Doctor Verified

बदबूदार गैस और पेट में भारीपन की समस्या दूर करेगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, एक्सपर्ट से जानें

अनियमित खानपान के कारण अक्सर लोगों को पेट में भारीपन और बदबूदार गैस की शिकायत हो जाती है। यहां जानिए, बदबूदार पाद की समस्या कैसे दूर करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
बदबूदार गैस और पेट में भारीपन की समस्या दूर करेगा ये आयुर्वेदिक नुस्खा, एक्सपर्ट से जानें


वर्तमान समय में ज्यादातर लोगों को ऑयली मसालेदार भोजन के सेवन के कारण पेट में गैस और भारीपन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह एक सामान्य समस्या है, लेकिन जब गैस (पाद) बदबूदार हो जाती है या पेट में ज्यादा भारीपन महसूस होता है, तो यह पाचन सिस्टम के सही से काम न करने का संकेत हो सकता है। अनियमित खानपान, जंक फूड का सेवन और पानी की कमी से बदबूदार गैस और पेट में भारीपन की समस्या और बढ़ सकती है। कई लोग इस समस्या को नजरअंदाज करते हैं, लेकिन  अगर इस समस्या का सही समय पर इलाज न किया जाए तो अन्य स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। आयुर्वेद में पेट की समस्याओं के लिए कई नेचुरल और प्रभावी उपाय बताए गए हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा, पेट की गैस और भारीपन को कम करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं। जिसके नियमित उपयोग से आप पेट की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत बना सकते हैं।

पेट का भारीपन और बदबूदार पाद की समस्या कैसे दूर करें?

डॉक्टर श्रेय का कहना है कि बदबूदार पाद के कारण कई हो सकते हैं, जैसे कि ऑयली और मसालेदार भोजन का सेवन, समय पर खाना न खाना, पेट में एसिडिटी या अपच की समस्या, अधिक मात्रा में कार्बोनेटेड ड्रिंक्स या शराब का सेवन और भोजन में फाइबर के साथ पानी की कमी आदि। जब भोजन सही तरीके से पचता नहीं है, तो पेट में गैस बनने लगती है, जो बाद में बदबूदार पाद का कारण बनती है। यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है, इसलिए इसका सही समय पर इलाज करना जरूरी है। पेट का भारीपन और बदबूदार पाद को दूर करने में इलायची के साथ हींग, नींबू का रस और अदरक का रस कारगर साबित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या गर्म पानी पीने से पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकता है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

इस मिश्रण को बनाने के लिए आपको एक चौथाई चम्मच अदरक का रस, 1 चौथाई चम्मच नींबू का रस, एक चुटकी हींग और 1 इलायची का पाउडर चाहिए। इन सभी को मिलाकर दिन में एक बार सेवन करें। यह मिश्रण पेट की गंदगी को साफ करने, गैस्ट्रिक समस्याओं को ठीक करने और बदबूदार गैस से राहत दिलाने में बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह मिश्रण न केवल गैस की समस्या को समाप्त कर सकता है, बल्कि पेट को हेल्दी और हल्का भी रखता है।

LEMON JUICE

1. पेट के लिए इलायची के फायदे

  • इलायची एक नेचुरल डाइजेस्टिव एजेंट के रूप में जानी जाती है।
  • इलायची में मौजूद पाचक गुण पेट की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।
  • इसके सेवन से बदबूदार फार्टिंग की समस्या कंट्रोल होती है।

इसे भी पढ़ें: पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर करने के लिए पपीता कैसे खाएं? जानें 5 तरीके, जिनसे कब्ज से मिलेगी राहत

2. पेट के लिए हींग के फायदे

  • हींग का इस्तेमाल पाचन क्रिया को सुधारने के लिए किया जाता है। 
  • हींग बदबूदार गैस की समस्या को कम करने में मदद करती है।
  • हींग का सेवन पेट में पाचक एंजाइम्स को बढ़ाता है और पेट की गैस को कम करता है।

3. पेट के लिए नींबू के फायदे

  • नींबू में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। 
  • नींबू का रस पेट में मौजूद टॉक्सिन्स को निकालने में मदद करता है।

4. पेट के लिए अदरक के रस के फायदे

  • अदरक के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पेट की सूजन और गैस को कम करते हैं।
  • अदरक का रस पाचन क्रिया को तेज करता है।
  • अदरक के रस से पेट में भारीपन की समस्या भी कम होती है।

निष्कर्ष

बदबूदार गैस की समस्या पाचन तंत्र की गड़बड़ी का संकेत हो सकती है। आयुर्वेदिक नुस्खे जैसे कि इलायची, हींग, नींबू और अदरक का सेवन इस समस्या को कम करने में कारगर हैं। इन उपायों का नियमित रूप से पालन करने से न केवल आपको बदबूदार गैस से राहत मिलेगी, बल्कि आपका पाचन तंत्र भी हेल्दी रहेगा।

All Images Credit- Freepik

Read Next

रात को दही में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version