Doctor Verified

मानसून में तुलसी का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में

Tulsi Ginger Kadha: बरसात के मौसम में होने वाली बीमारियों से बचने के लिए आप तुलसी का काढ़ा पी सकते हैं। जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका।  
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में तुलसी का काढ़ा पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें इनके बारे में


Health Benefits of Tulsi Ginger Kadha: बरसात के मौसम में इंफेक्शन और फ्लू का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वातावरण के तापमान में बार-बार बदलाव के कारण शरीर पर बुरा असर पड़ता है। वहीं बरसात के पानी में मच्छर भी ज्यादा पनपते हैं। इस कारण इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में लोग बाहर का ज्यादा खाते हैं। यह बीमारियों के पनपने का मुख्य कारण बन सकता है। इसलिए मानसून में डाइट पर विशेश ध्यान देना चाहिए। इस दौरान डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद कर सके। मानसून में इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए आप तुलसी की चाय भी पी सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले आवश्यक गुण इम्यूनिटी बनाए रखने में मदद करते हैं। बरसात में तुलसी का काढ़ा पीना क्यों फायदेमंद है। इस बारे में जानने के लिए हमने बात कि बैंग्लोर के जिंदल नेचरक्योर इंस्टीट्यूट की चीफ डाइटिशियन सुष्मा पीएस (Ms Sushma PS, Chief Dietician, Jindal Naturecure Institute) से।

kadha

मानसून में तुलसी का काढ़ा पीने के फायदे- Health Benefits of Tulsi Kadha In Monsoon

इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity

तुलसी के काढ़े में सभी प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल की जाती है। इसमें तुलसी होने के साथ काली मिर्च और अदरक भी इस्तेमाल होता है। इनमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इनके सेवन से इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा कम होता है। साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। 

पाचन स्वस्थ रहता है- Helps In Digestion

बरसात के मौसम में खराब खानपान से पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इस दौरान लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती हैं। लेकिन तुलसी के काढ़े के सेवन से इन समस्याओं में राहत मिल सकती है। तुलसी और काली मिर्च खाने को जल्दी पचाने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- गले में खिचखिच, खराश, बलगम और सीने में भारीपन की समस्या दूर करेगा ये तुलसी का काढ़ा, इम्यूनिटी भी होगी मजबूत

स्किन हेल्दी रहती है- Keep Skin Healthy

तुलसी के काढ़े का रोज सेवन करने से स्किन हेल्थ भी बेहतर होती है। इससे बॉडी से टॉक्सिन बाहर आते हैं और बॉडी क्लीन होती है। बॉडी क्लीन होने से स्किन सेल्स भी साफ रहते हैं। शरीर के अंदर से साफ होने से त्वचा में भी निखार बना रहता है। 

सांस से जुड़ी समस्याएं कम होना- Reduce Respiratory Issues

तुलसी का काढ़ा सांस की नली साफ करता है। इससे फेफड़ों में जमी गंदगी भी साफ होती है। यह कंजेशन और अस्थमा जैसी समस्याओं को ठीक करने में भी मदद करता है। तुलसी में मौजूद प्राकृतिक गुण पूरी बॉडी को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। 

शरीर की सूजन कम होती है- Reduce Body Inflammation

बरसात के मौसम में सूजन या जोड़ों में दर्द होना आम बात है। ऐसे में कई लोगों को शरीर में अकड़न और दर्द भी रहता है। शरीर की सूजन कम करने के लिए यह काढ़ा फायदेमंद है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह शरीर की सूजन कम करने और जोड़ों के दर्द से राहत देते हैं।

इसे भी पढ़ें- मानसून में तुलसी के पत्तों का सेवन कैसे करें? जानें 4 तरीके, जिनसे बढ़ेगी इम्यूनिटी और बीमारियों से होगा बचाव

तुलसी का काढ़ा बनाने की विधी- How To Make Tulsi Kadha 

तुलसी का काढ़ा बनाने के लिए पानी में तुलसी की कुछ पत्तियां उबालें। इसमें थोड़ा-सा काली मिर्च और शहद मिलाएं। पकाते दौरान इसमें अदरक घीसकर डालें। थोड़ी देर पकाएं और रह जाने पर छान लें। 

अगर आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं और रोज दवा लेते हैं। ऐसे में आपको अपने डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। 

 

Read Next

क्‍या हल्‍दी का दूध पीने से एक्‍ने की समस्‍या दूर होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer