आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बिगड़ी लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोगों को कई स्वास्थ्य समस्याएं हो रही हैं, जिनमें से एक है पेशाब में जलन और बदबू की समस्या। यह समस्या बेहद आम हो गई है और कई लोगों को इसके कारण असुविधा और दर्द का सामना करना पड़ता है। पेशाब में जलन और बदबू अक्सर शरीर में पानी की कमी, इंफेक्शन, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या ज्यादा तलेभुने मसालेदार भोजन के सेवन से हो सकती है। इसके अलावा, पथरी, डायबिटीज और अन्य बीमारियों के कारण भी पेशाब में जलन और बदबू की दिक्कत हो सकती है। इस समस्या का इलाज करने के लिए आयुर्वेद में कई प्राकृतिक और घरेलू नुस्खे मौजूद हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) पेशाब में जलन और बदबू जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं, इससे आपको लाभ मिल सकता है।
पेशाब में जलन और बदबू के लिए आयुर्वेदिक नुस्खा
अगर समय रहते पेशाब में जलन और बदबू समस्या का इलाज नहीं किया गया, तो यह गंभीर रूप ले सकती है और इसके परिणामस्वरूप यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन या अन्य संक्रमण हो सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि आप इस समस्या को नजरअंदाज न करें और इसके इलाज के लिए डॉक्टर की सलाह पर प्राकृतिक और आयुर्वेदिक नुस्खों को अपनाएं।
इसे भी पढ़ें: बार-बार हो जाता है यूरिन इंफेक्शन, तो आजमाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, मिलेगा आराम
पेशाब में जलन और बदबू जैसी समस्या से निपटने के लिए आयुर्वेद में कई प्राकृतिक उपाय बताए गए हैं, जो न केवल इस समस्या को दूर करने में मदद करते हैं बल्कि शरीर को अंदर से भी मजबूत बनाते हैं। आयुर्वेद में इलायची, धागे वाली मिश्री और खरबूजे के बीजों का पाउडर इस समस्या का बेहतरीन इलाज माना जाता है। इन प्राकृतिक औषधियों के सेवन से पेशाब में जलन और बदबू की समस्या को कम किया जा सकता है। इसके लिए खरबूजे के बीजों को सुखाकर उनका पाउडर बना लें और इसे मिश्री और इलायची के साथ मिलाकर रोजाना इस पाउडर का सेवन गुनगुना पानी के साथ करें इससे जलन और बदबू से राहत मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों को बार-बार पेशाब आने की समस्या क्यों होती है? जानें इसके कारण
यूरिन से बदबू आना कैसे बंद करें?
- शरीर में पानी की कमी पेशाब में जलन का प्रमुख कारण हो सकती है, इसलिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीएं।
- अपनी डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करें और मसालेदार भोजन से बचें।
- पुदीने की चाय या सौंफ की चाय का सेवन भी लाभकारी हो सकता है।
- यदि आपको यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन है, तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और संक्रमण से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह लें।
- लंबे समय तक पेशाब को रोकने की आदत से बचें। इससे पेशाब के रास्ते में इंफेक्शन हो सकता है।
निष्कर्ष
पेशाब में जलन और बदबू की समस्या आम हो सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इलायची, धागे वाली मिश्री और खरबूजे के बीजों का आयुर्वेदिक नुस्खा इस समस्या को दूर करने में बेहद कारगर है। इसके साथ ही पानी की मात्रा बढ़ाना, डाइट में सुधार करना और साफ-सफाई का ध्यान रखना भी जरूरी है। आयुर्वेदिक उपायों को सही तरीके से अपनाकर आप इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं।
All Images Credit- Freepik