सेहत के लिए इन 6 तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है अंगूर का सेवन

अंगूरों के अधिक सेवन से प्रेग्नेंसी के दौरान दिक्कतें हो सकती हैं, वजन बढ़ सकता है और ऐसी ही कई सारी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सेहत के लिए इन 6 तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है अंगूर का सेवन


बच्चे हों या बड़े अंगूर खाना सभी को पसंद होता है। अंगूर विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इसलिए इनके खाने के कुछ हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। लेकिन आज हम बात कर रहे हैं इनसे होने वाले नुकसानों की। यदि आप अंगूर का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं तो इसके बहुत से साइड इफेक्ट्स भी हैं। आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में सीनियर डाइटिशियन डॉक्टर अनुजा गौर के मुताबिक 100 ग्राम अंगूर में लगभग 70 कैलोरी, 1 ग्राम के आसपास प्रोटीन आधा ग्राम से कम फैट, एक ग्राम से अधिक फाइबर, दैनिक जरूरत का 20% कॉपर और 17% विटामिन के व 7% थायमीन होता है। इनका अधिक मात्रा में सेवन वजन बढ़ने की समस्या का कारण बन सकता है। यही नहीं अधिक अंगूरों के सेवन से पेट से जुड़ी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए अंगूरों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। तो आइए जानते हैं अंगूर का अधिक सेवन करने से कैसे यह आपके लिए हानिकारक हो सकते हैं।

insidegrapes

1. डायरिया हो सकता है (Grapes Can Cause Diarrhea)

जो चीजें अधिक मीठी होती हैं उनसे डायरिया हो सकता है। जिन चीजों में शुगर अल्कोहल पायी जाती है वह डायरिया का कारण बन सकती हैं। लेकिन अंगूरों में शुगर अल्कोहल होती हैं या नहीं इस बात का पर्याप्त प्रमाण नहीं है। अंगूर में सिंपल शुगर होने के कारण भी यह डायरिया का कारण बन सकती है इसलिए अगर पहले से ही पेट खराब हो तो अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : पेट में इन्फेक्शन होने पर क्या खाएं और जानें किन चीजों से परहेज करना है जरूरी

2. पेट खराब हो सकता है (Stomach Can Get Upset)

अंगूरों में सैलिसिलिक एसिड होता है। अगर इसका सेवन ज्यादा कर लिया जाता है तो इससे इन्फ्लेमेशन, पेट दर्द, डायरिया और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें देखने को मिलती हैं। अंगूर का अधिक मात्रा में सेवन करने से अपेंडिसाइटिस जैसी दिक्कत का भी सामना करना पड़ सकता है। अगर अंगूर सही से पचते नहीं हैं तो पेट दर्द हो सकता है।

3. किडनी से जुड़ी समस्या हो सकती है (Grapes Can Cause Kidney Related Problems)

एक्सपर्ट के मुताबिक यदि क्रोनिक किडनी डिजीज है या शुगर की समस्या है तो अंगूरों का सेवन नहीं करना चाहिए। वैसे भी यदि आप पहले से कुछ दवाइयां ले रहे हैं तब भी अंगूरों के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि कई बार ड्रग्स के साथ अंगूर रिवर्स असर कर सकते हैं।

inside1stomach

4. प्रेग्नेंसी में हो सकती है दिक्कतें (Grapes Can Create Pregnancy Complications)

अंगूरों में ऐसे मजबूत पोली फेनोल पाए जाते हैं जो रेड वाइन में भी होते हैं। इनके कारण बच्चे में पैंक्रियाटिक समस्याओं देखने को मिल सकती है। इसलिए अपनी और बच्चे की सुरक्षा बनाए रखने के लिए अंगूरों का सेवन करते समय सावधानी बरतें। 

इसे भी पढ़ें : सुबह खाली पेट फ्रूट जूस पीने से पहले रखें इन 5 बातों का ध्यान, जानें इसके फायदे-नुकसान

5. एलर्जी हो सकती है (Grapes Can Be The Cause Of Allergy)

अंगूरों से एलर्जी काफी कम लोगों को देखने को मिलती है। लेकिन इससे जुड़ी एलर्जी काफी खतरनाक हो सकती है। इसमें लिक्विड प्रोटीन ट्रांसफर मौजूद होते है और यह ही एलर्जी का कारण बनते हैं। इसकी एलर्जी के लक्षणों में खुजली होना, रैश होना और मुंह पर सूजन होना आदि शामिल है। यह एलर्जी खतरनाक होती हैं लेकिन इसे ठीक किया जा सकता है।

अंगूरों का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए खासकर जब आप किडनी या डायबिटीज के मरीज हों। जो को भी अंगूर छील कर देनी चाहिए क्योंकि छिलके वाले अंगूर 6 से 12 महीने के बच्चों में गले में फंसने का कारण बन सकते हैं।

Read Next

मशरूम खाने के नुकसान: इन 4 स्थितियों में ना खाएं मशरूम, जानें क्यों है नुकसानदेह

Disclaimer