
When Should Grapes Be Avoided Expert Tells In Hindi: अंगूर स्वादिष्ट फल है। इन दिनों बाजार में खूब अंगूर बिक रहे हैं। बच्चे से लेकर वयस्क तक अंगूर को बहुत चाव से खरीद और खा रहे हैं। अंगूर सेहत के लिए लाभदायक फल माना जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसलिए, माना जाता है कि अंगूर का सेवन करने से कई तरह की बीमारियों के रिस्क को कम किया जा सकता है। अंगूर का सेवन करने से हार्ट हेल्थ में सुधार होता है। यह याददाश्त बढ़ाता है और मूड को भी बेहतर बनाने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा, अंगूर का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इस तरह, देखा जाए, तो हर व्यक्ति के लिए अंगूर का सेवन स्वास्थ्यवर्धक होता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसी स्थितियां भी होती हैं, जिनमें अंगूर का सेवन नहीं करना चाहिए? जी, हां! यहां हम आपको कुछ ऐसी ही कंडीशन के बारे में बता रहे हैं, जिसमें अंगूर का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
इस पेज पर:-
कब नहीं करना चाहिए अंगूर का सेवन- When Should You Avoid Grapes In Hindi

एलर्जी होने पर- Allergies
डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "अगर किसी को अंगूर से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। अंगूर से एलर्जी होने के बावजूद, अगर आप इसका सेवन कर बैठते हैं, तो आपको स्किन में रैशेज या खुजली की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को एलर्जी होने पर सांस से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए जरूरी है कि अंगूर से एलर्जी होने की स्थिति में इसका सेवन करने से बचें।"
इसे भी पढ़ें: अंगूर कब खाना चाहिए और कब नहीं? जानें एक दिन में कितने अंगूर खा सकते हैं
मेडिकल कंडीशन होने पर- Medical conditions

दिव्या गांधी बताती हैं, "क्या आप किसी खास प्रकार की दवा ले रहे हैं? अगर हां, तो अंगूर खाने से बचें। दरअसल, कई ऐसी दवाइयां हैं, जिनके काम में अंगूर इंटरफेयर कर सकता है। ऐसे में आपका स्वास्थ्य बिगड़ भी सकता है। खासकर, अगर आप किडनी की समस्या से जुड़ी दवा ले रहे हैं या मेटाबॉलिज्म की समस्याओं से दो चार हैं, तो अंगूर के सेवन से बचें।"
इसे भी पढ़ें: क्या रात में अंगूर खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें अंगूर खाने का सही समय और तरीका
डायबिटीज की कंडीशन में- Diabetes
दिव्या गांधी आगे बताती हैं, "डायबिटीज अपने-आप में एक गंभीर समस्या है। डायबिटीज के मरीजों को चाहिए कि वे अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें और सही डाइट फॉलो करें। डायबिटीज के मरीज अगर अपनी सेहत और खानपान का ध्यान नहीं रखते हैं, तो उनका ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है। यह स्थिति जानलेवा हो सकती है। इसलिए, अगर किसी को डायबिटीज है, तो उन्हें अंगूर का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपको अंगूर खाना ही है, तो बेहतर है कि एक बार एक्सपर्ट से बात कर लें।"
वेट मैनेज करने पर- Weight management
अंगूर का सेवन उन लोगों को भी नहीं करना चाहिए, जो लोग अपना वजन संतुलित करना चाह रहे हैं। आपको बता दें कि अंगूर में ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती है। कैलोरी की मात्रा ज्यादा लेने की वजह से वजन बढ़ सकता है। इसलिए, जो लोग फिट रहना चाहते हैं, उन्हें अंगूर के सेवन से बचना चाहिए।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version