Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

सर्दियों में महिलाओं की हड्डियों को करें मजबूत आर्युवेदिक लड्डू, आयुर्वेदाचार्य ने बताई रेसिपी

Ayurvedic Laddu: महिलाओं की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर ने सर्दियों के लिए खासतौर पर आयुर्वेदिक लड्डू की रेसिपी शेयर की है। इस लेख में रेसिपी पढ़ें और साथ ही इसके फायदे भी जानें।

Ayurvedic Laddu: जैसे ही सर्दियां शुरू होती है, ज्यादातर महिलाओं को हड्डियों में कमजोरी, शरीर में दर्द और जल्दी थकावट जैसी समस्याएं होने लगती हैं। दरअसल, ठंड में ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है जिस वजह से मसल्स स्टिफ हो जाते हैं और इम्यूनिटी भी कमजोर पड़ने लगती है। आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने और ताकत देने वाली डाइट की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में आयुर्वेदिक लड्डू बहुत ही बेहतरीन और नेचुरल उपाय है। आयुर्वेदिक लड्डू बनाने की रेसिपी और इसके फायदों की जानकारी के लिए हमने हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की। सबसे पहले जानते हैं कि आयुर्वेदिक लड्डू क्या होते हैं?

आयुर्वेदिक लड्डू में क्या होता है?

डॉ. श्रेय कहते हैं, “आयुर्वेदिक लड्डू ऐसे पारंपरिक पौष्टिक लड्डू होते हैं, जिनमें मसाले, जड़ी-बूटियां, ड्राई फ्रूट्स और देसी घी का इस्तेमाल किया जाता है। ये लड्डू न सिर्फ एनर्जी देते हैं, बल्कि शरीर की अंदरूनी कमजोरी पर भी काम करते हैं। सर्दियों में इसे खाने से शरीर को गर्माहट मिलती है और वात दोष बैलेंस रहता है, जो हड्डियों और जोड़ों के लिए बहुत जरूरी होता है।

ayurvedic laddu in hindi doctor quote

यह भी पढ़ें- सर्दियों में आटे और सोंठ के लड्डू खाने के फायदे

कैसे बनाएं आयुर्वेदिक लड्डू?

डॉ. श्रेय ने कहा कि सर्दियों में लड्डू बनाने के लिए जो सामग्री दी है, उसमें बस इस बात का ध्यान रखें कि अजवाइन और गोंद दोनों की तासीर गर्म होती है, इसलिए जिन महिलाओं की तासीर गर्म है, उन्हें अजवाइन और गोंद की मात्रा सिर्फ 100 ग्राम ही रखनी चाहिए।

सामग्री

सामान मात्रा
सफेद मूसली 100 ग्राम
सालम पंजा  100 ग्राम
सालम मिश्री 100 ग्राम
अश्वगंधा  100 ग्राम
वदारी कंद 100 ग्राम
कौंच बीज 100 ग्राम
सतावर 100 ग्राम
सरंजा मिट्टी  100 ग्राम
फूल मखाना 250 ग्राम
तीनों तरह की सुपारी 100 ग्राम
कमरकस 200 ग्राम
अजवाइन 600 ग्राम
किकर गूंद 2 किलो
सौंफ थोड़ी सी
देसी घी  4 किलो
आटा 3.5 किलो
चीनी स्वादानुसार

यह भी पढ़ें- बाजरा और अलसी के लड्डू के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

लड्डू बनाने का तरीका

डॉ. श्रेय कहते हैं कि इसे बनाने का तरीका काफी आसान है।

  1. सबसे पहले आटे को धीमी आंच पर लगभग 80 प्रतिशत तक भून लें।
  2. जब आटे से खुशबू आने लगे और वह हल्का सुनहरा हो जाए, तो गैस हाई फ्लेम पर कर दें। 
  3. इसके बाद गूंद डाल दें। 
  4. पूरे मिश्रण को ठंडा करें और फिर उसमें सारी जड़ी बूटियां मिला दें। 
  5. थोड़ी देर बाद अजवाइन और कमरकस डालने के बाद अंत में चीनी का पाउडर डालकर लड्डू बांध लें।
  6. ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा गर्म न हो, क्योंकि ज्यादा गर्मी से जड़ी-बूटियों के गुण कम हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिना चीनी और गुड़ के बनाएं स्वादिष्ट मीठे लड्डू, जानें तरीका और फायदे

सर्दियों में महिलाओं के लिए लड्डू खाने के फायदे

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, ये आयुर्वेदिक लड्डू महिलाओं को बहुत फायदा पहुंचाता है।

  1. हड्डियों की कमजोरी दूर करना - इन लड्डुओं में मौजूद अश्वगंधा, सतावर और सालम पंजा हड्डियों को मजबूती देते हैं और बोन डेंसिटी को सपोर्ट करते हैं।
  2. मसल्स को मजबूत बनाना - अगर कोई महिला वर्कआउट या योग करती है, तो ये लड्डू मसल मास को बनाए रखने में मदद करते हैं और मसल लॉस से बचाते हैं।
  3. इम्यूनिटी बूस्ट करना - सोंठ, अजवाइन और देसी घी इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन का खतरा कम होता है।
  4. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होना - सर्दियों में हाथ-पैर ठंडे रहना आम समस्या है। ये लड्डू ब्लड फ्लो को बेहतर बनाते हैं, जिससे ठंड कम लगती है।
  5. थकान और कमजोरी कम महसूस होना - रेगुलर खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है और दिनभर एक्टिव महसूस होता है।

आयुर्वेदिक लड्डू कितने खाएं?

डॉ. श्रेय कहते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, रोजाना एक या दो लड्डू खाने चाहिए। इसे सुबह खाली पेट या शाम को हल्की भूख होने पर खाने चाहिए। प्रेग्नेंट, ब्रेस्टफीड, थायराइड, डायबिटीज और किसी भी तरह की हार्मोनल समस्या वाली महिलाओं को यह लड्डू खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

डॉ. श्रेय कहते हैं कि सर्दियों में सिर्फ बाहर से गर्म कपड़े पहनना काफी नहीं होता, बल्कि शरीर को अंदर से भी ताकत देना जरूरी होता है। ये लड्डू महिलाओं की हड्डियों की मजबूती, बेहतर इम्यूनिटी और एनर्जी देने में मदद करते हैं, लेकिन इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि ये लड्डू सही मात्रा में और सही तरीके से खाए जाएं, ताकि शरीर को पूरा फायदा मिल सके।

FAQ

  • गोंद के लड्डू किसे नहीं खाना चाहिए?

    गोंद के लड्डू डायबिटीज, मोटापे से पीड़ित लोगों, कब्ज और एसिडिटी से परेशान लोगों और प्रेग्नेंट महिलाओं को सीमित मात्रा में या बिल्कुल नहीं खाने चाहिए, क्योंकि ये भारी और गर्म तासीर वाले होते हैं, जिनमें चीनी और कैलोरी ज्यादा होती है, जिससे डाइजेशन संबंधी दिक्कतें और वजन बढ़ सकता है।
  • डिलीवरी के बाद कौन सा लड्डू सबसे अच्छा है?

    डिलीवरी के बाद गोंद और सोंठ के लड्डू सबसे अच्छे माने जाते हैं, क्योंकि ये शरीर को ताकत देते हैं, कमजोरी दूर करते हैं, ब्रेस्ट मिल्क को बढ़ाते हैं और इम्यूनिटी मजबूत करते हैं।
  • सर्दियों में कौन से लड्डू खाने चाहिए?

    गोंद के लड्डू, तिल के लड्डू, मेथी लड्डू और पंजीरी के लड्डू सर्दियों के लिए हेल्दी होते हैं।

Read Next

सकट चौथ पर क्यों खाते हैं तिलकुट? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Aneesh Rawat

Aneesh Rawat

Chief Sub Editor

अनीश रावत को हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 16+ साल का अनुभव है। फिलहाल जागरण न्यू मीडिया के Onlymyhealth में चीफ सब एडिटर हैं। महिला स्वास्थ्य, बच्चों की सेहत, कैंसर, मेडिटेशन और योग पर Research based, doctor verified और SEO फ्रेंडली लेख लिखने में विशेषज्ञ हैं। न्यूज 24, ऑल इंडिया रेडियो और ThinkRight मेडिटेशन ऐप जैसे भरोसेमंद platforms पर काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: अनीश द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 06, 2026 08:05 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Jan 06, 2026 08:05 IST

    Modified By : Aneesh Rawat
  • Jan 06, 2026 08:05 IST

    Published By : Aneesh Rawat
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content