Doctor Verified

आंतों की हेल्थ को बेहतर रखने के लिए पिएं तुलसी, सोंठ और मुलेठी की जड़ का काढ़ा, जानें रेसिपी

खराब आंत स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आप हेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान के साथ इस काढ़े को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों की हेल्थ को बेहतर रखने के लिए पिएं तुलसी, सोंठ और मुलेठी की जड़ का काढ़ा, जानें रेसिपी

स्वस्थ रहने के लिए आंत के स्वास्थ्य (Gut Health) का बेहतर रहना बहुत जरूरी है, क्योंकि आंत ही खाने से पोषक तत्वों को शरीर में अवशोषित करने और पचाने में मदद करता है। इतना ही नहीं गट हेल्थ हमारे शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने और इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है। ऐसे में गट हेल्थ खराब होने पर पाचन के साथ इम्यून सिस्टम, नर्वस सिस्टम और एंडोक्राइन सिस्टम पर भी बुरा असर पड़ता है। अक्सर, खराब लाइफस्टाइल और खान-पान की गलत आदतें हमारे गट हेल्थ पर नकारात्मक असर डालती हैं। ऐसे में आप गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए अपने लाइफस्टाइल में सुधार कर सकते हैं। ऐसे में अगर आप आंत स्वास्थ्य में सुधार कैसे करें (How to Improve Gut Health), या आंत के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए क्या करें या फिर कमजोर आंत को मजबूत कैसे करें?  इस बारे में सोच रहे हैं तो परेशान न हो आयुर्वेदिक डॉ. अपर्णा पद्मनाभन ने गट हेल्थ खराब (Drink For Better Gut Health) होने के कारण हो रही एसिडिटी और कमजोर इम्यूनिटी की समस्या को दूर करने के लिए एक स्पेशल काढ़ा की रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं इस काढ़े को पीने के फायदे और रेसिपी के बारे में बताया है। 


इस पेज पर:-


गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए क्या पिएं? 

सामग्री- 

  • तुलसी- 1 चम्मच
  • हल्दी- 1/4 चम्मच
  • सूखी अदरक- 1/4 
  • मुलेठी की जड़ का पाउडर- 1/4 चम्मच
  • पानी- 3 कप

काढ़ा बनाने की विधि- 

  • काढ़ा बनाने के लिए एक बर्तन में पानी डालकर उबाल आने दें। 
  • इसके बाद आप इसमें तुलसी, हल्दी, सूखी अदरक और मुलेठी की जड़ का पाउडर डाल दें। 
  • अगर आपको अदरक के सेवन से समस्या है तो आप इसे डालने से परहेज करें। 

इसे भी पढ़ें: आंतों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक टिप्स, दूर होंगी पाचन से जुड़ी समस्याएं

  • अब 3 कप पानी को आधे से कम होने तक उबालें। 
  • इस पानी को एक कप में छाने और गर्मा-गर्म पिएं। 

आंत के स्वास्थ्य के लिए काढ़ा पीने के क्या फायदे हैं? 

  • तुलसी में सूजनरोधी और रोगाणुरोधी गुण होते हैं जो आंत की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं और पाचन तंत्र में खराब बैक्टीरिया को बढ़ने से रोक सकते हैं। 
  • हल्दी में करक्यूमिन होता है, जो आंत की परत को शांत कर सकते हैं। इसके अलावा, इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण पाचन तंत्र में ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद करता है। 

इसे भी पढ़ें: आंतों से जुड़ी समस्याओं का पता कैसे लगाया जा सकता है? एक्सपर्ट से जानें इसके लक्षण 

  • मुलेठी की जड़ का पाउडर पाचन तंत्र को शांत करने और उसकी रक्षा करने में मदद कर सकती है। यह पेट और आंतों में सूजन को कम करता है। 
  • सूखी अदरक पाचन एंजाइमों को बढ़ावा देते हैं, जो पाचन और पोषक तत्वों के अवशोषण को बढ़ा सकता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Aparna Padmanabhan (@dr.aparna_ayurveda_expert)

गट हेल्थ को बेहतर रखने के लिए आप इस काढ़े को पी सकते हैं, लेकिन किसी भी तरह की समस्या होने पर इसका सेवन बंद कर दें और सही इलाज के लिए हमेशा पहले डॉक्टर से संपर्क करें। 

Image Credit: Freepik 

यह विडियो भी देखें

Read Next

बारिश के मौसम में स्वस्थ रहने के लिए पिएं सोंठ का पानी, सर्दी-जुकाम से होगा बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version