Food Synergy: ये 5 फूड कॉम्बिनेशन हैं जबरदस्त फायदेमंद, शरीर में सूजन कम करने के साथ करता है इम्यूनिटी बिल्डअप

कोरोनावायरस के कारण इन दिनों सभी को इम्यूनिटी बढ़ाने का सुझाव दिया जा रहा है। ये फूड कॉम्बिनेशन इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ सूजन को कम करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Food Synergy: ये 5 फूड कॉम्बिनेशन हैं जबरदस्त फायदेमंद, शरीर में सूजन कम करने के साथ करता है इम्यूनिटी बिल्डअप

शरीर में सूजन और दर्द कई कारणों से होता है। कई बार वायरल संक्रमणों के मामले में आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली आपकी रक्षा के लिए सूजन को प्रेरित करती है। तो कभी-कभार,  विषाक्त पदार्थों या वसा कोशिकाओं की अधिकता के कारण भी शरीर में बहुत ज्यादा सूजन हो जाता है। अगर शरीर के सूजन को बहुत दिनों तक नजरअंदाज किया जाए और बिना इलाज छोड़ दिया जाए, तो यह एथेरोस्क्लेरोसिस, दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी स्थितियों को जन्म दे सकता है। इसलिए, आपको अपने आप को गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए सूजन को जल्द से जल्द नियंत्रित करने की कोशिश करनी चाहिए। ऐसे में कुछ फूड कॉम्बिनेशन (Food combination in Hindi) हैं, जो एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट (Anti-Inflammatory Diet) के रूप में भी काम करते हैं। इन्हें लेना न सिर्फ शरीर को सूजन मुक्त कर सकता है, बल्कि इन्यूनिटी (immunity booster foods) भी बढ़ा सकता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही जबरदस्त फायदेमंद फूड कॉम्बिनेशन।

insidefoodcomo

1. प्याज और लहसुन के साथ ब्राउन राइस

अगर आप लहसुन और प्याज को ब्राउन राइस और साबुत बीजों के साथ मिलाते हैं, तो आपके शरीर में जिंक का अवशोषण लगभग तीन गुना बढ़ जाता है। जिंक एक ऐसा पोषक तत्व है, जो कई पुरानी सूजन संबंधी बीमारियों जैसे एथेरोस्क्लेरोसिस, कैंसर, न्यूरोडीजेनेरेशन, और इम्यूनोलॉजिक विकारों के जोखिम को लगभग 66 प्रतिशत तक कम कर सकता है। साथ ही जिंक इम्यूनिटी बिल्डअप करने के लिए भी बहुत जरूरी है।

इसे भी पढ़ें : शरीर में आयरन और कैल्शियम की कमी पूरी करेंगे ये 12 शाकाहारी फूड्स, FSSAI के अनुसार सभी को खाना चाहिए इन्हें

2. ऑलिव ऑयल के साथ ब्रोकली

यह सबसे अच्छा एटी इंफ्लेमेटरी कॉम्बो में से एक है। जैतून के तेल में एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड होते हैं। ब्रोकली पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे विटामिन और खनिजों से भरी हुई है। यह फ्लेवोनोइड्स और कैरोटीनॉयड का भी एक समृद्ध स्रोत है, जो पुरानी सूजन से लड़ता है। जैतून का तेल ब्रोकली में वसा में घुलनशील विटामिन के अवशोषण को बढ़ाता है और साथ ही ल्यूटिन और बीटा-कैरोटीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट भी। इस तरह ये फूड कॉम्बिनेशन शरीर में सूजन के साथ इम्यूनिटी बिल्डअप बिल्डअप करने में भी मदद कर सकता है।

insidebrownrice

3. ताजा कायन पैपर के साथ शकरकंद

अगली बार जब आपके पास शकरकंद हो, तो उस पर ताज़ा कायन मिर्च छिड़कर उसे खाएं। यह आपके शरीर को बेहतर तरीके से विटामिन ए को अवशोषित करने में मदद करेगा। यह विटामिन आपके शरीर को मुंहासे और ब्रोंकोपुलमोनरी डिस्प्लेसिया (bronchopulmonary dysplasia) जैसी त्वचा से जुड़ी स्थिति से लड़ने में मदद करता है। साथ ही इन दोनों के मेल से मिलने वाला पोषण आपको संक्रमण से भी लड़ने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें : ये 7 आहार हैं आपकी हड्डियों के दुश्मन, नष्ट करते हैं शरीर में मौजूद कैल्शियम

4.पालक के साथ ब्लूबेरी

पालक और ब्लूबेरी के साथ बनाया हुआ स्मूदी आपके दर्द और सूजन को ठीक कर सकत है। एक अध्ययन में, एथलीटों ने 6 सप्ताह तक हर दिन ब्लूबेरी खाया, जो कसरत के बाद की सूजन को कम में कारगर रहा। जबकि अन्य शोध से पता चलता है कि कसरत के दौरान सांस लेने और ऑक्सीजन के प्रवाह में सुधार कर सकता है। पालक में मौजूद नाइट्रेट मांसपेशियों को व्यायाम के दौरान अधिक कुशलता से काम करने में मदद करता है, जबकि ब्लूबेरी व्यायाम के बाद मांसपेशियों की व्यथा को कम करने में मदद करता है। इस तरह ये दोनों इम्यूनिटी बिल्डअप के साथ आपके सूजन को कम कर सकता है।

insidefoodsynergy

5. हल्दी के साथ फूलगोभी

हल्दी सबसे अच्छा एंटी इंफ्लेमेटरी फूड है। इसमें कर्क्यूमिन होता है, जिसमें अद्भुत संक्रमण से लड़ने के गुण होते हैं। जब आप इसे विटामिन सी से भरपूर फूलगोभी में शामिल करते हैं, तो प्रभाव अद्भुत होता है। फूलगोभी विटामिन-K और फोलेट से भी समृद्ध है, जो सूजन से लड़ने में आपकी मदद करता है। साथ ही हल्दी में एटीऑक्सीडेंट की अच्छा मात्रा भी होती है, जिसे इन्यूनिटी बूस्ट करने के लिए जाना जाता है।

इसके अलावा भी कई ऐसे हेल्दी फूड कॉम्बिनेशन हैं, जो आपके इम्यूनिटी को बिल्डअप करने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो किसी भी संक्रमण और बीमारी से अपने आप को बचाए रखने के लिए समझदारी से अपना डाइट चुनें और उस पर अमल करें।

Read more articles on Healthy-Diet in Hindi

Read Next

एनीमिया से लड़ने के लिए अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये 5 चीजें, शरीर में आयरन की कमी होगी पूरी

Disclaimer