Mustard Oil in Hindi: सरसों के तेल का इस्तेमाल हमारे देश में काफी ज्यादा होता है। खाने से लेकर स्किन और बालों तक के इस्तेमाल के लिए सरसों का तेल बेमिसाल है। यह एक ऐसा इनग्रेडिएंट है जो हर रसोई में मिल जाएगा। मले ही इसका स्वाद कसैला हो लेकिन हेल्थ के लिहाज से काफी अच्छा है। अकसर कहा जाता है कि, तेल खाने में हानिकारक होते हैं। लेकिन सरसों का तेल नहीं। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल में सीनियर डाइटिशियन डॉक्टर शालिनी गार्विन ब्लिस के अनुसार हमारे शरीर को दैनिक जिन पोषण की जरूरत होती है, वो पोषण हमें सरसों के तेल से मिलते हैं। इसमें गुड फैटी एसिड, ओमेगा-3, गुड फैट, लिनोलिक एसिड जैसे तत्व होते हैं। देखा जाए तो बाजार में मिलने वाले तेलों की तुलना में सरसों के तेल का इस्तेमाल फायदेमंद है। इसकी एंटी-इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज डायबिटीज में इसे उपयोगी बनाती है। सरसों के तेल में मौजूद ओमेगा-3 और ओमेगा 6 फैटी एसिड साथ ही सैचुरेटेड फैट्स की कम मात्रा इसको अन्य तेलों के मुकाबले और उपयोगी बना देती है।
सरसों के तेल के फायदे (Health Benefits of Mustard Oil in Hindi)
सरसों के तेल का आप चाहे खाना बनाएं या इसे स्किन या बालों के लिए इस्तेमाल करें। इसके फायदे अनगिनत हैं। तो चलिए जान लेते हैं, इससे जुड़े हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी।
- सरसों के तेल में बैड फैटी एसिड के बजाय गुड फैटी एसिड ज्यादा होते हैं। जिसके वजह से आपका दिल बीमार होने से बचा रहता है। अगर आप दिल के रोगी हैं, तो सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
- सरसों का तेल बैड कोलेस्ट्रोल को बढ़ने नहीं देता। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, और सूजन भी कम होती है।
- खांसी-जुखाम या किसी भी तरह की एलर्जी से परेशान हैं, तो सरसों का तेल यहां आपका अच्छा केयर टेकर बन सकता है।
- सरसों का तेल एंटीबायोटिक की तरह भी काम करता है। इसमें कैंसर की रोकथाम की भी पूरी ताकत होती है। हमारी लाइफ में सरसों का सेवन किसी डॉक्टर से कम नहीं है।
- सरसों का तेल RBC को संतुलित रखता है। साथ ही कोलेस्ट्रोल को भी कम करने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: मटर की दाल खाने के फायदे और नुकसान, जानें किसे नहीं खानी चाहिए मटर की दाल
सरसों तेल का इस्तेमाल (How to Use Mustard Oil)
सरसों के तेल की ताकत तो हमारी दादी और नानी भी काफी अच्छे से बता देंगी। तो चलिए हेल्थ के अलावा इसे और कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, ये भी जान लेते हैं।
- बच्चों को सरसों के तेल से मालिश करने से उनकी हड्डी मजबूत होती है।
- मालिश से बच्चों की ग्रोथ सही होती है।
- सरसों के तेल से अगर आप मसूड़ों की मसाज करते हैं, तो प्लाक से छुटकारा मिलता है।
- सरसों के तेल से बालों की मसाज करेंगे तो, बाल तेजी से बढ़ेंगे।
- सरसों के तेल से डैंड्रफ से छुटकारा पाया जा सकता है।
- स्किन से टैन हटाने के लिए सरसों का तेल इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: अंडा खाने के फायदे: 40 की उम्र के बाद रोज जरूर खाएं एक अंडा, सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे
सरसों के तेल के दुष्प्रभाव से ज्यादा उसके लाभ हैं। जरूरी नहीं की सरसों के तेल को हेल्दी मानकर आप उसका सेवन टूटकर करें। आप इससे बीमार हो सकते हैं। कहते हैं, हर चीज का संतुलन बनाकर रखना चाहिए। उसका इस्तेमाल न ही जरूरत से कम करें, और ना ही जरूरत से ज्यादा। अगर आप भी हेल्थ को लेकर काफी सजग हैं, तो आज से ही सरसों के तेल का इस्तेमाल शुरू कर दीजिये।
all images credit: freepik
Read Next
शुगर में लहसुन के फायदे: डायबिटीज में शुगर कंट्रोल के लिए फायदेमंद है लहसुन, जानें कैसे करें सेवन
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version