What To Eat iIn Monsoon To Boost Immunity: हेल्दी रहने के लिए इम्यूनिटी अच्छा होना जरूरी है। इसे आसान भाषा में समझा जाए, तो शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता। अगर आपकी इम्यूनिटी पॉवर कमजोर है, तो आपको इंफेक्शन होने का खतरा ज्यादा होगा। ऐसे में आप बीमारियों की चपेट में ज्यादा आ सकते हैं। इसी तरह बरसात के मौसम में इम्यूनिटी कम हो जाती है। ऐसे में लोगों को फ्लू और खांसी-जुखाम जल्दी हो जाता है। इस मौसम में इम्यूनिटी बनाए रखने के लिए आप अदरक और गुड़ के बने लड्डू खा सकते हैं। यह शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके फायदे और रेसिपी बताते हुए आयुर्वेदा कंसल्टेंट और पंचकर्मा एक्सपर्ट डॉ खत्री शाश्वत आयुर्वेदम ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइये इस लेख में जानें इसके फायदे और बनाने की विधि।
इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अदरक और गुड़ के लड्डू की विधि- Ginger and Jaggery Laddu Recipe
- अदरक पाउडर (सौंठ)- 2 चम्मच
- गुड़- 3 से 4 चम्मच
- गाय का घी- जरूरत मुताबिक
बनाने की विधि
मानसून में कम से कम महीने तक इन लड्डू का सेवन जरूर करें। बाउल में सभी चीजों को एक साथ मिलाएं। इससे नन्हीं गोलियां या छोटे-छोटे लड्डू तैयार करें। रोज 1 से 2 लड्डू का सेवन जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें
इम्यूनिटी के लिए अदरक और गुड़ के लड्डू के फायदे
लड्डू बनाने के लिए अदरक पाउडर, गुड़ और देसी घी का इस्तेमाल किया गया है। गुड़ की तासीर गर्म होती है। यह शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालता है और मानसून में शरीर को गर्म रखता है। अदरक में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह इंफेक्शन का खतरा कम करने और बीमारियों से दूर रखने में मदद करते हैं। गाय का घी इम्यूनिटी बूस्ट करता है। इसके सेवन से भी मानसून की बीमारियों और इंफेक्शन को रोका जा सकता है।
अदरक और गुड़ के लड्डू के अन्य फायदे- Benefits of Ginger and Jaggery Laddu
- अदरक और गुड़ पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद हैं। अगर आपको कब्ज या अपच की समस्या रहती है, तो इन लड्डू से आपको फायदा होगा।
- इन लड्डू के सेवन से आप एक्टिव और एनर्जेटिक रहेंगे। क्योंकि गाय का घी बॉडी को एनर्जेटिक रखने में मदद करता है।
- अगर आपको कमजोरी या थकावट रहती है, तो इनका सेवन जरूर करें।
- खांसी और जुखाम की समस्या में भी ये लड्डू फायदेमंद होंगे। इनके सेवन से बॉडी एक्टिव होगी।
इसे भी पढ़ें- मॉनसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 3 आयुर्वेदिक उपाय, नहीं पड़ेंगे बीमार
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपको गर्म तासीर वाली चीजों से परेशानी है, तो इनका सेवन न करें।
- दिन में एक या दो लड्डू से ज्यादा न खाएं। क्योंकि ज्यादा खाने से भी शरीर को नुकसान हो सकता है।
- इनका सेवन खाली पेट बिल्कुल न करें। क्योंकि गर्म तासीर होने के कारण यह चीजें पेट खराब कर सकती हैं।
- अगर आप किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए रोज दवा लेते हैं, तो आपको किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram