Raw Dates Benefits: प्रकृति से हमें फलों और सब्जियों के रूप में सेहत का खजाना मिलता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी पोषक तत्व सब्जियों और फलों में ही पाए जाते हैं। कई फल ऐसे भी हैं जिनके सेवन से स्वास्थ्य समस्याएं ठीक होती हैं। लेकिन हर जगह न मिल पाने के कारण इनके बारे में सभी को जानकारी नहीं होती है। इसी तरह के फायदेमंद फल हैं कच्चे खजूर। इनका रंग पीला होने के कारण इन्हें पीले खजूर भी कहा जाता है। कच्चे खजूर में कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, लाभदायक फैट्स, फाइबर, पोटैशियम, डायटरी फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, जिंक, विटामिन-बी6, ए और के और आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी होते हैं। आयुर्वेद में इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे कई बीमारियों को खत्म करने में मदद मिलती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरालक्ष्मी यनमंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।
सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है कच्चे खजूर का सेवन करना- Why Raw Dates Beneficial For Health
वात-पित्त बैलेंस होता है- Balance Vata Pitta
अगर आपके शरीर में वात-पित्त संतुलित नहीं, तो इससे कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा एक साथ हो सकता है। कच्चे खजूर का सेवन करने से शरीर में वात-पित्त का संतुलन बना रहता है। इसलिए इनका सेवन आपको जरूर करना चाहिए।
शुगर कंट्रोल रहती है- Control Sugar
कच्चे खजूर में पके खजूर के मुकाबले शुगर की मात्रा बहुत कम होती है। डायबिटीज के पेशेंट के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद है। इसके सेवन से शरीर में ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसे नेचुरल शुगर पाई जाती है। ये शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें- Raw Dates Benefits: सेहत के बहुत फायदेमंद हैं कच्चे खजूर, खाने से मिलते हैं ये 5 फायदे
पोषक तत्वों से भरपूर- Full of Nutrients
कच्चे खजूर में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिन ए, विटामिन बी6 और विटामिन के जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा, इनमें कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, लाभदायक फैट्स, फाइबर, पोटैशियम, डायटरी फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस, जिंक, विटामिन-बी6, ए और के और आयरन जैसे तत्व भी होते हैं, जो सेहत के लिए जरूरी हैं।
पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स- Good Source of Potassium
कच्चे खजूर में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। यह शरीर में गंभीर बीमारियों का खतरा कम करने में मदद करता है। पोटेशियम होने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसके अलावा हड्डियों और नसों से जुड़ी समस्याओं में भी शरीर में पोटेशियम होना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें- सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं कच्चे खजूर, जानें कारण
शरीर में एनर्जी बनाए रखता है- Helps To Maintain Energy Level
जिन लोगों को थकावट और कमजोरी ज्यादा रहती है, उन्हें कच्चे खजूर का सेवन करना चाहिए। इनमें आयरन की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे शरीर में एनर्जी लेवल बूस्ट होता है। इसके सेवन से शरीर में थकावट और कमजोरी दूर होती है।
ध्यान रखें कि आप इसका सेवन करते दौरान मात्रा का विशेष ध्यान रखें। क्योंकि अधिक मात्रा में सेवन करने से भी आपको परेशानी हो सकती है। अगर आप किसी स्वास्थ्य के लिए दवा लेते हैं, तो आपको डॉक्टर की सलाह पर ही इसे डाइट में शामिल करना चाहिए।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version