Immunity Booster Food: पालक खाकर बढ़ाएं अपनी इम्‍यूनिटी, जानें इसके लाभ और सेवन का तरीका

Immunity Booster Food: अगर आपकी प्रतिरक्षा (इम्‍यूनिटी) कमजोर है तो आप पालक का सेवन कर इसे बढ़ा सकते हैं। जानिए कैसे? 
  • SHARE
  • FOLLOW
Immunity Booster Food: पालक खाकर बढ़ाएं अपनी इम्‍यूनिटी, जानें इसके लाभ और सेवन का तरीका

पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जो पोषण तत्‍वों से युक्‍त है। पालक में विटामिन ए, बी, सी और विटामिन के होता है। इसके अलावा बहुत कम कैलोरी, कैल्शियम, आयरन और बीटा कैरोटीनॉयड होते हैं। नियमित रूप से पालक का सेवन करने से आपकी इम्‍यूनिटी बढ़ती है। 

दरअसल, यह अक्सर कहा जाता है कि पालक सबसे आसान और लाभदायक खाद्य पदार्थों में से एक है जिसका आप नियमित रूप से सेवन कर सकते हैं। यदि आपको लगता है कि यह सिर्फ आंखों की रोशनी बढ़ाता है तो गलत नहीं है मगर आप में जानकारी की कमी जरूर है। पालक आपकी इम्‍यूनिटी (प्रतिरक्षा) के लिए सबसे अच्छे भोजन विकल्पों में से एक है। अगर आपको नियमित रूप से पालक खाते हैं तो यह आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बेहतर हो सकता है।

healthy diet

पालक क्‍यों फायदेमंद है? 

पालक एक बेहतरीन मसल्‍स बिल्डर फूड है जो पौष्टिक विटामिन और खनिजों से भरा होता है, जिसमें फोलेट, आयरन औरर ल्यूटिन शामिल हैं। यह प्‍लांट बेस्‍ड ओमेगा-3 का भी एक बड़ा स्रोत है, इनमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स, प्राकृतिक रसायनों की स्वस्थ खुराक भी होती है जो एंटी इंफ्लामेट्री गुण होते हैं और रोगों और कीटाणुओं को दूर करने में मदद करते हैं। साथ ही आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए बहुत अच्छा है। कच्चा पालक पोटेशियम और विटामिन सी से भी समृद्ध है। जो प्राकृतिक रूप से इम्‍यूनिटी बूस्टर हैं।

एक साधारण सब्ज़ी की तरह ही नहीं, कई अलग-अलग तरीके हैं जिनसे आप हर दिन पालक का सेवन कर सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं। हम आपको इसे तैयार करने के चार अलग-अलग तरीके बता रहे हैं:

healthy diet

पालक स्मूदी

आपके नाश्‍ते के रूप में स्मूदी ले सकते हैं। सुबह की शुरूआत के लिए यह सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। सेलेब्स भी इसका सेवन करते हैं। पालक स्मूदी विटामिन और खनिजों से युक्‍त होते हैं। अगर आप वर्कआउट करना पसंद करते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन पोस्ट-वर्कआउट रिफ्रेशर हो सकता है। कुछ नट और बीजों के साथ इसे बना सकते हैं। यह आपकी इम्‍यूनिटी बूस्‍ट करने के साथ एनर्जी भी देगा।

इसे भी पढ़ें: हाई इंटेंसिटी वर्कआउट (HIIT) के बाद सही होनी चाहिए आपकी डाइट, खाने में शामिल करें ये 5 चीजें

दाल पालक 

पालक का उपयोग रोजमर्रा के भारतीय आहार में कई तरह से किया जाता है। दाल पालक एक अच्‍छा आहार विकल्‍प है। चने की दाल और पलक सुपर स्वादिष्ट और स्वस्थ विकल्‍प है। दाल के नियमित सेवन से इम्युनिटी बढ़ाने वाले जिंक, आयरन और लिम्फोसाइट्स मौजूद होते हैं। पालक आपको अतिरिक्त एंटीऑक्सिडेंट प्रदान करता है जिससे आप संक्रमण से लड़ते हैं। अगर आपको प्रयोग करने का मन है, तो पालक का सूप बनाना भी एक विकल्प है जिसे आप आजमा सकते हैं!

इसे भी पढ़ें: सेलिब्रिटी डायटीशियन रुजुता दिवेकर से जानें हेल्दी बाल और त्वचा के लिए खास डाइट, हार्मोनल असंतुलन होगा दूर

पालक पनीर

पालक पनीर भी एक सुपर पौष्टिक भोजन है जो आपकी प्रतिरक्षा को सुपरचार्ज रखने के लिए प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से युक्‍त होता है। यदि आप इसे स्वस्थ तरीके से बनाते हैं, तो आप इसे रोजाना सेवन से इनकार नहीं कर सकते हैं, इससे शरीर स्वस्थ रहेगा। 

Read More Article On Healthy Diet In Hindi 

Read Next

खून बढ़ाने के साथ कैंसर के खतरे को कम करता है चुकंदर, जानें किस तरह है ये आपके लिए फायदेमंद

Disclaimer