Vegetable Soup For Weight Loss: वजन कम करना चाहते हैं तो पिएं इन 5 सब्जियों का सूप

Vegetable Soups For Quick Weight Loss: वजन कम करने और बैली फैट को कम करने के लिए इन वेजिटेबल सूप का सेवन करें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Vegetable Soup For Weight Loss: वजन कम करना चाहते हैं तो पिएं इन 5 सब्जियों का सूप

Vegetable Soups For Quick Weight Loss: वेजिटेबल सूप शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से वजन कम होने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। वेजिटेबल सूप पीने से शरीर को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। वेजिटेबल सूप को आप अगर खाना खाने से पहले पीते है, तो ये सूप खाना पचाने के साथ वजन को नियंत्रण करने में भी मदद करेगा। ये सूप पेट की चर्बी को भी कम करता है। ये सभी सूप सब्जियों से आसानी से बनाए जा सकते है। आइए जानते हैं वेजिटेबल सूप पीने के फायदों के बारे में।

फूलगोभी का सूप

फूलगोभी का सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा से तेल लें। उस तेल में प्याज, हरी मिर्च और कटी हुई फूलगोभी को डालकर हल्का से पकाएं। उसके बाद इसमें दो कप पानी डालकर कुछ देर के लिए सभी चीजों को उबलने दें। जब सूप पक जाएं, तो उसमें स्वादनुसार नमक और काली मिर्च डालकर गैस को बंद कर दे। जब सूप ठंडा हो जाएं, तो इसे मिक्सी में हल्का से ब्लेंड कर लें। अब इसे सूप को धनिया पत्ती डालकर सर्व करें। फूलगोभी का सूप पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर की सूजन को भी कम करने में मदद करता है।

चुकंदर का सूप

चुकंदर का सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर में हीमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ती है और शरीर की कमजोरी दूर होती है। चुकंदर का सूप बनाने के लिए एक कुकर में थोड़ा सा तेल डालें। तेल गर्म हो जाने के बाद उसमें प्याज, टमाटर और चुकंदर को डालकर हल्का सा भूनें। उसके बाद दो ढ़क्कन पानी डालकर अब इसमें सीटी लगवाएं। कुकर ठंडा होने के बाद या तो इसे मैशर से हल्का सा मिक्स कर लें। या फिर मिक्सी में ब्लेंड कर दें। अब इसको पैन में डालकर नमक और काली मिर्च को स्वादनुसार डालकर मिक्स करें। आपका सूप रेडी है।

इसे भी पढ़ें- बालों को काला करने में मदद करेगा अजवाइन का तेल, जाने फायदे और बनाने का तरीका

soup

लौकी का सूप

लौकी का सूप पीने में काफी स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने के लिए एक पैन में तेल डालकर प्याज और टमाटर को भूने। उसके बाद उसमें कटी हुई लौकी डाल दें और पानी को मिक्स कर दें। इन सब को थोड़ी देर पकने दें। फिर इसमें नमक और काली मिर्च डाल दें। अब इस सूप को ठंडा होने पर हैंड ब्लेंडर की मदद से थोड़ा ब्लेंड कर लें। उसके बाद नींबू का रस डालकर लौकी का सूप सर्व करें।

मक्का और हरी मटर सूप

मक्का और हरी मटर का सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको नियमित पीने से वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होता है। ये सूप बनाने के लिए एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें। अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मटक, मक्का और दो ढ़क्कन पानी को डालकर पकने के लिए रख दें। थोडी देर पकने के बाद ठंडा होने पर इसे हल्का सा मिक्सी में पीस लें। अब इसमें नमक और काली मिर्च डालकर मिक्स करके सर्व करें। इस सूप में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

पत्ता गोभी का सूप

पत्ता गोभी का सूप बनाने के लिए एक पैन में तेल गर्म करें। उसमें कटी हुई प्याज और पत्ता गोभी को डालकर कुछ देर के लिए चलाएं। अब उसमें पानी डालकर पकने के लिए छोड़ दें। अब इस सूप में नमक और काली मिर्च डालकर इसे सर्व करें। ये सूप वजन कम करने के साथ शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत करता है।

इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth 2022: करवाचौथ की सरगी में खाएं ये 5 चीजें, नहीं महसूस होगी कमजोरी

ये सभी सूप सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इन्हें पीने से वजन कम होने के साथ बैली फैट भी कम होता है। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

 

Read Next

अलसी और गोंद के लड्डू खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer