गैस के कारण पेट दर्द हो तो क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें पेट दर्द के लिए डाइट टिप्स

गैस के कारण पेट दर्द हो तो क्या करें?  सबसे पहले तो अपनी डाइट कंट्रोल करें और उन चीजों के बारे में जानें जिन्हें आपको खाने से बचना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गैस के कारण पेट दर्द हो तो क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें पेट दर्द के लिए डाइट टिप्स


गैस और बदहमजी हर किसी को परेशान करती है। ये गलत खाने की आदतों और खराब लाइफस्टाइल के कारण हो सकता है। लेकिन कई बार गैस बनने के कारण आपको पेट दर्द भी हो सकता है। पर अक्सर लोग इसे पहचान नहीं पाते और नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल, गैस के कारण पेट दर्द के पीछे सबसे बड़ा कारण होता है पेट में एसिड जूस का ज्यादा प्रोडक्शन। इसके कारण पेट के लाइनिंग में सूजन आ जाती है और पेट दर्द होने लगता है। पेट में गैस बनने के कारण आपको वोमिटिंग हो सकती है, पेट में भारीपन और जी मिचला सकता है। पर जब गैस के कारण पेट दर्द हो तो आपको सबसे पहले आपको अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए और फिर अपनी लाइफस्टाइल, खास कर कि डाइट में कुछ हेल्दी बदलाव करना चाहिए। इसी बारे में हमने डॉ. सुरक्षित टीके (Dr. Surakshit TK), सलाहकार, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपेटोबिलरी विज्ञान, फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला, नई दिल्ली से बात की। 

insidestomachpain

गैस के कारण पेट दर्द हो तो क्या खाएं-Gastric Pain foods to eat

1. नारियल

गैस के कारण पेट दर्द बहुत ही आम है। ऐसे में नारियल पानी पीना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, नारियल पानी शरीर में एसिड प्रोडक्शन को कम करता है और पेट की अलग-अलग परतों को आराम पहुंचाता है। इसके अलावा नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स की भी अच्छी मात्रा होती है जो कि शरीर में पानी की कमी को दूर करती है और पाचन क्रिया को सही रखती है। इससे आपका मेटाबोलिज्म भी सही रहता है।

2. चावल

चावल में घुलनशील फाइबर (स्टार्च) होता है, जिसे आसानी से पचाया जा सकता है। जब आपके पेट में एसिडिटी के कारण तेज दर्द हो रहा हो तो आपको चावल खाना चाहिए। इसमें प्रीबायोटिक्स होता है जो कि आसानी से पच जाता है और पेट में कोई परेशानी भी पैदा नहीं करता।

3. केला

केला पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे खाने से एसिडिटी को कम करने में मदद मिलती है। ये पेट में हो रहे एसिड प्रोडक्शन को डाइल्यूट करता है और एसिडिटी के लक्षण को कम करता है। कोशिश करें कि एसिडिटी होने पर आप बस एक केला काला नमक लगा कर खाएं। कुछ ही देर बाद आप बेहतर महसूस करेंगे। 

4. दही 

दही में प्रोबायोटिक्स होता है जो पाचन क्रिया को सही करने के साथ खाना पचाने में भी मददगार है। इसके अलावा जब आपको पेट दर्द हो रहा हो और आपको कुछ खाने का मन ना हो तो इसे खाना बेहद ही फायदेमंद होता है। इससे पेट ठंडा रहता है और पाचन क्रिया सही रहता है।

इसके अलावा आपको हाई फाइबर वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए। जैसे कि फल सब्जियां और बीन्स। इसके अलावा कम वसा वाले खाद्य पदार्थ, जैसे मछली, लीन मीट और सब्जियों का सेवन करें। इसके अलावा आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। 

inside2oilyfoods

इसे भी पढ़ें : दिनभर रहना चाहते हैं एनर्जी से भरपूर, तो खाने में जरूर शामिल करें ये फूड्स और पोषक तत्व

गैस के कारण पेट दर्द हो तो क्या ना खाएं-Gastric Pain foods to eat and avoid

  • - हाई फर्मेंटेड फूड्रस (FODMAP) का सेवन ना करें। जैसे कि बीन्स, फूलगोभी, मशरूम, जामुन, एवोकैडो, आम, तरबूज आदि जैसे खाद्य पदार्थ होते हैं।
  • - मिठाई।
  • - डेयरी उत्पाद जैसे दूध, क्रीम और पनीर
  • - वसायुक्त और तले हुए खाद्य पदार्थ
  • - हाई चीनी युक्त खाद्य पदार्थ
  • - ब्रेड 

इसके अलावा आपको हाई फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए। ये पेट की परत में सूजन को बढ़ा सकते हैं। कुछ लोगों के लिए ये गैस्ट्र्रिटिस को ट्रिगर कर सकती है। इसके अलावा शराब पीने से भी आपकी ये परेशानी बढ़ सकती है। इसके अलावा अम्लीय खाद्य पदार्थ, जैसे टमाटर और कुछ फल भी आपकी एसिडिटी बढ़ा सकते हैं। इसलिए एसिडिटी के कारण पेट दर्द होने पर शराब, कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, कॉफी, तले हुए खाद्य पदार्थ, फलों के जूस और मसालेदार भोजन लेने से बचें। 

इसे भी पढ़ें : कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी चावल? FSSAI ने बताया कैसे पहचानें असली और नकली चावल

इसके अलावा आपको पेट दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपने डॉक्टर से बात करना चाहिए। डॉक्टर आपके अन्य लक्षणों को देखते हुए आपका सही इलाज कर सकते हैं। तो, एसिडिटी से बचने के लिए पहले तो अपनी डाइट और लाइफस्टाइल सही करें और फिर एक्सरसाइज करें और ढ़ेर सारा पानी पिएं। 

all images credit: freepik 

Read Next

सेहत के लिए इन 6 तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है अंगूर का सेवन

Disclaimer