औषधीय गुणों से भरपूर अदरक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अदरक में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो न केवल हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं, बल्कि हमारे शरीर को संक्रमण और बीमारियों से भी शरीर को बचाते हैं। अदरक का उपयोग सदियों से आयुर्वेदिक चिकित्सा में किया जा रहा है और इसका इस्तेमाल भारतीय किचन में भी अलग-अलग तरीकों से खानपान के लिए किया जाता है, जो भोजन को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ शरीर को लाभ भी पहुंचाता है। अदरक दो प्रकार की होती है, सूखी अदरक (सौंठ) और ताजी अदरक, दोनों के गुण और उपयोग अलग-अलग होते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए आयुर्वेद के अनुसार, ताजे और सूखे अदरक में क्या अंतर हैं और इसके क्या-क्या फायदे हैं।
ताजा और सूखे अदरक में क्या अंतर है?
डॉक्टर ने बताया कि आयुर्वेद के अनुसार ताजा अदरक भारी और शुष्क के साथ भेदनी होता है और कब्ज की समस्या को दूर कर सकता है। इसके साथ ही ताजा अदरक भूख को बढ़ाता है पाचन को बेहतर करने में मदद करता है। तो वहीं सूखा अदरक (सोंठ) हल्का और स्निग्ध यानी ऑयली होता है। इसके अलावा सूखा अदरक ग्राही और आमपाचक होता है, जिससे यह डायरिया और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या में लाभदायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में तुलसी का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में
सूखी अदरक (सौंठ) के फायदे
1. सोंठ को आयुर्वेद में आमपाचक बताया जाता है, यह भोजन को पचाने में मदद करने वाले गैस्ट्रिक जूस को बढ़ाता है, जिससे पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।
2. सोंठ का सेवन शरीर में सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक हो सकता है।
3. सूखी अदरक का उपयोग सर्दी, खांसी और गले की खराश में राहत पाने के लिए किया जा सकता है। सोंठ का सेवन कफ को निकालने में सहायक होता है।
4. जिन लोगों को वजन कंट्रोल या कम करना है उन्हें सोंठ का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए पिएं धनिया और अदरक की चाय, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें फायदे
ताजा अदरक के फायदे
1. अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। अदरक का सेवन सूजन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में सहायक हो सकता है।
2. बदलते मौसम में अदरक का सेवन लाभदायक होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि अदरक इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों और संक्रमणों से बच सकता है।
3. अदरक अपच और मतली की समस्या को कम करने में सहायक होता है।
4. अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं।
आयुर्वेद के अनुसार, सूखी और ताजी अदरक दोनों ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती हैं। दोनों के अपने विशेष गुण हैं और उनका उपयोग अलग-अलग स्वास्थ्य समस्याओं के उपचार में किया जा सकता है। अगर आप किसी खास स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह अनुसार इसका सेवन करें।
All Images Credit- Freepik