फिट और हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि आप पौष्टिक तत्वों से भरपूर भोजन करें। लेकिन आजकल कई लोगों को घर का बना पौष्टिक खाना ज्यादा पसंद नहीं आता है, ऐसे में लोग बाजार में मिलने वाला मसालेदार और ऑयली फूड खाते हैं। जिसके बाद पेट संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप घर में बना खाना खाएं और खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़के का प्रयोग करें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि तड़का घी या सरसों के तेल से लगाएं। ऐसा इसलिए, क्योंकि घी और तेल में लगाया गया तड़का सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) आयुर्वेद के अनुसार तड़का लगाने के लिए घी और तेल के बारे में बता रहे हैं।
तड़का लगाने के लिए घी या सरसों का तेल कौन सा बेहतर है? - Which Oil Is Best For Tadka Know From Expert In Hindi
आजकल लोग खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए घी और सरसों के तेल के अलावा तरह-तरह के रिफाइंड तेलों का उपयोग भी करते हैं, जो कि सेहत के लिए नुकसानदायक होते हैं। डॉक्टर ने बताया कि रिफाइंड प्रक्रिया से तैयार किया गया तेल विज्ञापनों में भले ही फायदेमंद बताया जाता है लेकिन असल में यह सेहत को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में रिफाइंड तेलों का तड़के के लिए प्रयोग बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए। इसके स्थान पर गाय के घी या सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए करें इन 5 जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल, गैस की समस्या भी होगी दूर
डॉक्टर श्रेय ने बताया कि सरसों के तेल के मुकाबले गाय के घी में तड़का लगाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। डॉक्टर ने बताया कि गाय के घी से तड़का लगाने की प्रक्रिया महानतम ऋषियों की खोज है। गाय के घी में मौजूद मॉलिक्यूल शरीर के अंदरूनी टिश्यू तक पहुंच सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि गाय का घी अणु का स्ट्रक्चर ब्रेक नहीं करता है, जिसके कारण यह शरीर में सभी ऊतकों यानी टिश्यू तक पहुंचता है और लाभ पहुंचाता है। डॉक्टर का कहना है कि शरीर में खून और प्लाज्मा तक सभी चीजें पहुंच जाती हैं लेकिन अंदरूनी टिश्यू तक गाय का घी पहुंचता है, जिससे शरीर को सही तरीके से पोषण मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें: हार्ट अटैक से बचाव है संभव, डेली रूटीन में शामिल करें एक्सपर्ट की बताई ये 10 आदतें
गाय के घी से लगाया गया तड़का जड़ की हुई बीमारियों तक भी असर कर सकता है और इन्हें दूर करने में सहायक हो सकता है। अगर आपके शरीर में डाइजेशन के कारण ऊतकों में किसी तरह की समस्या होती है तो घी वहां तक असर कर सकता है और समस्या को सही करने में सहायक हो सकता है। डॉक्टर ने बताया कि आयुर्वेद में तड़के के पीछे के विज्ञान के बारे में काफी कुछ बताया गया है और अभी भी इस पर रिसर्च जारी है।
टॉप स्टोरीज़
गाय के घी से तड़का लगाने के फायदे - Benefits Of Tadka With Cow Ghee
1. घी का इस्तेमाल करके लगाया गया तड़का पाचन को सुधारने में सहायक होता है और वात, पित्त, और कफ को शांत करने में मदद करता है।
2. गाय के घी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। इसका अच्छा असर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है।
3. घी में मौजूद गुण त्वचा और बालों को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।
All Images Credit- Freepik