सरसों के तेल का इन 5 तरीकों से इस्‍तेमाल करने से दूर हो जाते हैं पेट के रोग, त्‍वचा, बालों और जोड़ों की समस्या

आप सरसों के तेल का इस्‍तेमाल कई तरीकों से कर सकते हैं। यहां हम आपको सरसों के तेल को इस्‍तेमाल करने के 5 तरीके और उसके फायदे बता रहे हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सरसों के तेल का इन 5 तरीकों से इस्‍तेमाल करने से दूर हो जाते हैं पेट के रोग, त्‍वचा, बालों और जोड़ों की समस्या

सरसों के तेल में मिलावट रोकने के लिए सरकार ने नियम में बदलाव किया है। इसके बाद से अब ये दावा किया जा रहा है कि सरसों के तेल में मिलावट करना संभव नहीं होगा। दरअसल, शुद्ध सरसों के तेल का प्रयोग न सिर्फ भोजन बनाने के लिए किया जाता है बल्कि इसे कई समस्‍याओं को दूर करने के लिए भी इस्‍तेमाल किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी सरसों के तेल को खाने के अलावा शरीर की मालिश करने और अन्‍य समस्‍याओं में प्रयोग किया जाता है। 

सरसों के तेल में कई मेडिसिनल प्रॉपर्टीज (Medicinal Properties Of Mustard oil) पाए जाते हैं। इसमें एंटीबैक्‍टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। सेलेनियम और मैग्नीशियम की उच्च मात्रा होने के चलते इसमें एंटीइंफ्लामेट्री गुण भी पाए जाते हैं। यह पसीने की ग्रंथियों को उत्तेजित करने में मदद करता है और शरीर के तापमान को कम करता है। पारंपरिक दवाओं में, सरसों के तेल का उपयोग गठिया, मांसपेशियों की मोच और तनाव से जुड़े दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। सरसों का तेल पेट के रोग, त्‍वचा और बालों  इसके अलावा भी सरसों का तेल इस्‍तेमाल (Mustard Oil Uses) करने के कई फायदे हैं। आइए जानते हैं।

mustard

दैनिक जीवन में सरसों के तेल का इस्‍तेमाल कैसे सकते हैं- How to use Mustard Oil in Hindi

1. खाने में इस्‍तेमाल करें सरसों का तेल

खाने में सरसों के तेल का इस्‍तेमाल सबसे ज्‍यादा होता है। अगर आप किसी तेल में सब्‍जी पका रहे हैं तो सरसों का तेल सबसे अच्‍छा माना जाता है। यह तेल एक उत्तेजक के रूप में जाना जाता है और आंत को पाचन रस का उत्पादन करने में मदद करता है, जो पाचन प्रक्रिया सुधारने में मदद करता है। साथ ही यही प्रक्रिया हमारे सिस्टम में गैस्ट्रिक रस के उत्पादन को बढ़ाकर भूख बढ़ाने में मदद करती है। सरसों के तेल में भोजन पकाने से पेट के रोग दूर हो जाते हैं।

2. सरसों के तेल से करें शरीर की मालिश

सरसों के तेल की शरीर में मालिश करने से न सिर्फ शरीर का ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, बल्कि मांसपेशियां मजबूत हो जाती हैं। त्‍वचा में कसाव आता है। सप्‍ताह में 3 दिन आप सरसों का तेल मालिश कर सकते हैं। सरसों का तेल मालिश करने का सही तरीका यह है कि आप इसे एक कटोरी में गुनगुना कर लें और सुबह सवेरे उठकर सुर्योदय से पहले इसकी मालिश करें। अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो जोड़ों में नियमित रूप से सरसों के तेल की मालिश करें।

oil

3. उबटन में करें सरसों और सरसों के तेल का इस्‍तेमाल

सरसों का उबटन बहुत फायदेमंद होता है। इसका इस्‍तेमाल बच्‍चों के साथ-साथ वयस्‍क भी कर सकते हैं। यह ब्‍लड सर्कुलेशन, चेहरे की झुर्रियां, त्‍वचा संबंधी संक्रमण को दूर करने के साथ नमी को बरकरार रखता है। इसे आमतौर पर सर्दियों में लगाना फायदेमंद होता है। उबटन बनाने के लिए सरसों को पीसकर उसमें थोड़ी मात्रा में तेल मिलाकर तैयार किया जाता है।

4. नाभि में लगाएं सरसों का तेल

आयुर्वेद के अनुसार, नाभि में सरसों का तेल लगाने आपके होंठ मुलायम रहते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकता है। सोने से पहले नाभि में सरसों का तेल लगाना फायदेमंद होता है।

5. बालों में लगाएं सरसों का तेल 

बालों सरसों के तेल की मसाज करने से रूसी, बालों का झड़ना और असमय सफेद बाल की समस्‍या दूर हो जाती है। इसके लिए आप नियमित रूप से सप्‍ताह में 3 दिन सरसों का तेल से मसाज कर सकते हैं।

Read More Articles On Home Remedies In Hindi

Read Next

सिरदर्द के लिए अजवायन तो तुलसी है गले की खराश में लाभदायक, रसोई में छिपा हर दर्द का इलाज

Disclaimer