
यह साल का वह समय है जब सर्दियों की ठंडी ठंडी हवाएं बहुत से लोगों की सेहत खराब कर देती हैं। इसलिए इस मौसम में हेल्दी चीजें अपनी डाइट मे शामिल करनी बहुत आवश्यक हैं। ताकि आपकी इम्यूनिटी बढ़े। कुछ खाद्य पदार्थ जैसे अलसी दिखने में तो बहुत छोटे दिखते हैं परन्तु इनके स्वास्थ्य लाभ बहुत अधिक होते है। आप इन्हे बीज के रूप में या पाउडर के रूप में खा सकते हैं। पर यदि आप को यह चीजें कच्चे रूप में खानी पसंद नहीं हैं तो आप इनके लड्डू भी बना सकते हैं।
उत्तरी भारत में लगभग हर घर में अलग अलग प्रकार के लड्डू बनाए जाते हैं। खास कर सर्दियों के मौसम में और इन्हे बनाने के लिए घी, गोंद, तिल, मेथी आदि का प्रयोग मुख्य रूप से होता है। यह लड्डू खाने में तो स्वादिष्ट होते ही हैं, साथ में यह लड्डू बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं। यहां कुछ लड्डुओं की रेसिपी हैं जिन्हें खाने से आप को न केवल स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे। बल्कि यह न्यूट्रीशन से भी भरपूर होते हैं। आइए जानते हैं लड्डू से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ (Health Benefits Of Laddu)
तिल के लड्डू इम्यूनिटी बूस्टर (Til Laddu Improves Immunity)
आयुर्वेद में तिल को गर्मी व ऊर्जा देने में समर्थ बताया है। इससे आप की स्किन व बालों को भी बहुत लाभ पहुंचता है। इसलिए इन्हें सर्दियों में अपनी डाइट में अवश्य शामिल करें। जानिए बनाने का तरीका
- 1/3 कप तिल
- 1/4 कप मूंगफली दाना
- 1/4 कप गोले का बुरादा
- ¼ कप गुड़
बनाने का तरीका
- एक कढ़ाई को गर्म करें और उसमें तिल डालें। धीमी आंच पर तिलों को भून लें। यह भूने जाने के बाद रंग बदलते हैं। इन्हें 2-3 मिनट भूनने के बाद गैस बंद कर दें। फिर भूनने के बाद एक प्लेट मे निकाल लें।
- अब कढ़ाई में मूंगफली दाना डालें।
- कढ़ाई में नारियल का पाउडर मिला लें। अब इसे गर्म आंच पर रखें और इन्हें चलाते रहें। नारियल बुरादा हल्का भूनें और गैस को बंद कर दें।
- इस नारियल को तिल में मिला दें। साथ ही पिसा मूंगफली का दाना भी इस मिश्रण में मिलायें।
- अब इसी कढ़ाई में गुड़ व पानी मिला दें। आप इन्हें तब तक गैस पर रखें जब तक इनसे बुलबुले न बनने लगे।
- अब इस मिश्रण में पहले वाले तिलों का मिश्रण मिला लें और इनके लड्डू बनाएं।
- हर चीज की अति खराब होती है उसी प्रकार आप को इन लड्डुओं को भी एक सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। लड्डुओं को मीठा करने के लिए हमने शुगर की बजाए गुड़ का प्रयोग किया है। चीनी की वजह से आप का वजन बढ़ सकता है। हालांकि गुड़ चीनी की बजाय प्रयोग किया जाने वाला एक हेल्दी ऑप्शन है।
आटे व गोंद के लड्डू एनर्जी देते हैं (Gond ke Laddu Gives Energy)
