Doctor Verified

शुगर में लहसुन के फायदे: डायबिटीज में शुगर कंट्रोल के लिए फायदेमंद है लहसुन, जानें कैसे करें सेवन

garlic in diabetes in hindi: डायबिटीज में लहसुन का सेवन किया जा सकता है। लहसुन ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (blood sugar level) करने में मदद करता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
शुगर में लहसुन के फायदे: डायबिटीज में शुगर कंट्रोल के लिए फायदेमंद है लहसुन, जानें कैसे करें सेवन

garlic in diabetes in hindi: डायबिटीज एक आम समस्या है। आजकल अधिकतर लोग इस बीमारी का सामना कर रहे हैं। थकान, सिर दर्द, धुंधलापन दिखना, इम्यून सिस्टम कमजोर होना और दिल की धड़कन तेज होना डायबिटीज के शुरुआती लक्षण  (diabetes symptoms) हैं। डायबिटीज में कई खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है, तो कुछ चीजों से परहेज भी करना होता है। ताकि डायबिटीज रोगी का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (how to control blood sugar level) में रहे। आज के इस लेख में हम बात कर रहे हैं डायबिटीज में लहसुन खाने के फायदों के बारे में। 

क्या शुगर में लहसुन खाना चाहिए (can we eat garlic in diabetes)? इस पर आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक, द्वारका की डायटीशियन डॉक्टर सुगीता मुटेरजा (Dr Sugeeta Muterja, dietician at Arogya Diet and Nutrition Clinic, Dwarka) बताती हैं कि डायबिटीज या शुगर में लहसुन खाना फायदेमंद होता है। लहसुन ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। साथ ही इंसुलिन प्रतिरोध रोगियों (insulin resistance patient) के लिए भी लहसुन लाभकारी माना जाता है। लहसुन ब्लड फ्लो (blood flow) को बेहतर बनाता है, इससे डायबिटीज रोगियों को फायदा मिलता है। इतना ही नहीं लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। 

diabetes

शुगर में लहसुन के फायदे (garlic  benefits in diabetes)

डायबिटीज रोगियों के लिए लहसुन कमाल कर सकता है। लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन में मौजूद तत्व शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने (garlic to boost immune system) में मदद करते हैं। साथ ही इसे बॉडी डिटॉक्स (body detox) करने के लिए भी कारगर माना जाता है। चलिए विस्तार से जानते हैं शुगर में लहसुन के फायदे (can diabetic patient eat garlic)-

  • लहसुन में अमीनो एसिड होता है, यह होमोसिस्टीन (homocysteine) की मात्रा को कम करने में कारगर है। इससे ब्लड शुगर लेवल (blood sugar level control food) भी कंट्रोल में रहता है।
  • डायबिटीज एक मेटाबॉलिक डिसऑर्डर है, यह शरीर में इंसुलिन की कमी से होता है। लहसुन इंसुलिन प्रतिरोध रोगियों के लिए भी लाभकारी होता है।
  • डायबिटीज रोगियों को हृदय रोग, किडनी फेलियर का खतरा अधिक रहता है। लहसुन खाने से हृदय रोग का जोखिम कम हो सकता है। लहसुन बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।
  • कच्चा लहसुन शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। यह एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis ) के जोखिम को भी कम करता है।
  • लहसुन में बायोएक्टिव कंपाउंड्स (Bioactive Compounds) पाए जाते हैं, ये शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। 
  • लहसुन में विटामिन बी6 और विटामिन सी होता है। विटामिन सी रक्त शर्करा के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। वही विटामिन बी6 मेटाबॉलिज्म को ठीक रखता है।
 
garlic

लहसुन कैसे खाना चाहिए? (how to use garlic for diabetes)

डायबिटीज रोगियों को अपनी डाइट में लहसुन जरूर शामिल करना चाहिए। इससे उनके खून में शुगर लेवल बढ़ता या घटता नहीं है, बल्कि नियंत्रण में रहता है। डायबिटीज रोगी किसी भी तरह से लहसुन को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। डायबिटीज रोगी लहसुन की 2-3 कलियां कच्ची चबाकर खा सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी में रातभर लहसुन भिगोकर रख दें, सुबह इनका सेवन करें। इससे रक्त में शर्करा का स्तर नियंत्रित रहेगा। आप लहसुन को दाल, सब्जी आदि में भी शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - डायबिटीज (शुगर) में चुकंदर खाना चाहिए या नहीं? डॉक्टर से जानें इस बारे में

लहसुन की तासीर बहुत गर्म होती है। इसलिए जिन लोगों को ब्लीडिंग की समस्या है, उन्हें डॉक्टर की सलाह पर ही लहसुन खाना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार लहसुन शरीर में पित्त को मात्रा बढ़ाता है, इससे डायरिया हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा (how much garlic for diabetes) में ही लहसुन का सेवन करना चाहिए।

Read Next

गैस के कारण पेट दर्द हो तो क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें पेट दर्द के लिए डाइट टिप्स

Disclaimer