Is Papaya Good For Gastrointestinal Problems: पेट खराब होने पर हल्का खाना खाने का मन करता है। क्योंकि ये चीजें जल्दी पच जाती है और बॉडी भी रिलैक्स रखती है। पाचन से जुड़ी समस्याओं में फल खाना भी फायदेमंद माना जाता है। फलों को पचाना आसान होता है इसलिए कई लोग अपने एक मील में केवल फल खाते हैं। पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए पपीता खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है, तो कुछ दिन पपीता खाने से आपको जल्द आराम मिल सकता है। वहीं एसिडिटी, अपच और पेट फूलने जैसा महसूस होने पर भी पपीता खाना फायदेमंद होता है। पपीते के सेवन से आपको पाचन से जुड़ी समस्याओं से जल्द राहत मिल सकती है। आइए जानें पाचन से जुड़ी समस्याओं में पपीते का सेवन कैसे करना चाहिए।
पहले जानें पाचन तंत्र के लिए कैसे फायदेमंद है पपीता- Why Papaya Is Good For Digestion
पपीते में पपैन नामक एंजाइम मौजूद होते है, जो खाने को जल्दी पचाते हैं और एसिडिटी से बचाव करते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट पाचन तंत्र को मजबूती देने का काम करते हैं। पपीते में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे यह गट को क्लीन करने में मदद करता है। इसके साथ ही, मलत्याग की प्रक्रिया को भी आसान बनाने में पपीता फायदेमंद है।
पाचन से जुड़ी समस्याओं में इस तरह करें पपीते का सेवन- How To Eat Papaya For Digestion
पपीता फल की तरह खाएं- Papaya as Fruits
पाचन तंत्र खराब होने पर पपीता खाने का सबसे बेहतरीन तरीका इसे फल की तरह खाना है। अगर आपको कब्ज या एसिडिटी है, तो आप खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आप इसे मिड मॉर्निंग स्नैक्स या लंच में भी खा सकते हैं। आप इसे अपने किसी भी मील का हिस्सा बना सकते हैं।
पपीते की स्मूदी- Papaya Smoothie
अगर आप फल की तरह इसका सेवन नहीं करना चाहते, तो इसकी स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। पपीते की स्मूदी आपको हाइड्रेट और एक्टिव रखने में मदद करेगी। इसके सेवन से आपको एसिडिटी और कब्ज में जल्दी आराम मिलेगा। इसे आप शाम के स्नैक्स या मीड डे स्नैक्स में ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए पपीता कैसे खाएं? जानें वेट लॉस डाइट में कैसे शामिल करें पपीता
पपीते सलाद में खाएं- Papaya Salad
आप लंच में पपीते का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप अन्य सब्जियों के साथ पपीते का सलाद बनाकर खा सकते हैं। इससे आपकी बॉडी को पर्याप्त फाइबर मिलेगा। लंच में पपाया सलाद खाने से आपको दिनभर भारी महसूस नहीं होगा।
पपीते की चाट बनाएं- Papaya Chaat
आप पपीते की चाट बनाकर भी खा सकते हैं। यह आपके डिश में नया ट्विस्ट ला सकता है। पपीते की चाट में आप नींबू और काला नमक जरूर मिलाएं। इससे आपको विटामिन सी भी मिलेगा। काला नमक डालने पपीते को पचाना भी आसान होगा।
इसे भी पढ़ें- कब्ज से छुटकारा दिला सकता है पपीता, जानें सेवन का तरीका
पपीते का हलवा- Papaya Halwa
पेट साफ करने के लिए आप पपीते का हलवा बनाकर भी खा सकते हैं। यह खाने के बाद आपके लिए स्वीट डिश की तरह काम करेगा। पपीते का हलवे में घी भी इस्तेमाल होता है। यह मलत्याग की प्रक्रिया को आसान बनाएगा और आपको कब्ज से राहत मिलेगी।
अगर आप कम मात्रा में इसका सेवन कर रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद है। लेकिन अधिक मात्रा मे पपीता खाने से भी आपको परेशानी हो सकती है।