Fri Sep 11, 2026 | 09:06 PM IST

Doctor Verified

प्रेग्नेंसी में अरबी खानी चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें फायदे-नुकसान

Can Pregnant Lady Eat Arbi: प्रेग्नेंसी में अरबी खाना चाहिए या नहीं इसको लेकर महिलाएं अक्सर कंफ्यूजन में रहती हैं। इस कंफ्यूजन को आज हम दूर करने वाले हैं।  

Can Pregnant Lady Eat Arbi: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाएं जो कुछ भी खाती हैं, उसका फायदा गर्भ में पलने वाले शिशु को मिलता है। यूं तो प्रेग्नेंसी में कई चीजें खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो आम दिनों में तो महिलाओं के लिए फायदेमंद होती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान नुकसान पहुंचा सकती है। इन्हीं चीजों में से एक है अरबी।

प्रेग्नेंसी के दौरान अरबी की सब्जी का सेवन करना चाहिए या नहीं इसको लेकर महिलाओं के मन में कंफ्यूजन होता है। आज इस लेख के माध्यम से हम इसी कंफ्यूजन को दूर करने वाले हैं। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंट महिलाओं को सोनम कपूर ने दी अनार का जूस पीने की सलाह, एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे

क्या प्रेग्नेंसी में अरबी खा सकते हैं? - Can We Eat Arbi During Pregnancy?

डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, प्रेग्नेंसी के दौरान अरबी का सेवन करना बिल्कुल सुरक्षित है। अरबी की सब्जी में पर्याप्त मात्रा में फोलेट, आयरन, कैल्शियम और पोटेशियम पाया जाता है। इन सभी पोषक तत्व की जरूरत है, इसलिए प्रेग्नेंट महिलाएं बिना किसी संकोच के अरबी का सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः 35 की उम्र के बाद प्रेग्नेंट होने पर क्यों पड़ती है एक्स्ट्रा केयर की जरूरत? बता रही हैं डॉक्टर

Can-pregnant-lady-eat-arbi-in2

प्रेग्नेंसी में अरबी खाने के फायदे- Health Benefits of Arbi During Pregnancy

डॉ. आस्था दयाल के अनुसार, प्रेग्नेंसी में महिलाएं अरबी का सेवन करें, तो इससे उन्हें और गर्भ में पलने वाले शिशु दोनों को फायदा मिलता है।

- अरबी एक जड़ वाली सब्जी है। अरबी में फोलेट पाया जाता है, यह विकासशील भ्रूण में न्यूरल ट्यूब दोषों को रोकने में मदद करता है।

- इस सब्जी में पर्याप्त मात्रा में आयरन पाया जाता है। प्रेग्नेंसी में महिला के शरीर में आयरन की कमी होने से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान आयरन की पूर्ति के लिए भी अरबी का सेवन करना फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ेंः सी-सेक्शन डिलीवरी के बाद नहीं हो रहा है ब्रेस्ट मिल्क प्रोडक्शन, तो जानें इसके पीछे का कारण

Can-pregnant-lady-eat-arbi-in2

- प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर महिलाओं को कब्ज और पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं से बचाव करने में भी अरबी काफी फायदेमंद होती है। अरबी में हाई फाइबर पाया जाता है, जो मल मुलायम बनाकर पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाता है।

प्रेग्नेंसी में अरबी खाने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें पोटेशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करके, हार्ट संबंधी प्रॉब्लम से बचाता है।

- अरबी में मौजूद विटामिन सी मुक्त कणों से लड़कर और सफेद रक्त कोशिका के कार्य का समर्थन करके प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। प्रेग्नेंसी के दौरान अरबी का सेवन करने से बीमारियों व संक्रमण के खतरे को कम करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में 8 से 10 घंटे का ट्रैवल करना सुरक्षित है? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

प्रेग्नेंसी के दौरान अरबी खाने के नुकसान- Side Effects of Arbi During Pregancny in Hindi

- कुछ लोगों को अरबी या इससे जुड़ी जड़ वाली सब्जियों से एलर्जी हो सकती है। अगर आपको पहले से अरबी या जड़ वाली सब्जी से किसी तरह की एलर्जी है, तो प्रेग्नेंसी के दौरान इसका सेवन करते वक्त सावधान रहें।

प्रेग्नेंसी में ज्यादा मात्रा में अरबी का सेवन करने से अनहेल्दी वेट गेन हो सकता है। इसलिए एक सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

इसे भी पढ़ेंः क्या डिलीवरी के आखिरी दिनों में घी या मक्खन खाना सही है? जानें एक्सपर्ट की राय

डॉ. आस्था दयाल का कहना है कि प्रेग्नेंसी के दौरान अरबी या किसी भी अन्य जड़ वाली सब्जी का सेवन करने से पहले उसे अच्छी तरह से पकाएं। किसी भी सब्जी को अधपका या कच्चा न खाएं। प्रेग्नेंसी के दौरान कच्ची सब्जियां खाने से गर्भ में पल रहे शिशु को नुकसान पहुंच सकता है।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

क्या प्रेग्नेंसी की पहली तिमाही में महिलाएं कच्चा आम खा सकती हैं? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 27, 2024 12:49 IST

    Modified By : Ashu Kumar Das
  • Sep 27, 2024 12:49 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content