Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

अरबी खाने से गले में खुजली क्यों होती है? जानिए चौंकाने वाली वजह और बचाव के तरीके

अरबी हो या अरबी के पत्ते, इस तरह के सभी कंद फल या सब्जी गले में खुजली की वजह बन जाते हैं। लेकिन, क्यों जानते हैं कारण। फिर जानेंगे इस खुजली को कैसे रोकें।

हम में से बहुत से लोग अरबी खाने से बचते हैं क्योंकि उन्हें इससे गले में खुजली या खराश होती है। यह सिर्फ अरबी की ही कहानी नहीं है बल्कि, अरबी के पत्तों से भी कुछ लोगों का यही हाल होता है। इसी प्रकार से जिमीकंद से भी लोगों को ऐसी ही समस्या होती है। दरअसल, यह तमाम सब्जियां कंद फलों में आते हैं जिनका सेवन गले को चिड़चिड़ा बना देता है या फिर कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो जाती है। लेकिन, सवाल यह है कि ये होता क्यों है, इसका कारण क्या है और इस स्थिति से कैसे बचें? जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

अरबी खाने से गले में खुजली क्यों होती है-Arbi se gale me khujli ka karan

अरबी खाने से गले में खुजली होने का सबसे बड़ा कारण है कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल जिससे गले में अजीब की खुश्की होती है। दरअसल, होता यह है कि कैल्शियम ऑक्सालेट क्रिस्टल के कण गले में गड़ते हैं और महसूस होता है जैसे कि कुछ चुभ रहा हो। धीमे-धीमे ये खराश और जलन का रूप लेने लगता है और इससे गले में खुजली होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: अरबी के पत्ते खाने से होते हैं ये 5 नुकसान, जानें किसे खाना चाहिए और किसे नहीं

arbi

अरबी से होने वाली खुजली हो तो क्या करें-Arbi se khujli ho to kya karen

अरबी से होने वाली खुजली हो तो सबसे पहले आपको करना यह है कि आप गुनगुने पानी में हल्का सा नींबू का रस मिलाकर और नमक मिलाकर गरारे करें। ऐसा करने से गले की सफाई होने के साथ खुजली और जलन में कमी आती है। इसके अलावा कैल्शियम ऑक्सालेट के कारण होने वाले नुकसानों से भी आपका बचाव होगा। दूसरा तरीका यह है कि आप लौंग और नमक का पानी खौला लें और इसे धीमे-धीमे पिएं। आपको महसूस होगा कि खुजली और जलन में कमी आ रही है। इसके अलावा पान या पुदीने जैसी चीजों को चबाकर खाना भी इस स्थिति में रामबाण इलाज हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी के दौरान हो सकती है गले में खराश, जानें इससे छुटकारा कैसे पाएं?

अरबी से खुजली से कैसे बचें -Arbi ke khujli se kaise bachaye

अगर आपको हर बार अरबी से खुजली होती है तो आपको सबसे पहले इसके बनाने के तरीके में बदलाव करना चाहिए। चाहे आप अरबी की सब्जी बना रहे हों या फिर अरबी के पत्ते का कुछ बना रहे हों, आप बस कुछ कुकिंग टिप्स को अपना लें तो इस स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। जैसे कि

-बनाने के से पहले अरबी को हमेशा नमक, नींबू वाले पानी में उबालें। अगर आप अरबी को कुकर में डालकर सीटी लगा रहे हैं तो इस पानी में भी नमक और नींबू मिला लें।

-दूसरा तरीका यह है कि अरबी को काटने के बाद कुछ देर नींबू और नमक मिलाकर रख लें।

- आप अरबी के पत्ते बना रहे हैं तो इस पर नींबू या इमली का पानी लगा लें। आप ये भी कर सकते हैं कि बेसन या दाल जिसे भी अरबी के पत्ते पर लगाने की सोच रहे हैं इसमें नींबू या इमली मिला लें।

-आप अरबी की सब्जी के लिए सरसों तेल और पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से गले में वह खुश्की नहीं आती।

-इसके अलावा अरबी के पत्ते को आप नमक के पानी में उबालकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो इन तमाम टिप्स को अपनाएं और अरबी के पत्ते से होने वाली खुजली से बचें। इसके अलावा इसे खाने के बाद अगर आपको कोई भी दिक्कत महसूस हो तो डॉक्टर को दिखाएं। घरेलू उपाय अगर तुरंत मदद नहीं करते तो इलाज जरूरी है।

Read Next

फैटी लिवर में चावल या मिलेट्स, क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Aug 08, 2025 14:48 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content