Doctor Verified

आंतों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक टिप्स, दूर होंगी पाचन से जुड़ी समस्याएं

Ayurvedic Tips To Improve Gut Health: आंतों को हेल्दी रखने के लिए इन आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो करें।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये 4 आयुर्वेदिक टिप्स, दूर होंगी पाचन से जुड़ी समस्याएं


Ayurvedic Tips To Improve Gut Health: आंत( गट) शरीर के लिए बहुत जरूरी होती है। आंते हमारे पाचन-तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करती है और हम जो भी कुछ खाते है उसे पचाने से लेकर न्यूट्रीएंट्स को अब्जॉर्व करती है, जिससे शरीर को ताकत मिलती है। आंतों में समस्या होने पर खाना पचाने में समस्या होने के साथ भूख भी कम लगती हैं। स्वस्थ रहने के लिए आंतों को हेल्दी रहना जरूरी होता है। आंते को हेल्दी रखने के लिए लोग कई तरह की चीजों का सेवन करते हैं। ये चीजें खाने से कई बार समस्या कम नहीं होती है। ऐसे में आंतों को हेल्दी रखने के लिए आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। ये टिप्स फॉलो करने से भूख बढ़ेगी, खाना ठीक से पचेगा और आंते स्वस्थ रहेगी। आंतों को हेल्दी रखने के लिए कौन से आयुर्वेदिक टिप्स फॉलो करने चाहिए। इस बारे में Ayurvedic Doctor Dixa Bhavsar Savaliya ने सोशल मीडिया पर एक विडियो शेयर किया है, आइए जानते हैं।

1. रात के खाने और नाश्ते के बीच गैप रखें 

आंतों को हेल्दी रखने के लिए रात के खाने और अगले दिन के नाश्ते के बीच 12 घंटे का अंतर रखना चाहिए। ऐसा करने से शरीर को आराम मिलता है और आंत, हृदय को रिपेयर होने में मदद मिलती है। यह समय खाने को पूर्ण रूप से पचाने के लिए काफी है। ऐसा करने से डाइजेशन ठीक होने के साथ कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar Savaliya (@drdixa_healingsouls)

2. छाछ का सेवन करें

आंतों को स्वस्थ रखने के लिए दोपहर के भोजन के साथ या उसके 30 मिनट बाद 1 गिलास छाछ का सेवन करें। छाछ शरीर को हेल्दी रखने के साथ बीमारियों का इलाज करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से खाने पचाने में मदद मिलती है, मेटबॉलिज्म में सुधार है होता है, कफ और वात को कम करता है।

buttermilk

3. रात को हल्का खाना खाएं

आंतों को हेल्दी रखने के लिए रात को हल्का खाना खाएं। आमतौर पर रात का खाना सूर्यास्त के आसपास या सूर्यास्त के एक घंटे के भीतर खा लेना चाहिए।आयुर्वेद के अनुसार, सूर्यास्त के बाद आपका मेटाबोलिज्म कम हो जाता है, इसलिए रात के खाने में हल्के खाद्य पदार्थ जैसे बाजरा आधारित दलिया, चावल आधारित व्यंजन, चिल्ला, सब्जी/दाल का सूप आदि खाना सबसे अच्छा है। जो लोग सोने से 3 घंटे पहले हल्का भोजन करते हैं। एसिडिटी, मधुमेह, कब्ज और हृदय रोग की संभावना उन्हें कम होती हैं।

इसे भी पढ़ें- फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए आयुर्वेद के अनुसार खाएं ये 5 फूड्स, कंसीव करने में मिलेगी मदद 

4. नॉनवेज रात को खाने से बचें

आंतों को हेल्दी रखने के लिए रात को नॉनवेज खाने से बचना चाहिए। नॉनवेज रात को खाने से पाचन संबंधी परेशानी होने के साथ वजन भी तेजी से बढ़ता है। ऐसे में रात को नॉनवेज खाने से बचना चाहिए। अगर कभी खाना चाहे, दिन के समय खाना सही रहता है।

आंतों को हेल्दी रखने के लिए इन आयुर्वेदिक टिप्स को फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, गट से जुड़ी समस्या होने पर डॉक्टर को भी दिखा सकते हैं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

गर्मियों में जरूर करें कद्दू का सेवन, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version