आटे और गोंद के लड्डू आज से नहीं बल्कि प्राचीन समय से बनते आ रहे हैं। जो बहुत स्वादिष्ट है और हमारे शरीर को पर्याप्त कैलोरीज़ देने में मदद करते हैैं। गोंद पानी में घुलनशील होता है इसलिए यह बाकी की सभी सामग्री में बड़ी आसानी से मिल जाता है। यह गोंद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि यह हमारी इम्यूनिटी बढ़ाता है, और ऊर्जा देता है। यही नहीं इससे हमारा स्टैमिना भी बढ़ाता है। इन लड्डुओं को स्तनपान कराने वाली मांओं के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इनसे वे खोई हुई ऊर्जा को बहुत जल्दी प्राप्त कर सकती हैं।
- गेहूं का आटा 1-1/4 कप
- बूरा 1-1/4 कप
- घी 1 कप
- गोंद 1/4
- बादाम 10-12
- 3 टी स्पून खरबूजे के बीज
- ¼ छोटी चम्मच इलायची पाउडर
बनाने का तरीका
- गोंद को बारीक टुकड़ों में तोड़ें और बादाम के छोटे छोटे टुकड़े करें।
- आधे से ज्यादा घी को कढ़ाई मे गर्म करें व इसमें गोंद को तलें।
- यदि गोंद हाथ से दबाने पर चूरा हो जाती है तो इसका मतलब वह अच्छी तरह से सिक गई है ।
- सिकने के बाद सारे गोंद को एक बर्तन में निकाल लें।
- बचे हुए घी में आटा डाल कर उसे भून लें। जब वह हल्का ब्राउन हो जाए तो उसे एक प्लेट में निकाल लें।
- अब इस गर्म कढ़ाई मे बीज डाल कर उन्हें लगातार चलायें।
- इसमें थोड़ा घी भी डालें।
- इनके ऊपर कोई बर्तन ढंक दें ताकि बीज उछलें नहीं।
- इसमें बादाम व इलायची पाउडर मिला दें।
- गोंद को ठंडा होने के बाद इसे बेलन कि सहायता से बारीक कूट लीजिए और बाकी सभी चीजों को भी अब इस के अंदर मिला दें।
- अब बूरा मिलायें और फिर अपने हाथों पर थोड़ा थोड़ा घी लगा कर इनके लड्डू बनाएं।
इसे भी पढ़ेंः ये 5 फूड कॉम्बिनेशन हैं जबरदस्त फायदेमंद, शरीर में सूजन कम करने के साथ करता है इम्यूनिटी बिल्डअप
सौंठ के लड्डू इम्यूनिटी बढ़ाते हैं (Dry Ginger Laddu To Boost Immunity)
इन लड्डुओं को हम किसी एनर्जी बॉल से कम नहीं मानते क्योंकि इन लड्डुओं में एंटी आक्सिडेंट गुण, एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होने के साथ साथ यह आप की इम्यूनिटी भी बढ़ाते हैं। अपनी इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप इन लड्डुओं को सुबह या शाम को खा सकते हैं। इन लड्डू में क्योंकि थोड़ी मात्रा में हल्दी भी मिलाई जाती है इसलिए यह लड्डू और भी ज्यादा पौष्टिक माने जाते हैं। दरअसल हल्दी में मौजूद एक महत्वपूर्ण तत्व कर्क्युमिन भी आप की इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक है। जानिए इनको बनाने की विधि।
- 2 चम्मच घी
- 1/3 कप गुड़
- 1/3 चम्मच हल्दी
- 1/3 चम्मच सूखा अदरक का पाउडर
- ⅓ चम्मच दालचीनी पाउडर

बनाने का तरीका
- सबसे पहले धीमी आंच पर घी को गर्म करें।
- गुड़ मिलाएं व अच्छे से मिक्स करें।
- इन्हें तब तक पकाएं, जब तक दोनों एक दूसरे में मिक्स नहीं हो जाते हैं और गोल्डन कलर का सिरप नहीं बना लेते हैं। अब इसमें बाकी की सारी सामग्री मिला दें।
- अब इस मिश्रण को कढ़ाई से किसी कटोरे में निकाल लें और अपने हाथों पर थोड़ा घी लगा कर इनके लड्डू बनाएं।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi