Mon Nov 23, 2026 | 04:51 PM IST

Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी में कुंदरू का सेवन करना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर की राय

Can You Eat Ivy Gourd During Pregnancy In Hindi: प्रेग्नेंसी में कुंदरू का सेवन करना सही नहीं है क्योंकि ये ब्लड शुगर के स्तर को प्रभावित कर सकता है।
क्या प्रेग्नेंसी में कुंदरू का सेवन करना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर की रायक्या प्रेग्नेंसी में कुंदरू का सेवन करना सुरक्षित होता है? जानें डॉक्टर की राय

Can You Eat Ivy Gourd During Pregnancy In Hindi: गर्मी के दिनों में कुंदरू को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है। कुंदरू डायबिटीज के मरीजों के लिए भी उपयोगी माना जाता है। हालांकि, यह व्यक्ति की पर्सनल मेडिकल कंडीशन पर तय होता है कि वे कुंदरू को डाइट का हिस्सा बनाए या नहीं। विशेषज्ञों की मानें, तो कुंदरू की मदद से ब्लड शुगर का स्तर कम हो जाता है। इसलिए, अगर किसी को ब्लड शुगर से जुड़ी कोई समस्या है, तो उन्हें इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले सोचना चाहिए। बहरहाल, प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी यह सवाल जानना जरूरी हो जाता है कि उन्हें कुंदरू को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए या नहीं? यह सवाल इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कुंदरू कब्ज जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। और गर्भवती महिलाओं को कब्ज की समस्या अक्सर रहती है। तो क्या प्रेग्नेंट महिलाएं कुंदरू को अपनी बैलेंस्ड डाइट (Kya Pregnancy Me Kundru Khana Chahiye) का हिस्सा बना सकती हैं? आइए, जानते हैं वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से।

प्रेग्नेंसी में कुंदरू खा सकते हैं या नहीं?- Can You Eat Ivy Gourd During Pregnancy In Hindi

Can You Eat Ivy Gourd During Pregnancy In HindiCan You Eat Ivy Gourd During Pregnancy In Hindi

प्रेग्नेंसी में आप क्या खा रहे हैं और क्या नहीं खा रहे हैं, इस तरह की तमाम चीजों पर नजर रखना बहुत जरूरी है। अगर आप कोई भी अनहेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, तो बच्चे की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। यही कारण हे कि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान सिर्फ हेल्दी चीजें खानी चाहिए। जहां तक कुंदरू की बात है, तो यह भी एक हेल्दी विकल्प है। सेहत पर इसका पॉजिटिव असर पड़ता है। लेकिन, प्रेग्नेंट महिलाओं को इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए या नहीं, इस बारे में उन्हें एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए। असल में, कुंदरू ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है। अगर किसी प्रेग्नेंट महिला को ब्लड शुगर से जुड़ी प्रॉब्लम है, तो उन्हें इसे अपनी डाइट का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। ध्यान रखें कि अगर प्रेग्नेंसी के दौरान ब्लड शुगर से जुड़ी परेशानी होने लगे, तो यह बच्चे के स्वास्थ्य, डिलीवरी आदि पर बुरा असर डाल सकती है। वैसे, अब तक इस बारे में पर्याप्त अध्ययन नहीं हुए हैं, जिससे यह पता लग सके प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कुंदरू फायदेमंद है या नहीं। लेकिन, विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं को इसे न खाने की सलाह देते हैं। यही नहीं, ब्रेस्टफीड करा रही महिलाओं को भी कुंदरू का सेवन करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या सब के लिए फायदेमंद है कुंदरू? एक्सपर्ट से जानें कुंदरू खाने के फायदे और नुकसान

प्रेग्नेंसी में कैसी डाइट फॉलो करें

Can You Eat Ivy Gourd During Pregnancy In HindiCan You Eat Ivy Gourd During Pregnancy In Hindi

प्रेग्नेंसी में न सिर्फ इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किस तरह की चीजों को एवॉयड करना है, बल्कि यह भी पता होना चाहिए कि क्या खाना है और क्या नहीं। यहां आप आगे जानेंगे कि हेल्दी प्रेग्नेंसी जारी रखने के लिए डाइट में किस तरह चीजें शामिल कर सकते हैं-

  • हमेशा टाइम पर खाना खाएं। खाने से पहले अनहेल्दी स्नैक्स खाने से बचें।
  • डाइट में पोषक तत्वों को ज्यादा महतव दें। ऐसी चीजें शामिल करें, जो पचाने में आसान हों और कब्ज जैसी समस्या दूर कर सके।
  • अपनी डाइट में साबुत फल, जैसे सेब, जामुन, संतरे, आम और सभी मौसमी फल शामिल करें।
  • मौसमी फलों की ही तरह, मौसमी सब्जियां भी प्रेग्नेंसी में लाभकदायक होती हैं, जैसे ब्रोकोली, शकरकंद, चुकंदर, भिंडी, पालक, मिर्च आदि।
  • चावल, बाजरा, दलिया, भी गर्भवती महिलाएं खा सकती हैं। इन्हें बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना फायदेमंद हो सकता है।
  • डाइट में लो फैट जैसे दूध, दही, पनीर जैसी चीजें भी शामिल करना न भूलें।

All Image Credit: Freepik

Read Next

प्रेग्नेंसी में अरबी खानी चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 02, 2024 18:30 IST

    Published By : Meera Tagore