Doctor Verified

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करने और बीमारियों से बचने के लिए अच्छा खान-पान लेना बहुत जरूरी होता है। जानें, क्या खाएं और क्या नहीं-
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें


Foods for Monsoon: मानसून में हम सभी को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ता है। इसमें मौसम में त्वचा, बालों से लेकर सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान करती हैं। खासकर, इस मौसम में पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मानसून में सर्दी-जुकाम, बुखार, वायरल इंफेक्शन और बैक्टीरियल इंफेक्शन जैसी परेशानियों से भी जूझना पड़ता है। इस समस्याओं से बचने के लिए शरीर की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी होता है। इस मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

1. वेजिटेबल सूप पिएं

मानसून में आपको इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए वेजिटेबल सूप का सेवन जरूर करना चाहिए। वेजिटेबल सूप पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। हर व्यक्ति को मानसून के दिनों में सूप जरूर पीना चाहिए। सूप पीने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनती है। नियमित रूप से सूप का सेवन करेंगे, तो इससे सर्दी-जुकाम और बुखार से भी बचाव होगा। आपको रोजाना वेजिटेबल सूप का सेवन करना चाहिए।

healthy foods

2. उबला हुआ पानी पिएं

मानसून में आपको फ्रिज का पानी पीने से बचना चाहिए। इस मौसम में आप गुनगुना या उबला हुआ पानी पी सकते हैं। आप पहले 2-3 लीटर पानी उबाल लें। फिर इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें और दिनभर इस पानी को पीते रहे। इस पानी को पीने से इम्यूनिटी मजबूत बनी रहेगी। साथ ही, सर्दी-जुकाम और वायरल आदि से भी बचाव होगा। उबला हुआ पानी पीने से गले से जुड़ी समस्याएं भी नहीं होती हैं।

इसे भी पढ़ें- मानसून में बीमारियों से बचने के लिए डाइट का रखें ध्यान, जानें इस मौसम में क्या खाएं-क्या नहीं

3. मूंग दाल का सेवन करें

डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं कि मानसून में मूंग दाल का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। दरअसल, इस मौसम में पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इसलिए इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाती हैं। इस मौसम के लिए मूंग दाल का सेवन करना अच्छा साबित हो सकता है। आप मूंग दाल स्प्राउट्स खा सकते हैं। इसके अलावा, इसका सूप या फिर दाल बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। इससे आपकी इम्यूनिटी मजबूत बनेगी और आप जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे। 

4. अदरक खाएं

अदरक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अदरक की तासीर भी गर्म होती है। मानसून में अदरक का सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इस मौसम में अदरक के रस का सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, अदरक वाली काली चाय पीना भी फायदेमंद हो सकता है। मानसून में आप खाने में भी अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। नियमित रूप से अदरक खाने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी। अदरक, मौसमी बीमारियों से भी बचाता है। 

इसे भी पढ़ें- इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए रोज सुबह प‍िएं काली म‍िर्च, शहद और नींबू से बनी ड्र‍िंक, जानें बनाने का तरीका

मानसून में मजबूत इम्यूनिटी के लिए क्या न खाएं?

  • 1. मानसून में पत्तेदार सब्जियों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
  • 2. इस मौसम में सलाद आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • 3. मानसून में फास्ट फूड्स या जंक फूड्स का सेवन बिल्कुल न करें।
  • 4. इस मौसम में आपको कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से बचना चाहिए।
  • 5. मानसून में बाहर का खाना अवॉयड करें। इससे पेट खराब होने की समस्या हो सकती है।

मानसून के दिनों में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए। इस मौसम में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो आसानी से डाइजेस्ट हो सकती हैं। वहीं, हैवी खाना खाने से परहेज करना चाहिए।

Read Next

आंतों की हेल्थ को बेहतर रखने के लिए पिएं तुलसी, सोंठ और मुलेठी की जड़ का काढ़ा, जानें रेसिपी

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version