जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाने से आंतों पर पड़ता है असर, जानें इससे होने वाले नुकसान

How eating more protein impacts on gut health: आइये डॉक्टर से जानते हैं ज्यादा प्रोटीन खाने से आंतों पर क्या असर पड़ता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाने से आंतों पर पड़ता है असर, जानें इससे होने वाले नुकसान


How eating more protein impacts on gut health: प्रोटीन खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। मसल बनाने के लिए शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन होना आवश्यक होता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोटीन खाना उतना ही नुकसानदायक साबित हो सकता है। ज्यादा प्रोटीन खाने से हड्डियों को नुकसान पहुंचने के साथ ही पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। क्या आप जानते हैं ज्यादा प्रोटीन खाने से आंतों पर भी असर पड़ता है। अगर नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम आपको इसके बारे में बताएंगे। आइये न्यूट्रिश्निस्ट नेहा रंगलानी से जानते हैं ज्यादा प्रोटीन खाने से आंतों पर क्या असर पड़ता है? 

ज्यादा प्रोटीन खाने से आंतों पर क्या असर पड़ता है? 

नेहा रंगलानी के मुताबिक प्रोटीन शरीर के लिए निश्चित तौर पर जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन ज्यादा प्रोटीन खाने से आंतों की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। दरअसल, पेट में एक एसिड मौजूद होता है, जो खाना पचाने में मदद करता है। ज्यादा प्रोटीन खाने से पेट में यह एसिड बनना कम हो जाता है। स्टमक एसिड कम होने से आंतों की सेहत पर प्रभाव पड़ने लगता है, जिससे पेट फूलने और कब्ज जैसी समस्या हो सकती है। अगर पेट में जमा एसिड कम होता है तो ऐसे में शरीर अमीनो एसिड को प्रोटीन में बदल पाने में सक्षम नहीं रहती है। दिससे कई बार प्रोटीन ठीक तरह से अवशोषित नहीं हो पाता है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by INTEGRATIVE NUTRITIONIST 🍀 (@neharanglani_)

हो सकती हैं पेट से जुड़ी समस्याएं 

  • प्रोटीन अगर शरीर में ठीक तरह से अवशोषित नहीं हो पाता है तो इससे पेट में गंदे माइक्रोब्स जमा होने लगते हैं। जो पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। 
  • ज्यादा प्रोटीन खाने से कब्ज, गैस और कई बार डायरिया की भी समस्या हो सकती है। 
  • कुछ मामलों में ज्यादा प्रोटीन खाने से पेट में भी दर्द हो सकता है। 

इसे भी पढ़ें - शरीर में प्रोटीन की कमी दूर कर सकती हैं ये 6 चीजें, जानें किसमें कितना है प्रोटीन?

ज्यादा प्रोटीन खाने के नुकसान 

  • ज्यादा प्रोटीन खाने से कि़डनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • इससे कई बार ज्यादा थकान होने के साथ ही सिर में दर्द भी हो सकता है। 
  • ज्यादा प्रोटीन खाने से कई बार जी मचलाने के साथ ही डीहाइड्रेशन भी हो सकता है। 
  • ऐसा करने से कुछ मामलों में कार्डियोवैस्कुलर डिजीज भी हो सकती है। 

Read Next

माइग्रेन के दर्द से राहत दिलाने में मदद करेगी ये हर्बल चाय, जानें रेसिपी और फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version