
How to Eat Almonds to Boost Immunity: बादाम एक ड्राई फ्रूट है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। फिट और हेल्दी रहने के लिए आप बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम में कैल्शियम, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए बादाम को संपूर्ण शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। बादाम सेहत के साथ ही, त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। बादाम खाने से शरीर की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में बादाम जरूर शामिल करना चाहिए। सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप बादाम का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में बादाम कैसे खाना चाहिए?
सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बादाम कैसे खाएं?
1. भीगे हुए बादाम खाएं
सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप भीगे हुए बादाम का सेवन कर सकते हैं। भीगे हुए बादाम सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। अगर आप बादाम का सेवन भिगोकर करेंगे, तो इससे शरीर बादाम में मौजूद पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। भीगे हुए बादाम खाने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। रोजाना भीगे हुए बादाम खाने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बीमारियों से बचाव होता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 5 तरीकों से करें अखरोट का सेवन, कई बीमारियों से होगा बचाव
2. बादाम वाला दूध पिएं
शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप बादाम वाला दूध पी सकते हैं। बादाम वाला दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। सर्दियों में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप बादाम वाले दूध को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इस दूध को पीने से शरीर को एनर्जी और ताकत मिलती है। इसके लिए आप बादाम को रातभर भिगोकर रखें। सुबह इन्हें छीलकर पानी में ग्राइंड करते रहें। फिर छानकर दूध पी लें। रोजाना इस दूध को पीने से कई रोगों से बचा जा सकता है।
3. बादाम का शेक पिएं
बादाम का शेक भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। रोज सुबह बादाम का शेक पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आप रोज सुबह इस शेक का सेवन कर सकते हैं। बादाम का शेक पीने से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें। इसमें बादाम और केला डालें और ग्राइंड कर लें। बादाम का शेक पीने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन 4 तरीकों से करें ड्राई फ्रूट्स का सेवन, बीमारियों से होगा बचाव
4. बादाम का पाउडर
सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप बादाम के पाउडर का उपयोग कर सकते हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोज रात को दूध के साथ मिलाकर बादाम पाउडर का सेवन कर सकते हैं। रात को दूध के साथ बादाम का पाउडर लेना फायदेमंद होता है।
5. रोस्टेड बादाम खाएं
रोस्टेड बादाम खाने से भी शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट किया जा सकता है। सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप रोजाना रोस्टेड बादाम खा सकते हैं। इसके लिए आप बादाम लें और इन्हें हल्का ब्राउन होने तक भून लें। रोस्टेड बादाम सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप भीगे हुए बादाम, बादाम वाला दूध, बादाम का पाउडर, रोस्टेड बादाम और बादाम का शेक आदि का सेवन कर सकते हैं।
Read Next
कच्ची या भुनी मूंगफली, सर्दियों में क्या है सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version