Fri Sep 11, 2026 | 07:35 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

गले की खराश और कफ में तुरंत राहत के लिए करें त्रिफला के गुनगुने पानी के गरारे, मिलेगा फायदे

सर्दियों में गले की खराश, कफ और जुकाम जैसी समस्याएं अक्सर बढ़ जाती है, जिससे राहत पाने के लिए आप त्रिफला के पानी से गरारे कर सकते हैं, आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में।

सर्दी का मौसम शुरू होते ही गले की खराश, कफ, खांसी, जुकाम और गले से जुड़ी अन्य समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ जाती हैं। सर्दियों में सर्द हवाएं, धूल, प्रदूषण और मौसम में नमी की कमी के कारण इन परेशानियों के बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे समय में कई लगो दवाइयों का सहारा लेते हैं, जबकि कुछ लोग इन परेशानियों से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू और आयुर्वेदिक उपायों को अपनाते हैं। इन आयुर्वेदिक उपायों में त्रिफला का सेवन भी सर्दी-जुकाम और गले से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में काफी उपयोगी माना जाता है। ऐसे में त्रिफला के पानी से गरारा करना भी काफी फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं त्रिफला के पानी से गरारे करने के क्या फायदे हैं?

गले की खराश में त्रिफला के पानी से गरारे करने के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, त्रिफला गली की समस्याओं को दूर करने में काफी प्रभावी माना जाता है, क्योंकि इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। आइए जानते हैं इस पानी से गरारे करने के फायदों के बारे में-

1. गले की खराश से तुरंत राहत

त्रिफला में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व गले की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। नियमित त्रिफला के पानी से गरारे करने से सूजन और गले की खराश को शांत करने में मदद करता है, जिससे दर्द और जलन को कम करता है।

यह भी पढ़ें- गले की खराश और दर्द में तुरंत राहत देंगे ये आयुर्वेदिक गरारे और हर्बल चाय, आयुर्वेदाचार्य से जानें

2. जमा हुआ कफ ढीला करता है

बहुत से लोगों को सर्दियों या बदलते मौसम में सीने में कफ जमा होने लगता है, जिससे आवाज बैठना, गले में चिपचिपाहट और खांसी की समस्या बढ़ सकती है। त्रिफला इस कफ को पतला करके बाहर निकालने में मदद करता है। गुनगुना पानी कफ को ढीला करता है और त्रिफला उसे तेजी से साफ करने में मदद करता है।

3. इंफेक्शन से लड़ने में फायदेमंद

त्रिफला नेचुरल एंटीसेप्टिक और एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होती है। इससे गरारे करने पर गले में मौजूद बैक्टीरिया और वायरस खत्म होते हैं, जिसके कारण इंफेक्शन तेजी से ठीक होता है और दोबारा होने की संभावना भी कम हो जाती है।

4. आवाज को साफ करता है

गले में कफ जमा होने के कारण अक्सर आवाज भारी हो जाती है या बैठ जाती है। ऐसे में त्रिफला पानी से गरारे करने से वोकल कोर्ड को साफ करते हैं और गले की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। यह खासकर, सिंगर, टीचर, स्पीकर्स आदि लोगों के लिए फायदेमंद होता है।

यह भी पढ़ें- गले में खराश से हो गए हैं परेशान? राहत दिलाएंगे ये 10 घरेलू उपचार

5. खांसी-जुकाम में राहत

त्रिफला इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करती है और सर्दी-जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद करती है। अगर गले की खराश के शुरुआती लक्षणों पर ही त्रिफला से गरारे करने से समस्या को बढ़ने से रोका जा सकता है और इससे राहत मिल सकती है।

6. मुंह और गले के छालों से राहत

अगर गले में या मुंह में छाले की समस्या है तो आप त्रिफला के पानी से आराम पा सकते हैं। इसमें ठंडक और हीलिंग गुण होते हैं जो आपके छालों को भरने में मदद मिलती है, और मुंह के दर्द से भी आराम मिलता है।

1 (55)

त्रिफला पानी से गरारे करने का तरीका

त्रिफला के पानी से गरारा करना काफी आसान है। इसके लिए आप

सामग्री:

  • गुनगुना पानी- 1 गिलास
  • त्रिफला पाउडर- 1 चम्मच

इस्तेमाल का तरीका-

  • पानी को हल्का गर्म कर लें।
  • इसके बाद इसमें 1 चम्मच त्रिफला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • मिश्रण को 1-2 मिनट तक रहने दें, ताकि त्रिफला अपना सारा गुण पानी में छोड़ दें।
  • अब इस पानी से 10-15 सेकंड तक घूट-घूट कर गरारे करें।
  • पूरा गिलास खत्म होने तक यह प्रक्रिया दोहराते रहे।
  • गरारे करने के बाद पानी को थूक दें और इसे निगलें नहीं।
  • आप दिन में 2 बार त्रिफला के पानी से गरारे कर सकते हैं.

निष्कर्ष

त्रिफला का गुनगुना पानी गले की खराश, कफ और खांसी-जुकाम जैसी सामान्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। यह आयुर्वेद का एक आसान उपाय है, जो सुरक्षित और नेचुरल है और घर पर आसानी से किया जा सकता है। खासकर अगर आप ठंड के मौसम में गले की परेशानियों से बार-बार परेशान हैं तो त्रिफला के गुनगुने पानी से नियमित गरारे कर सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • गले की खराश को तुरंत कैसे ठीक करें?

    गले की खराश को तुरंत ठीक करने के लिए आप नमक के पानी से गरारे कर सकते हैं, गर्म चीजें खाएं, शहद का सेवन करें और गले को नम रखने के लिए गुनगुना पानी पिएं।  
  • गले में खराश किसका लक्षण है?

    गले में खराश की समस्या आमतौर पर वायरल या बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसे सामान्य सर्दी या फ्लू का संकेत होती है। हालांकि, इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिससे एलर्जी, स्मोकिंग, प्रदूषण आदि।
  • गले में खराश के क्या लक्षण हैं?

    गले में खराश होने के मुख्य लक्षणों में गले में दर्द या खुजली, निगलने और बात करने में समस्या और आवाज में कर्कश की परेशानी शामिल है। अन्य सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, सिरदर्द, छींक और गले में सूजन की समस्या होती है। 

Read Next

सर्दियों में बालों के लिए सही तेल चुनने का आयुर्वेदिक नियम क्या है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 25, 2025 17:58 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 25, 2025 17:58 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Nov 25, 2025 17:58 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content