प्रेग्नेंसी के दौरान पेट में भारीपन या असहजता महसूस होना एक आम समस्या है, जिसे बहुत सी प्रेग्नेंट महिलाओं को अनुभव होता है। यह समस्या विशेष रूप से दूसरे और तीसरे ट्राइमेस्टर में ज्यादा महसूस होती है, जब गर्भाशय का आकार बढ़ने लगता है और पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। साथ ही, प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोनल बदलाव भी पाचन प्रणाली पर असर डालते हैं, जिससे गैस, कब्ज और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। पेट में भारीपन के कारण महिला को असहजता का सामना करना पड़ता है, जिससे दिनचर्या में भी प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या को कम किया जा सकता है और पेट की असहजता से राहत पाई जा सकती है। इन उपायों में से ज्यादातर डाइट से जुड़े हुए हैं और आप इन्हें आराम से अपने रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
1. सौंफ का पानी पिएं- Drink Fennel Seeds Water
सौंफ का पानी पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है। सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो पेट की सूजन और भारीपन को कम करते हैं। इसे बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसे छानकर पिएं। सौंफ का पानी गैस और सूजन को कम करने में मदद करता है, जिससे पेट में राहत महसूस होती है। यह पाचन को बेहतर बनाने और अपच को दूर करने में भी मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- क्या PCOD और PCOS में सौफ का पानी पीना सेफ होता है? जानें एक्सपर्ट से
टॉप स्टोरीज़
2. खाने के बाद गुड़ का सेवन करें- Eating Jaggery After Meal
खाने के बाद गुड़ का सेवन पेट में भारीपन और गैस की समस्या को कम करने में मदद करता है। गुड़ प्राकृतिक रूप से पाचन तंत्र को बेहतर करता है और खाना पचाने में मदद करता है। यह आंतों की सफाई भी करता है और कब्ज की समस्या से राहत देता है। आप खाने के बाद थोड़ा सा गुड़ खा सकती हैं, जिससे पेट में आराम मिलेगा और पाचन में सुधार होगा।
3. अजवाइन को आहार में शामिल करें- Adding Ajwain to Diet
अजवाइन एक अद्भुत मसाला है जो पाचन को बढ़ावा देता है और पेट में भारीपन और गैस की समस्या को कम करता है। इसका सेवन गैस्ट्रिक समस्याओं के लिए ज्यादा लाभकारी होता है। आप एक चम्मच अजवाइन को पानी में उबालकर उसे दिन में दो बार पी सकती हैं। इसके अलावा, आप इसे अपने भोजन में भी शामिल कर सकते हैं, जैसे दाल या सब्जियों में एक चुटकी अजवाइन डालकर। यह पेट की सूजन और गैस को कम करने में मदद करता है।
4. दालचीनी की चाय पिएं- Drink Cinnamon Tea in Pregnancy
दालचीनी की चाय पेट में भारीपन और पाचन समस्याओं को दूर करने में असरदार होती है। दालचीनी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो पाचन को सुधारते हैं और गैस, सूजन या अपच को कम करते हैं। एक कप गरम पानी में एक छोटा टुकड़ा दालचीनी डालें और इसे कुछ मिनट तक उबालने दें। फिर इसे छानकर पिएं। दालचीनी की चाय से पेट में आराम मिलता है और पाचन तंत्र बेहतर काम करता है।
5. गरम पानी से सिंकाई करें- Hot Water Therapy
पेट में भारीपन और सूजन से राहत पाने के लिए गरम पानी से सिंकाई करना एक असरदार उपाय है। एक गरम पानी की बोतल लेकर उसे पेट पर रखें। इससे पेट की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और पाचन में सुधार आता है। यह उपाय पेट की गैस और कब्ज को भी कम करता है, जो अक्सर प्रेग्नेंसी के दौरान होता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।