Fri Sep 11, 2026 | 07:57 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गले में खराश की समस्या से हैं परेशान? इन 3 तरीकों से इस्तेमाल करें शहद और काली मिर्च, मिलेगा आराम

सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों के गले में खराश की समस्या बढ़ जाती है, जिससे राहत पाने के लिए आप शहद और काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं। आइए जानते हैं आप किन तरीकों से शहद और काली मिर्च खा सकते हैं।

Throat Pain Relief Remedies in Hindi: सर्दी के मौसम में लोगों की इम्यूनिटी सिस्टम काफी कमजोर होती है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं होना काफी आम है। ऐसे में सर्दी-जुकाम और बदलते मौसम या इंफेक्शन के कारण गले में दर्द और खराश होना एक आम समस्या है। सर्दियों में गले में सूजन, गले का सूखना, खराश होना, निगलने में समस्या, दर्द, आवाज बैठना आदि समस्याओं से लोग काफी परेशान रहते हैं। गले में होने वाली खराश से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि उन्हें इन समस्याओं से राहत मिल सके। ऐसे में शहद और काली मिर्च का नुस्खा गले की जलन और दर्द (gale me dard ho to kya kare) से नेचुरल तरीके से राहत दिला सकती है।

हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो गले की सूजन को कम करने और गले को राहत दिलाने में मदद करते हैं, जबकि काली मिर्च में मौजूद पिपरिन गले की सूजन को कम करता है, खांसी कम करने और गले को गर्माहट देने में मदद करता है। इसलिए आप गले की खराश से राहत पाने के लिए आप शहद और काली मिर्च का सेवन कर सकते हैं।

गले की खराश में शहद और काली मिर्च के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, गले की खराश और अन्य समस्याओं से राहत पाने के लिए आप शहद और काली मिर्च का सेवन काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आप गले की खराश, दर्द और जलन से राहत पाने के लिए कई तरीकों से शहद और काली मिर्च (gale ki kharash ke liye gharelu upay) का सेवन कर सकते हैं, जैसे-

1. शहद और काली मिर्च का मिश्रण

शहद और काली मिर्च को एक साथ मिलाकर इसका सेवन करना सबसे आसान और अच्छा तरीका है। यह तुरंत आपके गले की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। आप 1 चम्मच शहद लें और उसमें ¼ चम्मच ताजी पिसी हुई काली मिर्च मिलाएं और फिर इसका सेवन कर लें। इस मिश्रण का सेवन आपके गले की नेचुरल कोटिंग बनाता है, जिससे खरोंच जैसी महसूस होने वाली जलन को कम करने में मदद मिलती है। जबकि इसमें मौजूद काली मिर्च हल्का ताप पैदा करती है और कफ जमने से रोकता है, जिससे खांसी और दर्द दोनों से राहत मिलती है। आप इस मिश्रण को दिन में 2 से 3 बार खा सकते हैं।  

इसे भी पढ़ें: गले की खराश और कफ में तुरंत राहत के लिए करें त्रिफला के गुनगुने पानी के गरारे, मिलेगा फायदे

2. शहद और काली मिर्च की हर्बल चाय

अगर गले में ज्यादा सूजन है तो शहद और काली मिर्च की हर्बल चाय आपके लिए बहुत फायदेमंद होती है। गर्म पानी आपके गले को आराम देता है और इन दोनों का मिश्रण गले के इंफेक्शन को कम करने में मदद करते हैं। यह हर्बल चाय बनाने के लिए एक कप पानी को हल्का उबलने दें और इसमें आधा चम्मच काली मिर्च का पाउडर मिलाएं। इसके बाद 2 से 3 मिनट धीमी आंच पर इसे उबालें और फिर इसे एक कप में छान लें और पानी के हल्का ठंडा होने पर 1 चम्मच शहद मिला दें। इस चाय को धीरे-धीरे चुस्की लेते हुए पिएं।

gale-me-dard-ho-to-kya-kare-inside

शहद और काली मिर्च की हर्बल चाय को पीने से बलगम ढीला होता है और गले की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। काली मिर्च की गर्म तासीर गले में ब्लड फ्लो बेहतर करने में मदद मिलती है, जबकि शहद नेचुरल एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है, जो सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या एलोवेरा गले की सूजन और खराश में फायदेमंद है? आयुर्वेदाचार्य से जानें

3. शहद, काली मिर्च के साथ अदरक का मिश्रण

अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गले के दर्द से राहत मिलती है। ऐसे में जब इसे शहद और काली मिर्च के साथ मिलाकर लिया जाए तो यह मिश्रण आपके गले की खराश और जलन से राहत मिलती है। आप 1 चम्मच शहद में ¼ चम्मच काली मिर्च और आधा चम्मच ताजा कसा हुआ अदरक या अदरक का रस डालकर अच्छी तरह सभी चीजों को मिलाकर सेवन करें। आप इस मिश्रण का सेवन दिन में दो बार कर सकते हैं, जो गले में बहुत ज्यादा दर्द से राहत दिलाने और जलन को कम करने में मदद करता है।

निष्कर्ष

शहद और काली मिर्च दोनों ही नेचुरल उपचार है, जो आपके गले में होने वाली खराश, दर्द और सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। इस मिश्रण के सेवन से इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसलिए, आप इन तरीकों से अपनी डाइट में शहद और काली मिर्च को शामिल कर सकते हैं, जो न सिर्फ गले की खराश कम करने में मदद करता है, बल्कि सर्दी, जुकाम, गले में दर्द और सूजन की समस्या से भी राहत दिलाता है।
Image Credit: Freepik 

FAQ

  • गले की खराश को तुरंत कैसे ठीक करें?

    गले की खराश को तुरंत ठीक करने के लिए आप गर्म नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं, शहद और नींबू मिलाकर गर्म पानी या चाय के रूप में पी सकते हैं, हल्दी वाला दूध पी सकते हैं या भाप ले सकते हैं।
  • गले में खराश किसका लक्षण है?

    गले में खराश अक्सर वायरल इंफेक्शन जैसे सर्दी-जुकाम, फ्लू आदि के लक्षण होते हैं, लेकिन यह बैक्टीरियल इंफेक्शन, एलर्जी, एसिड रिफ्लक्स और स्मोकिंग या प्रदूषण जैसी जलन पैदा करने वाली चीजों का भी संकेत होता है।
  • गले में खराश होने का मुख्य कारण क्या है?

    गले में खराश के कई कारण होते हैं, जिसमें वायरल इंफेक्शन और बैक्टीरियल इंफेक्शन शामिल हैं। साथ ही एलर्जी, सूखी हवा, स्मोकिंग और एसिड रिफ्लक्स जैसी समस्याओं के कारण भी गले में खराश की समस्या हो सकती है।

Read Next

दिसंबर की ठंड में कमजोर हो सकती है इम्यूनिटी, एक्‍सपर्ट के बताए 5 तरीकों से करें बचाव

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 13, 2025 08:04 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 13, 2025 08:04 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content