभी स्थितियां मरीज को असहज करती हैं और रोजमर्रा के कामकाज करने में जटिलताएं खड़ी करती हैं। विशेषकर, ब्लोटिंग और मतली आने पर भी पेट में दर्द, जलन हो सकती है। ऐसा एसिडिटी बनने पर भी हो सकता है। कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि पेट दर्द होने पर इसे हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए। यह गंभीर नहीं होने के बावजूद, जरूरी है कि व्यक्ति अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाए और डॉक्टर द्वारा परामर्श दवाएं जरूर लें। पेट में जलन और एसिडिटी अपच, आईबीएस, पेप्टिक अल्सर, पेट में संक्रमण और फूड से एलर्जी होने पर भी हो सकता है।

Can-Acid-And-Burning-Cause-Stomach-Pain-in

इसे भी पढ़ें: पेट दर्द की समस्या से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर दर्द से पाएं छुटकारा

एसिडिटी और जलन के कारण हो रहे पेट दर्द से कैसे छुटकारा पाएं?

खाने का रखें ध्यान

अगर किसी खाने की चीजों के कारण एसिडिटी और जलन हो रही है, जिससे पेट भी हो रहा है। ऐसे में ऐसे फूड आइटम्स के बारे में जानें, जिसे ट्रिर्ग्ड करने वाले फूड कहते हैं। इसमें कैफीन युक्त प्रोडक्ट, शराब, फ्राइड फूड, फैटी फूड और चॉकलेट जैसी चीजें शामिल हैं। इसके अलावा, सिट्रस युक्त फल, प्याज और लहसुन से भी दूरी बनाए रखें।

इसे भी पढ़ें: इन घरेलू तरीकों से करें पेट की गैस का इलाज, पाचन क्रिया भी होगी मजबूत

जीवनशैली में करें बदलाव

अगर आपको अक्सर पेट में जलन और एसिडिटी की शिकायत होती है, जिससे पेट में दर्द होत रहा है। इस स्थिति में बेहतर होगा कि आप जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव करें। जैसे शराब का सेवन कम करें, देर रात खाना खाने से बचें, एक साथ में हैवी मील न लें और पूरे दिन में थोड़ा-थोड़ा करके डाइट लें। इससे भी पेट में जलन और एसिडिटी बनने की दिक्कतें कम होती हैं।

डॉक्टर से मिलें

अगर पेट में जलन और एसिडिटी की दिक्कत अक्सर बनी रहती है, तो सही होगा कि आप इस बारे में डॉक्टर से मिलें। किसी भी तरह की समस्या का इलाज खुद करने की कोशिश न करें। यह सही नहीं है। इससे आपकी स्थिति बिगड़ सकती है। इसके अलावा, कई बार पेट में जलन और एसिडिटी किसी अन्य बीमारी की ओर भी संकेत कर सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या मोतियाबिंद की समस्या दोबारा हो सकती है या दोबारा बढ़ सकती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer