Expert

क्या खाना पकाने के लिए रोजाना सरसों का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय

अक्सर लोग कुकिंग के लिए सरसों के तेल का उपयोग करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। लेकिन, रोज इसका सेवन करने से बचें।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या खाना पकाने के लिए रोजाना सरसों का तेल इस्तेमाल किया जा सकता है? जानें एक्सपर्ट की राय


Is It Safe To Use Mustard Oil Daily For Cooking Expert Tells In Hindi: हमारे यहां सरसों का तेल लगभग हर घर में इस्तेमाल किया जाता है। यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि गुणकारी भी है। यह कई तरह की बीमारियों में भी अपना अहम योगदान देता है। लेकिन, ज्यादातर लोगों के मन में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या सरसों के तेल का इस्तेमाल कुकिंग के लिए रोज किया जा सकता है? क्या रोज सरसों के तेल का सेवन (Health Benefits Of Mustard Oil) करने से हेल्थ को किसी तरह के नुकसान हो सकते हैं? यह सवाल इसलिए ज्यादा जरूरी हो जाता है, क्योंकि मौजूदा समय में ज्यादा से ज्यादा लोग सरसों के तेल के विकल्प को बेहतर मानते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने एक्सपर्ट से विस्तार से बात की।

क्या कुकिंग के लिए रोज सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है?- Can Mustard Oil Be Used Daily For Cooking In Hindi

Can Mustard Oil Be Used Daily For Cooking In Hindi

डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, "आप रोज सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, सीमित मात्रा में। इसे पकाने के लिए सुरक्षित तेलों में से एक माना जात है। इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है और इसमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी मौजूद हैं। हालांकि, इसके बावजूद सरसों के तेल से कुकिंग करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखा जाना जरूरी है, जैसे उसका स्मोकिंग प्वाइंट और उसके पौष्टिक लाभ।"

इसे भी पढ़ें: सरसों के तेल के फायदे: जानें सरसों का तेल इस्तेमाल करने से सेहत को मिलने वाले फायदे

सरसों के तेल में खाना बनाते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Can Mustard Oil Be Used Daily For Cooking In Hindi

स्मोकिंग प्वाइंट- Smoking Point

दिव्या गांधी कहती हैं, "स्मोकिंग प्वाइंट यानी आप किस तापमान में सरसों के तेल का कुकिंग के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, कई अन्य तेलों की तुलना में सरसों के तेल का स्मोकिंग प्वाइंट कम होता है। इसके बावजूद, अगर आपको कोई चीज डीप फ्राई करनी है, तो इसके लिए सरसों के तेल का उपयोग न करें। यह स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।"

इरुसिक एसिड से भरपूर- Erucic Acid

दिव्या गांधी के अनुसार, "सरसों के तेल में एक खास किस्म का एसिड पाया जाता है, जिसे इरुसिक (erucic acid In  Mustard Oil) कहा जाता है। इरुसिक एसिड हेल्थ के लिए बिल्कुल सही नहीं है। अगर अधिक मात्रा में सरसों के तेल का उपयोग किया जाए, तो इससे लंग्स को नुकसान पहुंच सकता (Mustard Oil Bad For Lungs) है। इससे रेस्पीरेटरी सिस्टम भी प्रभावित हो सकती है। यही नहीं, अगर कोई लगातार और सरसों के तेल को ओवर कुक करता है, तो इसके नियमित सेवन से सांस से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है।"

इसे भी पढ़ें: सरसों के तेल का इन 5 तरीकों से इस्‍तेमाल करने से दूर हो जाते हैं पेट के रोग, त्‍वचा, बालों और जोड़ों की समस्या

पोषक तत्वों से भरपूर- Nutritional Benefits

सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है। यह हृदय स्वास्थ्य (Healthy Heart) के लिए लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा, सरसों के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाय जाता है। यह ओवर ऑल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डालता है। इसके बावजूद, यह सलाह दी जाती है कि आप इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें।

एंटीऑक्सिडेंट्स का स्रोत- Antioxidant

सरसों का तेल विटामिन-ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट (Mustard Oil Nutrition) होते हैं। यह शरीर में आई सूजन को कम करने में अहम भूमिका निभा सकता है। एंटीऑक्सीडेंट्स कई तरह की शारीरिक समस्याओं से छुटकारा दिलाने में अपना योगदान देते हैं।

कुल मिलाकर, कहने की बात है कि अगर आप कुकिंग के लिए रोज सरसों के तेल का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो बेहतर है कि एक बार एक्सपर्ट से बात कर लें। वे आपको इस संबंध में सही जानकारी देंगे। साथ ही, आपकी हेल्थ के लिए क्या सही है, क्या नहीं और सरसां के तेल की मात्रा कितनी होनी चाहिए, यब आपको बताएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- Frequently Asked Questions

क्या हम रोज खाना बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं?

किसी भी तेल का अधिकता में इस्तेमाल करना सेहत के लिए सही नहीं होता है। सरसों के तेल में कई फायदे होते हैं, लेकिन लगातार इसका सेवन करने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है।

खाना पकाने के लिए कौन सा तेल सबसे अच्छा है?

खाना पकाने के लिए आप कई तरह के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे तिल का तेल, जैतून का तेल और नारियल का तेल आदि।

क्या खाना पकाने के लिए सरसों का तेल स्वस्थ है?

सरसों के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है। इसे हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है।

Image Credit: Freepik

Read Next

बासी चावल खाने से सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer