Fri Sep 11, 2026 | 08:25 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

शहद से मिली गले के पुराने इंफेक्शन में राहत, पढ़ें मेरा अनुभव और एक्‍सपर्ट से जानें इस्‍तेमाल का तरीका

OMH Self Tried Remedy: गले का इंफेक्‍शन दूर करने के ल‍िए मैंने शहद का सेवन कि‍या। इसे लेने से पुराने गले के इंफेक्‍शन से मुझे राहत म‍िली। डॉक्‍टर से जानें गले के इंफेक्‍शन के ल‍िए शहद का इस्‍तेमाल करने का सही तरीका और फायदे।

OMH Self Tried Remedy: नवंंबर 2025 के आख‍िरी सप्‍ताह से मेरे गले में खराश थी। गले का इंफेक्‍शन इतना ज्‍यादा था क‍ि अब करीब डेढ़ महीने बाद मुझे आराम म‍िला है। गले के इंफेक्‍शन से राहत के ल‍िए मैंने अपने दोस्‍त की दादी के बताए नुस्‍खे का इस्‍तेमाल क‍िया। मेरी व्‍यक्‍त‍िगत सोच है क‍ि घरेलू नुस्‍खों पर न‍िर्भर होकर रहना मुमक‍िन नहीं है क्‍योंक‍ि इसमें समय लगता है। हालांक‍ि मेरे इस अनुभव से मुझे पता चला क‍ि कई बार घरेलू नुस्‍खा ज्‍यादा असरदार होता है और इसका असर जल्‍दी भी देखने को म‍िल सकता है। गले का इंफेक्‍शन दूर करने के ल‍िए मैंने शहद का इस्‍तेमाल क‍िया और अपने इस अनुभव को मैं आपके साथ साझा करने जा रही हूं।

क‍िसी भी नुस्‍खे से नहीं दूर हुई गले में खराश

self-tried-throat-infection-remedy-with-honey

बात तब क‍ी है जब ठंडक में तेजी शुरू ही हुई थी। मैं अपने दोस्‍त की शादी में जयपुर गई थी और वहां आइसक्रीम खा ली, तो गला खराब हो गया। गले में खराश होना इतनी बड़ी समस्‍या नहीं लगती। ज्‍यादातर लोग गला खराब होने पर कोई दवा भी नहीं खाते हैं। मैंने भी ऐसा ही क‍िया। गर्म पानी का सेवन क‍िया, सूप प‍िया रात को काढ़ा पीकर सोती थी, लेक‍िन क‍िसी भी घरेलू उपाय ने असर नहीं द‍िखाया।

यह भी पढ़ें- गले की खराश और खांसी से हैं परेशान, घर पर बनाएं ये आयुर्वेदिक गोली

बोलते समय गले से आवाज आती थी

जब मैं शादी से लौटी, तो इंफेक्‍शन इतना ज्‍यादा बढ़ गया था क‍ि बोलते समय गले से आवाज आती थी। यहां तक क‍ि सोते समय भी मेरे सांस लेने पर गले से घरघराहट (Wheezing) होती थी। गले में इतना ज्‍यादा बलगम जमा हो गया था कि‍ हर वक्‍त खांसी आती थी। कुछ भी बोलने के बाद मुझे दोबारा बोलने के ल‍िए काफी देर रुकना पड़ता था ताक‍ि खांसी न आए।

डेढ़ महीने तक गले के इंफेक्‍शन ने क‍िया परेशान

इस बार गले का इंफेक्‍शन लंबी फुरसत से आया था जो एक बार आकर लौटा ही नहीं। डेढ़ महीने तक मुझे गले के इंफेक्‍शन से जूझना पड़ा। डॉक्‍टर की सलाह पर मैंने एंटीबायोट‍िक भी खाई, लेक‍िन कुछ असर नहीं हुआ। फैम‍िली डॉक्‍टर ने मुझे कुछ दवाएं दी ज‍िसके बाद मैं सो सकी, लेक‍िन पूरा आराम तब भी नहीं म‍िला।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में गले की समस्याओं से राहत के लिए पिएं ये आयुर्वेदिक ड्रिंक

शहद खाकर गले के इंफेक्‍शन से म‍िली राहत- Self Tried Remedy Of Honey For Throat Infection

ज‍िस दोस्‍त की शादी पर गई थी, उसने मुझे एक दि‍न फोन पर बात करते हुए अपनी दादी का घरेलू नुस्‍खा बताया ज‍िससे गले का इंफेक्‍शन आसानी से दूर हो जाता है। बस फ‍िर क्‍या था, मैंने तो हर नुस्‍खा आजमाने के ल‍िए तैयार ही थी। मैंने तुरंत दोस्‍त से नुस्‍खा पूछ ल‍िया। दोस्‍त ने बताया क‍ि जब भी उनके घर में क‍िसी को गले की खराश होती है, तो उसकी दादी शहद का सेवन करने की सलाह देती हैं। शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्‍टीर‍ियल गुण होते हैं ज‍िसकी मदद से गले के इंफेक्‍शन को दूर करने में मदद म‍िलती है।

नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन के एक अध्ययन के मुताब‍िक, शहद श्वसन मार्ग (सोर थ्रोट) के लक्षणों जैसे खांसी और दर्द को बेहतर ढंग से कम करता है। यह एक आसानी से उपलब्ध और कम जोखिम वाला विकल्प हो सकता है, खासकर जब वायरल इंफेक्शन हो।

यह भी पढ़ें- गले की खराश और कफ में तुरंत राहत के लिए करें त्रिफला के गुनगुने पानी के गरारे, मिलेगा फायदे

गले के इंफेक्‍शन के ल‍िए शहद, मुलेठी, बहेड़ा हैं बेस्‍ट: Dr. Shrey Sharma

throat-infection-remedy

  • Dr. Shrey Sharma, Ayurveda Expert, Ramhans Charitable Hospital, Haryana के अनुसार, अगर गले का इंफेक्‍शन दूर करना है, तो शहद का सेवन मुलेठी और बहेड़ा के साथ करें।
  • एक चम्मच शहद में ½ चम्मच मुलेठी पाउडर और ¼ चम्मच बहेड़ा पाउडर म‍िक्‍स करें।
  • इस मिश्रण को दिन में एक से दो बार धीरे-धीरे चूर्ण की तरह चाटें ताकि यह गले में अच्छे से असर करे।
  • इस म‍िश्रण का सेवन सुबह खाली पेट या रात को सोने से पहले कर सकते हैं।
  • शहद का सेवन करने के 30 म‍िनट बाद तक कुछ न खाएं-पिएं।
  • बहुत ठंडे पानी और तले-भुने खाद्य पदार्थों का सेवन करने से भी बचें।
  • अगर पांच से सात दिनों में आराम न मिले, तेज दर्द, बुखार या आवाज बैठने की समस्या बढ़े, तो डॉक्टर से संपर्क करना न भूलें।

न‍िष्‍कर्ष:

गले की खराश से राहत के ल‍िए शहद को मुलेठी और बहेड़ा के साथ सेवन करें। मुझे इस नुस्‍खे की मदद से पुराने गले के इंफेक्‍शन से आराम म‍िला। इस नुस्‍खे को आजमाने से पहले अपने डॉक्‍टर से सलाह लेना न भूलें।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

सर्दियों में महिलाओं की हड्डियों को करें मजबूत आर्युवेदिक लड्डू, आयुर्वेदाचार्य ने बताई रेसिपी

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 06, 2026 09:07 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Jan 06, 2026 09:07 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content