Difference Between Sattvic And Tamasic Food: भारतीय शास्त्रों में भोजन को तीन भागों में बांटा गया है, तीनों तरह के भोजन का शरीर पर अलग-अलग असर पड़ता है। आजकल सात्विक भोजन ट्रेंड में है और कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर बता चुके हैं कि वह सात्विक भोजन करते हैं, जिसका उनके शरीर पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। इस लेख में हम रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानेंगे कि सात्विक और तामसिक भोजन क्या (What is the difference between Satvik and Tamsik food) होता है?
सात्विक भोजन क्या है? What Is Sattvic Food In Hindi
- आयुर्वेद में बिना प्याज और लहसुन के कम तेल और मसालों के साथ बनाया गया खाना, जिसमें गाय के घी का उपयोग हो, उसे सात्विक भोजन कहते हैं।
- सात्विक भोजन को साधु-संतों का भोजन कहा जाता है, जिसे खाने से एनर्जी मिलती है और पेट भी हल्का रहता है।
- आयुर्वेद के मुताबिक, सात्विक भोजन शरीर के लिए बेहतर होता है और बीमारियों से बचाता है।
- सात्विक भोजन को बनाने के बाद तुरंत या 2 से 3 घंटे के अंदर खाया जाता है।
- सात्विक भोजन में साबुत अनाज, दालों, फल और सब्जियों का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है।
- इसके साथ ही सात्विक भोजन में गाय के घी और दूध का खास महत्व है।
- सात्विक खाने में सीड्स और सूखे मेवे भी आते हैं, जिन्हें खाने से शरीर को एनर्जी और अच्छा फैट मिलता है।
इसे भी पढ़ें: डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार है दही, इस तरह से करें सेवन
सात्विक भोजन के फायदे- Benefits Of Sattvic Food In Hindi
- सात्विक खाना खाने से मन शांत रहता है और आप दिन भी एक्टिव रहते हैं।
- सात्विक खाना आपके पेट को हल्का रखता है, क्योंकि इसे बनाने में कम तेल और मसालों का उपयोग होता है।
- सात्विक भोजन करने से पेट संबंधित बीमारियां होने का खतरा कम हो जाता है।
- सात्विक भोजन करने से स्किन और बाल अच्छे होते हैं।
इसे भी पढ़ें: High Uric Acid: शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने से होती हैं कई दिक्कतें, आयुर्वेदाचार्य से जानें बचाव के टिप्स
तामसिक भोजन क्या है? What Is Tamasic Food In Hindi
- तामसिक भोजन में मांस, प्याज और लहसुन के साथ खूब तेल-मसालों को प्रयोग किया जाता है।
- तामसिक खाना खूब तलाभुना मसालेदार होता है, जिसके कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं।
- ज्यादा मसालेदार खाना शरीर को सुस्त कर देता है।
- तामसिक खाना खाने के बाद मन शांत नहीं रहता और लोग दिनभर थकान महसूस करते हैं।
- तामसिक भोजन करने से अक्सर लोगों को पेट संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।
- तेल और मसालेदार खाना अच्छे से पचता नहीं है, जिसके बाद कब्ज, पेट में जलन और एसिडिटी की समस्याएं होती हैं।
- तामसिक भोजन शरीर में आलस्य पैदा करता है, जिसके कारण आपका काम करने में ज्यादा मन भी नहीं लगेगा।
- तामसिक खाना खाने से मन शांत नहीं रहता, जिसके कारण कई बार लोगों में चिड़चिड़ाहट देखने को मिलती है।
- तामसिक भोजन करने के बाद आप एनर्जेटिक महसूस नहीं करेंगे और पेट भारी लगेगा।