Doctor Verified

किशमिश और खजूर में कौन ज्यादा बेहतर है, जानें फायदे

किशमिश और खजूर का सेवन से मीठे की क्रेविंग खत्म होती है, साथ ही साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं। आइए जानते हैं, किशमिश या खजूर कौन सा ज्यादा बेहतर है?
  • SHARE
  • FOLLOW
किशमिश और खजूर में कौन ज्यादा बेहतर है, जानें फायदे


ड्राई फूट्स का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी है, मेवों के सेवन से शरीर को कई पोषक तत्व मिलते हैं, जो गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। मीठा खाने की क्रेविंग होने पर लोग अक्सर खजूर या किशमिश का सेवन करते हैं, ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि खजूर और किशमिश में कौन सा ड्राई फ्रूट ज्यादा बेहतर है। किशमिश कई प्रकार की बाजार में मिलती है, जिनका अलग-अलग तरह से सेवन किया जाता है। वहीं खजूर के भी कई प्रकार होते हैं। इस लेख में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानेंगे किशमिश और खजूर में कौन ज्यादा बेहतर है (Which Dry Fruit Is Better) और इनके फायदे क्या हैं।

किशमिश और खजूर में अंतर- Difference Between Raisins And Dates In Hindi

किशमिश: अंगूर से बनने वाली किशमिश में कैलोरी ज्यादा होती है, 100 ग्राम किशमिश में करीब 300 कैलोरी होती है। किशमिश में बी-कॉम्प्लेक्स विटामिनों के साथ नेचुरल शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। किशमिश में आयरन, पोटैशियम के साथ फाइबर भी अच्छी मात्रा में होता है, ऐसे में ये डाइजेशन के लिए भी बेहतर है।


खजूर: वहीं खजूर का स्वाद कैरेमल जैसा होता है, इसके 100 ग्राम में करीब 280 कैलोरी होती हैं। खजूर में भी किशमिश की तरह ही नेचुरल शुगर हाई (Natural sugar) होती है लेकिन इसके साथ ही फाइबर, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन (B-complex vitamin), पोटैशियम, मैगनीशियम और आयरन (Iron) ज्यादा मात्रा में पाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Makhana and Raisins: मखाना और किशमिश एक साथ खाने से मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे, डाइट में करें शामिल

निष्कर्ष-  किशमिश हो या खजूर दोनों की पोषक तत्वों से भरपूर हैं और शरीर के लिए बेहद जरूरी हैं लेकिन इनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा है। अगर इन दोनों ही चीजों को लिमिट से ज्यादा खाया जाएगा तो आपका वजन बढ़ सकता है। ऐसे में आप किशमिश और खजूर को एक सीमित मात्रा में रोजाना खा सकते हैं।

dates

किशमिश खाने के फायदे- Benefits Of Raisins In Hindi

इसे भी पढ़ें: हड्डियां मजबूत बनाने के लिए खजूर का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे जोड़ों के दर्द में भी मिलेगा आराम

  • किशमिश को भिगोकर खाना चाहिए, इसमें आयरन अच्छी मात्रा में होता है। किशमिश खाने से एनीमिया की समस्या दूर हो सकती है।
  • किशमिश शरीर में कोलेस्टॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है।
  • किशमिश के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है।
  • पाचन के लिए भी किशमिश का सेवन फायदेमंद (kishmish ke fayde) होता है।

खजूर के फायदे- Benefits Of Dates In Hindi

  • आयरन से भरपूर खजूर हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है।
  • खजूर के सेवन से पेट संबंधी समस्याएं कम होती हैं।
  • खजूर खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • हड्डियों के लिए भी खजूर फायदेमंद होता है।

Read Next

तामसिक और सात्विक भोजन में क्या अंतर होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

Disclaimer